दिल्ली: सीबीआई ने राजस्व विभाग के दो कर्मचारियों समेत चार को रिश्वत लेते रंगे...

नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। सीबीआई ने गुरुवार को एक आधिकारिक बयान में कहा कि उसने राजस्व विभाग के अधिकारियों, एक सब-रजिस्ट्रार और एक रीडर और दो निजी व्यक्तियों को एक शिकायतकर्ता से 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

तुर्कमान गेट विवाद पर यासूब अब्बास की प्रतिक्रिया, मस्जिदों को निशाना बनाने का आरोप

लखनऊ, 8 जनवरी (आईएएनएस)। ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के जनरल सेक्रेटरी यासूब अब्बास ने दिल्‍ली में तुर्कमान गेट विवाद को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह बेहद अफसोसजनक है कि मस्जिदों को निशाना बनाया जा रहा है। धार्मिक स्थल लोगों के लिए मन की शांति और आस्था का केंद्र हैं, लेकिन जिस तरह से मस्जिद की दीवार गिराई गई और भविष्य में मस्जिद को ध्वस्त करने की योजना की बातें सामने आ रही हैं, वह पूरी तरह गलत है।

सीबीआई ने सिम कार्डों की अवैध बिक्री के आरोप में टीएसपी के सेल्स मैनेजर...

नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने ऑपरेशन चक्र-वी के तहत संगठित साइबर अपराध के तकनीकी आधार को ध्वस्त करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सीबीआई ने एक मामले में एक दूरसंचार सेवा प्रदाता (टीएसपी) के एरिया सेल्स मैनेजर को गिरफ्तार किया है।

ईडी छापेमारी विवाद: सीएम ममता बनर्जी पर जांच में बाधा डालने का आरोप

कोलकाता, 8 जनवरी (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा राजनीतिक रणनीति फर्म इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (आई-पैक) के कोलकाता कार्यालय और इसके सह-संस्थापक प्रतीक जैन के आवास पर छापेमारी करने को लेकर बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया।

मध्य प्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों के खिलाफ मुहिम, 20 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल, 8 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में साइबर अपराधियों की बढ़ती गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए राज्य की पुलिस ने मुहिम छेड़ दी है। इस मुहिम का असर भी नजर आ रहा है। कई स्थानों पर साइबर अपराध में संलग्न लोग पकड़े गए हैं, तो वहीं इनके जाल में फंसे लोग सुरक्षित भी निकल गए।

पुस्तक मेले में दिखेगी भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के साहस व बलिदान की...

नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। विश्व का सबसे बड़ा पुस्तक मेला यानी नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 10 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। यह आयोजन 18 जनवरी तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

दिल्ली विधानसभा: आप विधायकों के खिलाफ दो शिकायतें विशेषाधिकार समिति को भेजी गईं

नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने गुरुवार को शीतकालीन सत्र को एक दिन के लिए बढ़ा दिया और आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों के खिलाफ दो शिकायतें विशेषाधिकार समिति को जांच और रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए भेज दीं।

जेएनयू देश का एक राष्ट्रवादी विश्वविद्यालय: कुलपति प्रो. धूलिपुड़ी

नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की कुलपति प्रो. शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित का कहना है कि जेएनयू इस देश के सबसे राष्ट्रवादी विश्वविद्यालय में शुमार है। उन्होंने कहा कि हम जेएनयू में वंदे मातरम गाते हैं और यहां विश्वविद्यालय में इसका कोई विरोध नहीं है।

झारखंड: पाकुड़ जिला कोर्ट में सजा सुनाए जाने के बाद फरार हुए दो अपराधियों...

पाकुड़, 8 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड के पाकुड़ जिला न्यायालय परिसर से हत्या के एक मामले में दोष सिद्ध होने के बाद फरार हुए दो सजायाफ्ता अपराधियों, शिवधन मोहली और नरेन मोहली, को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

मध्य प्रदेश में मैनुअल फिटनेस की प्रक्रिया जारी रखी जाए: उदय प्रताप

भोपाल 8 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने राज्य में वाहनों की मैनुअल फिटनेस प्रक्रिया को जारी रखने की केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मांग की है।

खरी बात