राजकोट से विशेष ट्रेन में सोमनाथ पहुंचे हजारों शिवभक्त, जयघोष से गूंजा स्टेशन परिसर
गांधीनगर, 8 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय संस्कृति के राष्ट्रीय स्वाभिमान और अजेय आस्था के प्रतीक प्रथम ज्योतिर्लिंग श्री सोमनाथ महादेव के सान्निध्य में 8 से 11 जनवरी तक ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का भव्य शुभारंभ हुआ है। यह महोत्सव केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि सोमनाथ के एक हजार वर्षों के संघर्ष, बलिदान और पुनर्निर्माण की अप्रतिम गाथा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक माध्यम है।
बिहार में ठंड ने लोगों को ठिठुराया, गयाजी में 4.1 डिग्री सेल्सियस तक पारा...
पटना, 8 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में नए साल के आगमन के बाद भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही है। पटना सहित राज्य के विभिन्न जिलों में धूप न निकलने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर कम दर्ज किया जा रहा है।
गुजरात: ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ की शुरुआत, सीएम भूपेंद्र पटेल ने संतों के साथ किया...
गांधीनगर, 8 जनवरी (आईएएनएस)। सोमनाथ मंदिर पर हुए हमलों के एक हजार साल पूरे होने के बाद 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' मनाया जा रहा है। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुरुवार को गांधीनगर में श्री धोलेश्वर महादेव मंदिर जाकर पवित्र माहौल में संतों और भक्तों के साथ 'ओंकार नाद' का जाप किया।
आतिशी के खिलाफ भाजपा नेताओं ने विधानसभा अध्यक्ष को दिया पत्र, सदस्यता खत्म करने...
नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी की सिख गुरुओं पर कथित टिप्पणियों पर राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है। भाजपा नेताओं ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर उनकी सदस्यता खत्म करने और आपराधिक मामला दर्ज करके जांच कराने की मांग की है।
उत्तरा कन्नड़: कर्नाटक रोडवेज की बस पेड़ से टकराई, ड्राइवर समेत कई घायल
उत्तरा कन्नड़, 8 जनवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक के उत्तरा कन्नड़ जिले के हल्याल तालुक में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कलघटगी से हल्याल जा रही कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम की बस बनासगेरी गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
तुर्कमान गेट हिंसा मामला: दिल्ली पुलिस ने 6 और लोगों को गिरफ्तार किया
नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को तुर्कमान गेट इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास नगर निगम की तोड़फोड़ मुहिम के दौरान हुई हिंसा के सिलसिले में 6 और लोगों को गिरफ्तार किया।
उत्तम नगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब सप्लायर राजू कश्यप गिरफ्तार
नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली एनसीआर में सड़क अपराध और अवैध शराब सप्लाई को रोकने के लिए क्राइम ब्रांच की टीम लगातार सक्रिय है। इसी कड़ी में इंस्पेक्टर अक्षय गहलोत, डब्ल्यूआर-II, क्राइम ब्रांच की टीम ने राजू कश्यप, उम्र 28 साल, निवासी उत्तम नगर, नई दिल्ली को गिरफ्तार किया है।
त्रिपुरा: 10 दिनों में नष्ट किए 30 लाख से अधिक गांजा के पौधे, कीमत...
अगरतला, 8 जनवरी (आईएएनएस)। त्रिपुरा के सेपाहिजाला जिले में सुरक्षा बलों ने हालिया अभियान में छह लाख और गांजे के पौधे नष्ट कर दिए। इससे सिर्फ 10 दिनों में कुल लगभग 30 लाख गांजे के पौधे नष्ट हो गए, जिनकी कीमत करीब 145 करोड़ रुपये थी। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
फर्जी सरकारी नौकरी घोटाला, देशभर में 15 जगहों पर ईडी की छापेमारी जारी
पटना, 8 जनवरी (आईएएनएस)। पटना के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बड़े नकली सरकारी नौकरी के घोटाले की जांच शुरू कर दी है। ये घोटाला एक संगठित गिरोह द्वारा चलाया जा रहा था, जो लोगों को फर्जी सरकारी नौकरियों का लालच देकर ठगता था।
सैन्यकर्मियों के लिए 1 करोड़ का बीमा कवर, समझौते का हुआ नवीनीकरण
नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय सेना के जवानों और अधिकारियों को एक करोड़ रुपए का बीमा कवर मिलता रहेगा। दरअसल, सेना द्वारा सेवारत और सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों को विशेष बैंकिंग, वित्तीय और बीमा सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

