सीएम धामी ने विकास योजनाओं के लिए 160.54 करोड़ रुपए की धनराशि का दिया...

देहरादून, 1 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न जनपदों की सिंचाई परियोजनाओं, सड़कों के चौडीकरण एवं मानव वन्य जीव संघर्ष को कम करने के प्रयासों में तेजी लाए जाने के साथ ही आपदा की दृष्टि से संवेदनशील जनपदों में संचार सुविधाओं के विकास आदि के लिए कुल 160.54 करोड़ रुपए का अनुमोदन प्रदान किया है।

रावण से करो राहुल गांधी की तुलना, तो लगेगा तार्किक: संजय निरुपम

मुंबई, 1 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता नाना पटोले द्वारा राहुल गांधी की तुलना भगवान श्रीराम से किए जाने पर शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस बयान को बेहद बेतुका और हास्यास्पद करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास भगवान राम के आदर्शों और मूल्यों के विरोध का रहा है।

डेटा सेंटर नीति से उत्तर प्रदेश बना डिजिटल निवेश का नया केंद्र

लखनऊ, 1 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार की डेटा सेंटर नीति ने प्रदेश को देश के तेजी से उभरते डिजिटल हब के रूप में स्थापित कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अपनाई गई दूरदर्शी नीतियों का परिणाम है कि उत्तर प्रदेश आज न सिर्फ निवेशकों का भरोसा जीत रहा है, बल्कि डिजिटल आधारभूत संरचना के क्षेत्र में नई मिसाल भी कायम कर रहा है।

समस्‍याओं से निजात दिलाने वाले प्रभावी नेतृत्‍व हो मुंबई का महापौर: असलम शेख

मुंबई, 1 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता असलम शेख ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिवसेना पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि जिस तरह मुंबई का प्रचार किया जाता है और हकीकत में शहर की जैसी स्थिति है, दोनों में बड़ा अंतर है। असलम शेख ने कहा कि मुंबई का महापौर चुनाव खान, शेलार, शिंदे या शेख नहीं, बल्कि समस्‍याओं से निजात दिलाने वाले प्रभावी नेतृत्‍व वाला होना चाहिए।

नाना पटोले को कोई गंभीरता से नहीं ले रहा है : भाजपा नेता श्रीकांत...

मुंबई, 1 जनवरी (आईएएनएस)। भाजपा नेता श्रीकांत तारा पंडित ने महाराष्ट्र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नाना पटोले के उस बयान पर निशाना साधा, जिसमें उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से कर दी थी।

पूरे इलाके में चल रही जांच, लगेंगे 8-10 दिन : इंदौर दूषित जल पर...

इंदौर,1 जनवरी (आईएएनएस)। इंदौर में दूषित पानी पीने से कई लोग बीमार हो गए और कुछ की जान चली गई। इस मामले को लेकर प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि हम पूरे इलाके की जांच करवा रहे हैं। इसमें आठ से दस दिन का वक्त लगेगा।

सरकार ने उर्वरक सब्सिडी प्रणाली को पूरी तरह से किया डिजिटल, जेपी नड्डा ने...

नई दिल्ली, 1 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के विजन और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के अनुरूप, उर्वरक विभाग ने डिजिटल शासन और वित्तीय सुधारों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

दिल्ली: जनसेना पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से की मुलाकात

नई दिल्ली, 1 जनवरी (आईएएनएस)। जनसेना पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी से मुलाकात की है।

फरक्का जल संधि का नवीनीकरण: नई बांग्लादेश सरकार के सामने भारत के साथ संबंधों...

नई दिल्ली, 1 जनवरी (आईएएनएस)। फरवरी में होने वाले चुनाव के बाद बांग्लादेश में बनने वाली नई सरकार के सामने भारत के साथ संबंधों को लेकर सबसे अहम मुद्दों में से एक फरक्का जल-बंटवारा संधि का नवीनीकरण होगा। यह संधि वर्ष 2026 में समाप्त हो रही है और इसमें स्वतः विस्तार का कोई प्रावधान नहीं है, ऐसे में दोनों देशों को नए सिरे से बातचीत करनी होगी।

रीढ़ की हड्डी को लचीला, पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है तिर्यक भुजंगासन, महिलाओं...

नई दिल्ली, 1 जनवरी (आईएएनएस)। आज के समय में व्यस्त दिनचर्या और गड़बड़ खानपान से शरीर जल्दी रोगों की चपेट में आ जाता है। ऐसे में तिर्यक भुजंगासन का नियमित अभ्यास शरीर को कई लाभ पहुंचाता है। यह आसन रीढ़ की हड्डी को लचीला और मजबूत बनाता है, पीठ दर्द दूर करता है तथा पाचन तंत्र को सुधारता है।

खरी बात