सबरीमाला मंदिर सोना चोरी मामला: एसआईटी रिपोर्ट में तंत्री की भूमिका पर गंभीर सवाल
तिरुवनंतपुरम, 10 जनवरी (आईएएनएस)। केरल के तिरुवनंतपुरम से सामने आई एसआईटी की रिपोर्ट ने सबरीमाला मंदिर में हुए सोना चोरी मामले को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि इस पूरे मामले में सबरीमाला मंदिर के तंत्री राजीवरु की भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
संविधान और जम्मू-कश्मीर से जुड़े तीन अहम विधेयकों पर जनता से मांगे गए सुझाव
नई दिल्ली, 10 जनवरी (आईएएनएस)। लोकसभा सचिवालय ने संविधान और जम्मू-कश्मीर से जुड़े तीन अहम विधेयकों पर विचार के लिए एक संयुक्त संसदीय समिति का गठन किया है। यह समिति संविधान (130वां संशोधन) विधेयक, 2025; जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2025 और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकार (संशोधन) विधेयक, 2025 पर विस्तार से चर्चा करेगी।
राज्यपाल को बम से उड़ाने की धमकी मामला: कोलकाता पुलिस ने एक व्यक्ति को...
कोलकाता, 10 जनवरी (आईएएनएस)। कोलकाता पुलिस ने राज्यपाल सीवी आनंद बोस को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान सुब्रत दत्ता के रूप में हुई है।
अपनों के षड्यंत्र से तहस-नहस हुई बड़ी विरासत: रोहिणी आचार्य
पटना, 10 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने शनिवार को पार्टी और परिवार के भीतर चल रही कथित सियासी उठापटक पर टिप्पणी की। रोहिणी आचार्य ने कहा कि किसी बड़ी विरासत को नष्ट करने के लिए बाहरी लोगों की जरूरत नहीं होती, बल्कि अपने ही लोग और कुछ षड्यंत्रकारी काफी होते हैं। उन्होंने इशारों में कहा कि जिस विरासत को बड़ी मेहनत और शिद्दत से खड़ा किया गया, उसे नुकसान पहुंचाने में अक्सर अपने ही लोग आगे आ जाते हैं।
मेरठ में बेटी के अपहरण और मां की हत्या पर तनाव, विपक्ष ने राज्य...
नई दिल्ली/मेरठ, 10 जनवरी (आईएएनएस)। मेरठ में एक महिला की हत्या और उसकी बेटी के अपहरण के बाद विपक्षी दलों ने उत्तर प्रदेश सरकार की कड़ी आलोचना की है। विपक्षी दलों ने कहा कि उत्तर प्रदेश को कानून-व्यवस्था की अराजकता की स्थिति में धकेला जा रहा है।
तमिलनाडु में भारी बारिश का अनुमान; चेन्नई, थेनी में ऑरेंज अलर्ट
चेन्नई, 10 जनवरी (आईएएनएस)। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने तमिलनाडु के चार जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अगले दो दिनों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
बंगाल एसआईआर: डेटा-एंट्री ऑपरेटर के रूप में आई-पैक स्टाफ की कथित नियुक्ति से जुड़ी...
कोलकाता, 10 जनवरी (आईएएनएस)। चुनाव आयोग (ईसीआई) ने पश्चिम बंगाल में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान आई-पैक के कर्मचारियों को कथित तौर पर डेटा-एंट्री ऑपरेटर के रूप में नियुक्त किए जाने संबंधी शिकायतों की समीक्षा करने का फैसला किया है। आरोप है कि इन्हें अनुबंधित राज्य सरकारी कर्मचारी दिखाया गया था। चुनाव आयोग ने यह कदम पिछले दिनों प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कोलकाता में आई-पैक के कार्यालय और संस्था के सह-संस्थापक प्रतीक जैन के घर छापेमारी को लेकर उठे विवाद के बीच उठाया है।
एनसीआर में एक्यूआई 400 के पार; कड़ाके की ठंड और कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें
नई दिल्ली, 10 जनवरी (आईएएनएस)। शुक्रवार को हुई हल्की बारिश के बावजूद राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) को प्रदूषण से कोई खास राहत नहीं मिली। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खतरनाक श्रेणी में दर्ज किया गया और कई जगह यह 400 के पार पहुंच गया।
ग्रेटर नोएडा : युवक की पीट-पीटकर हत्या करने वाले दो इनामी बदमाश गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा, 10 जनवरी (आईएएनएस)। गौतमबुद्धनगर जिले के दादरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में वांछित दो शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। दोनों अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
11 जनवरी का पंचांग: जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और विशेष योग
नई दिल्ली, 10 जनवरी (आईएएनएस)। हर दिन नई तिथि और मुहूर्त के साथ आता है और हिंदु सनातन धर्म में मुहूर्त और विशेष तिथि का बहुत महत्व है।

