ओडिशा में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की समीक्षा बैठक, आदिवासी कल्याण योजनाओं पर केंद्रित...

भुवनेश्वर, 5 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) ने सोमवार को ओडिशा में अनुसूचित जनजातियों के कल्याण और विकास से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक लोक सेवा भवन में ओडिशा की मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता में हुई, जिसमें एनसीएसटी सदस्य डॉ. आशा लाकरा ने प्रमुख भूमिका निभाई।

पंजाब में कानून व्यवस्था भगवान भरोसे है: शहजाद पूनावाला

नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने अमृतसर में आम आदमी पार्टी के एक सरपंच की दिनदहाड़े बेरहमी से गोली मारकर हत्या करने पर प्रदेश की सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था भगवान भरोसे है।

तमिलनाडु भाजपा ने पोंगल नकद सहायता 8,000 रुपये करने की मांग की

चेन्नई, 5 जनवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन से पोंगल पर्व के अवसर पर दी जाने वाली नकद सहायता को 3,000 रुपये से बढ़ाकर 8,000 रुपये करने की मांग की है। यह राशि पारंपरिक पोंगल उपहार पैकेट के साथ वितरित किए जाने की मांग की गई है।

शरजील इमाम और उमर खालिद को जमानत मिलनी चाहिए थी: उदित राज

नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली दंगों के मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका को सुप्रीम कोर्ट द्वारा खारिज करने पर जहां भाजपा नेताओं ने सहमति जताई है, वहीं कांग्रेसी नेताओं ने आपत्ति जताई। कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि शरजील इमाम और उमर खालिद को जमानत मिलनी चाहिए।

नीति आयोग के सीईओ की बैठक में खिंचा ओडिशा के विकास का खाका

भुवनेश्वर, 5 जनवरी (आईएएनएस)। नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बीवीआर सुब्रह्मण्यम और ओडिशा की मुख्य सचिव अनु गर्ग के बीच सोमवार को एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के सचिव उपस्थित थे। नीति आयोग के सदस्य एस किशोर समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञ वर्चुअल माध्यम से चर्चा में शामिल हुए।

सुवेंदु अधिकारी का टीएमसी पर निशाना, बोले- बंगाल में एसआईआर से महागठबंधन का सूपड़ा...

कोलकाता, 5 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर निशाना साधा।

पश्चिम बंगाल में एसआईआर : भाजपा ने सबसे अधिक 61,451 दावे-आपत्तियां दर्ज कीं

कोलकाता, 5 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान राजनीतिक दलों द्वारा दर्ज दावों और आपत्तियों का दैनिक बुलेटिन जारी किया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पश्चिम बंगाल द्वारा सोमवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, 17 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा कुल 2,09,438 दावे और आपत्तियां प्राप्त हुई हैं।

डायबिटीज से हैं परेशान तो घर पर जरूर लगाएं ‘इंसुलिन’ प्लांट

नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। डायबिटीज एक खतरनाक बीमारी है, जो शरीर को अंदर से कमजोर बनाती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को घटाकर अन्य बीमारियों को जन्म देती है। हालांकि, प्रकृति ने जड़ी बूटियों और पेड़-पौधे के रूप में कई उपाय दिए हैं, जिनके सेवन से डायबिटीज में राहत मिल सकती है।

रूस सस्ता तेल दे रहा है तो उसे खरीदने में कोई बुराई नहीं: पृथ्वीराज...

मुंबई, 5 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत पर टैरिफ बढ़ाने की चेतावनी पर कहा कि अमेरिका भले ही कुछ भी करे, लेकिन अगर रूस सस्ता तेल दे रहा है तो उसे खरीदने में कोई बुराई नहीं है।

त्रिपुरा में कड़ाके की ठंड का कहर, 10 जनवरी तक सभी स्कूल बंद

अगरतला, 5 जनवरी (आईएएनएस)। त्रिपुरा में जारी भीषण शीतलहर को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी स्कूलों को 10 जनवरी तक बंद रखने का फैसला किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

खरी बात