महाराष्ट्र के जलगांव में भयानक कार एक्सीडेंट, तीन लोगों की मौत, चार घायल
जलगांव, 8 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के जलगांव जिले के चालीसगांव क्षेत्र में बुधवार रात एक भयानक कार एक्सीडेंट हुआ, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। ये हादसा कन्नड़ घाट के पास हुआ, जहां कार के अचानक नियंत्रण खोने से इसमें सवार कुछ लोगों की जान चली गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए।
झारखंड: खूंटी में सड़क हादसे में चर्च के पादरी समेत दो की मौत, एक...
खूंटी, 8 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड के खूंटी जिले के तोरपा में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चर्च के पादरी समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य पादरी गंभीर रूप से घायल हो गए।
पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, वकीलों ने की जांच की...
पटना, 8 जनवरी (आईएएनएस)। पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से गुरुवार को हड़कंप मच गया। धमकी भरा संदेश मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बरती और एहतियात के तौर पर कोर्ट परिसर को खाली कराया गया। इस दौरान कुछ समय के लिए कोर्ट की कार्यवाही भी रोकनी पड़ी।
दिल्ली पुलिस ने 2025 में 548 अवैध विदेशी नागरिकों की पहचान की, सबसे ज्यादा...
नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली आउटर डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने 2025 में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। साल भर चले इस मुहिम में 548 विदेशी नागरिकों की पहचान की गई, जो बिना वैध वीजा या दस्तावेजों के यहां रह रहे थे।
मोगा कोर्ट को धमकी भरा ई-मेल मिलने से हड़कंप, परिसर खाली करवाकर पुलिस ने...
मोगा (पंजाब), 8 जनवरी (आईएएनएस)। पंजाब के फिरोजपुर के बाद अब मोगा जिला कोर्ट को भी धमकी भरा ई-मेल मिलने से अफरातफरी मच गई। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे कोर्ट परिसर को तुरंत खाली करवा दिया गया। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया और बम निरोधक दस्ते की टीमों ने परिसर की गहन तलाशी शुरू कर दी।
रांची: कार से कुचलकर युवक की हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
रांची, 8 जनवरी (आईएएनएस)। रांची के लालपुर चौक स्थित एक डिस्को बार के बाहर कार से कुचलकर युवक की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि वारदात को अंजाम देने वाली कार का चालक रोशन गुप्ता ही था, जिसने जानबूझकर युवक को कुचल दिया।
बिहार: ज्वेलरी शॉप में हिजाब और हेलमेट बैन पर मंत्री लखेंद्र पासवान ने किया...
पटना, 8 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में सराफा व्यापारियों ने सुरक्षा कारणों से ज्वेलरी शॉप में हिजाब, मास्क और हेलमेट पहनकर एंट्री पर रोक लगाई है, जिस पर राज्य में सियासी घमासान मचा है। इसी बीच, बिहार सरकार में मंत्री लखेंद्र पासवान ने व्यापारियों के फैसले की तारीफ और समर्थन किया है।
चेन्नई: नंदनम वाईएमसीए ग्राउंड में 21 जनवरी तक लगेगा बुक फेयर, सीएम स्टालिन करेंगे...
चेन्नई, 8 जनवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन गुरुवार को चेन्नई बुक फेयर के 49वें एडिशन का उद्घाटन करेंगे। चेन्नई बुक फेयर दक्षिण देश के सबसे मशहूर साहित्यिक आयोजनों में से एक है।
गांधीनगर: रेजिडेंट स्कूल में जन्मदिन मनाने पहुंचे उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी, बच्चों संग बिताएं खास...
गांधीनगर, 8 जनवरी (आईएएनएस)। गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने इस बार अपना जन्मदिन बेहद सादगी, संवेदना और सेवा भाव के साथ मनाया। उन्होंने अपने खास दिन को किसी बड़े आयोजन या औपचारिक कार्यक्रम में नहीं, बल्कि बच्चों और जरूरतमंदों के बीच बिताना पसंद किया।
200 करोड़ रुपए की ठगी मामले में सुकेश चंद्रशेखर की समझौता याचिका पर टली...
नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। 200 करोड़ रुपए की ठगी और जबरन वसूली मामले में आरोपी सुकेश चंद्रशेखर की समझौता याचिका पर गुरुवार को पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई फिर से टाल दी गई। अदालत ने सुकेश के वकील को निर्देश दिया कि वे याचिका की कॉपी शिकायतकर्ता अदिति सिंह को उपलब्ध कराएं, क्योंकि शिकायतकर्ता के वकील ने कोर्ट को बताया कि उन्हें अब तक याचिका की कॉपी नहीं मिली है।

