युवक की पीटकर हत्या करने के मामले में दो वांछित बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा, 6 जनवरी (आईएएनएस)। गौतमबुद्धनगर जिले के दादरी थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच सोमवार देर रात मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। दोनों आरोपी हाल ही में दर्ज हत्या के मामले में वांछित थे। पुलिस ने मौके से अवैध हथियार और कारतूस बरामद कर लिए हैं तथा घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

‘सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, सपोले बिलबिला रहे हैं’, जेएनयू कैंपस में...

नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में नारेबाजी को लेकर दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी और वामपंथी संगठनों पर हमला बोला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर उन्होंने कहा कि जेएनयू में नक्सलियों, आतंकियों और दंगाइयों के समर्थन में नारे लगाने वाले लोग हताशा में हैं। क्योंकि नक्सलियों का खात्मा हो रहा है, आतंकियों पर सख्त कार्रवाई हो रही है और दंगाइयों की पहचान अदालत कर चुकी है।

दिल्ली: द्वारका पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे 361 विदेशी नागरिकों को डिटेंशन...

नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में द्वारका जिला पुलिस ने एक विशेष ऑपरेशन के तहत 2025 में 361 अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान की और उन्हें डिटेंशन सेंटर भेज दिया।

मद्रास हाईकोर्ट ने तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम जलाने का आदेश दिया

चेन्नई, 6 जनवरी (आईएएनएस)। मद्रास हाई कोर्ट की मदुरै बेंच ने मंगलवार को एक पुराने आदेश को बरकरार रखा, जिसमें तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी की चोटी पर पारंपरिक कार्तिगई दीपम जलाने का निर्देश दिया गया था। कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार और मंदिर प्रशासन की अपील को खारिज कर दिया।

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कुख्यात स्नैचर गिरफ्तार, चोरी के 31 मोबाइल बरामद

नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को मोबाइल फोन स्नैचिंग और चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हाथ लगी है। सेंट्रल रेंज क्राइम ब्रांच की टीम ने एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से चोरी किए गए और छीने गए 31 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। दिल्ली पुलिस की ओर से मंगलवार को एक प्रेस नोट जारी कर यह जानकारी दी गई।

‘देश गड़बड़ी फैलाने वाले तत्वों से निपटने में सक्षम’, जेएनयू कैंपस में विवादित नारों...

नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली भाजपा के विधायकों ने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में लगे विवादित नारों की कड़ी आलोचना की है। भाजपा विधायकों ने कहा कि कुछ शरारती तत्व देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन देश गड़बड़ी फैलाने वाले तत्वों से निपटने में सक्षम है।

जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड, श्रीनगर में तापमान माइनस 4 डिग्री सेल्सियस

श्रीनगर, 6 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू और कश्मीर में मंगलवार को भी कड़ाके की ठंड जारी रही और श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान गिरकर माइनस 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा: 12 साल की बच्ची को लगी थी एसएलआर की गोली, 32 साल की...

फरीदाबाद, 6 जनवरी (आईएएनएस)। हरियाणा में फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 32 साल की कविता को कभी ये अहसास तक नहीं हुआ कि 12 साल की उम्र से वह शरीर के अंदर एसएलआर की गोली लेकर घूम रही थी।

वोटर लिस्ट विवाद मामले में सोनिया गांधी की याचिका पर सुनवाई स्थगित, 7 फरवरी...

नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय नागरिकता हासिल किए बिना मतदाता सूची में कथित रूप से नाम शामिल कराए जाने के मामले में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से जुड़ी याचिका पर सुनवाई टल गई है। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में इस मामले में दाखिल रिवीजन पिटीशन पर सुनवाई होनी थी, लेकिन सोनिया गांधी की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगे जाने के बाद अदालत ने अगली तारीख तय कर दी है।

‘देश में अराजकता को स्वीकार नहीं’, जदयू ने जेएनयू कैंपस में विवादित नारों की...

पटना, 6 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) कैंपस में उमर खालिद और शरजील इमाम के लिए प्रदर्शन की जनता दल (यूनाइटेड) ने आलोचना की है। जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि इस देश में किसी तरह की अराजकता को स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

खरी बात