‘आतिशी ने गुरुओं के प्रति अनादर दिखाया, उन्हें जवाब देना होगा’, नेता प्रतिपक्ष की...
नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी के कथित तौर पर सिख गुरुओं के खिलाफ 'असंवेदनशील शब्दों' को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हमलावर है। भाजपा विधायकों ने कहा कि आतिशी ने गुरुओं के प्रति जो अनादर दिखाया है, उसका जवाब देना होगा।
‘लालू अस्वस्थ, तेजस्वी राजनीतिक रूप से गायब, तेज प्रताप ने संभाली कमान,’ दही-चूड़ा कार्यक्रम...
पटना, 8 जनवरी (आईएएनएस)। जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता नीरज कुमार ने तीन अलग-अलग मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखते हुए सरकार, लोकतंत्र और सामाजिक संतुलन की बात कही। उन्होंने गहनों की दुकानों में हिजाब, मास्क और हेलमेट पर रोक, जेएनयू में नारेबाजी और 14 जनवरी को आयोजित होने वाले 'दही-चूड़ा' कार्यक्रम को लेकर बयान दिए।
यादों में महेंद्र : देशभक्ति की आवाज, जो हर बार ‘अजनबी’ बनने के लिए...
मुंबई, 8 जनवरी (आईएएनएस)। यह बात 1957 की है, जब मुंबई का 'मेट्रो' सिनेमा हॉल खचाखच भरा हुआ था। मंच पर नौशाद अली, अनिल बिस्वास, सी रामचंद्र और मदन मोहन जैसे दिग्गज संगीतकार बैठे थे। 'मर्फी ऑल इंडिया गायन प्रतियोगिता' का आयोजन हो रहा था। उसी वक्त एक नौजवान मंच पर आया और जैसे ही उसने "इलाही कोई तमन्ना नहीं जमाने में, मेरी जवानी तो गुजरी शराबखाने में..." गीत गाया, पूरा हॉल सन्न रह गया।
साजिशी सिंडिकेट कभी सफल नहीं होंगे : मुख्तार अब्बास नकवी
नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में पथराव की घटना पर कहा है कि ऐसे साजिशी सिंडिकेट कभी सफल नहीं होंगे। उन्होंने विपक्षी दलों पर भी हमला बोला।
ज्वेलरी शॉप में हिजाब पहनकर एंट्री पर रोक से व्यापारियों को होगा नुकसान: शकील...
पटना, 8 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में सराफा व्यापारियों ने सुरक्षा कारणों से ज्वेलरी शॉप में हिजाब, मास्क और हेलमेट पहनकर एंट्री पर रोक लगाई है, जिस पर राज्य में सियासी घमासान छिड़ गया है। कांग्रेस नेता शकील अहमद खान ने कहा कि ज्वेलर्स एसोसिएशन के इस फैसले से व्यापारियों को नुकसान होने वाला है।
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व : जब पीएम मोदी ने कहा था- मेरे जीवन का लक्ष्य...
नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व गुरुवार से शुरू हो गया है, जो ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर में ज्योतिर्लिंग की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की 75वीं वर्षगांठ का प्रतीक है। इसके साथ ही पूरे साल होने वाले कई आध्यात्मिक कार्यक्रमों और आयोजनों की शुरुआत भी हो गई है।
कांग्रेस को खत्म करने की जिम्मेदारी राहुल गांधी खुद उठाए हुए हैं : दिलीप...
पटना, 8 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने दिल्ली में मस्जिद के पास हुई तोड़फोड़ के दौरान पथराव, मधुबनी में कांग्रेस से जुड़े विवाद, उत्तर प्रदेश में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने, एसआईआर और जेएनयू में नारेबाजी जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की कार्यशैली, आंतरिक कलह और भविष्य को लेकर भी तीखे बयान दिए।
‘धुरंधर’ पर खाड़ी देशों के बैन को हटाने की अपील, आईएमपीपीए ने पीएम मोदी...
मुंबई, 8 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता रणवीर सिंह स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' पर यूएई, बहरीन, कुवैत, कतर, ओमान और सऊदी अरब जैसे खाड़ी देशों में लगे बैन के खिलाफ भारतीय फिल्म इंडस्ट्री ने आवाज उठाई है। इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (आईएमपीपीए) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर खाड़ी देशों में लगे बैन को हटाने की अपील की है।
सेना प्रमुख का श्रीलंका दौरा: रक्षा, सहयोग और सैन्य संबंधों की घनिष्ठता पर जोर
नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी श्रीलंका की एक महत्वपूर्ण आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस यात्रा के दौरान उन्होंने यहां श्रीलंका में वरिष्ठ सैन्य लीडरशिप, रक्षा सचिव और डिप्टी डिफेंस मिनिस्टर के साथ अहम मुलाकात की। भारतीय सेना प्रमुख की इन द्विपक्षीय चर्चाओं में रक्षा क्षेत्र में सहयोग को और मजबूती देने व आर्मी टू आर्मी संबंधों को घनिष्ठ करने पर जोर दिया गया।
‘विकसित एनडीएमसी, विकसित दिल्ली’ का संकल्प, कुलजीत सिंह चहल ने गिनाईं बजट की प्रमुख...
नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। नई दिल्ली नगर परिषद (एनडीएमसी) के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने एनडीएमसी बजट को विकसित भारत में विकसित एनडीएमसी का बजट बताते हुए इसके प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरणा लेकर एनडीएमसी ने पर्यावरण, शिक्षा, स्वच्छता, ऊर्जा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में ठोस कदम उठाने का संकल्प लिया है।

