नए साल के मौके पर परिवार के साथ अमृतसर पहुंचे कीकू शारदा, लिया कुलचों...

अमृतसर, 2 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय टेलीविजन के लोकप्रिय कमीडियन कीकू शारदा दर्शकों को गुदगुदाने के लिए जाने जाते हैं। उन्हें 'द कपिल शर्मा शो' से पहचान मिली, जहां उन्होंने अलग-अलग किरदार निभाकर दर्शकों को खूब हंसाया।

शाहरुख खान के ‘मन्नत’ को जमींदोज कर देना चाहिए: राज के. पुरोहित

मुंबई, 2 जनवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश में हिंदुओं के प्रति हो रही हिंसा के बीच फिल्म स्टार शाहरुख खान बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान की वजह से विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। साधु-संतों के बाद अब राजनीति के गलियारों में भी किंग खान का विरोध शुरू हो गया है। भाजपा नेता राज के. पुरोहित ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मांग कर दी है कि शाहरुख खान के बंगले मन्नत को जमींदोज कर देना चाहिए।

मार्च 2026 तक 500 के नोट बंद होने की खबर फर्जी, पीआईबी फैक्ट चेक...

नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर फैल रही एक झूठी खबर का खंडन किया है, जिसमें कहा जा रहा था कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) मार्च 2026 तक एटीएम से 500 रुपए के नोट देना बंद कर देगा। सरकार ने साफ कहा है कि यह दावा पूरी तरह गलत है।

ग्रेटर नोएडा: मोबाइल टॉवर से आरआरयू उपकरण चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा, 2 जनवरी (आईएएनएस)। गौतमबुद्धनगर पुलिस को मोबाइल टॉवर से महंगे उपकरणों की चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना बीटा-2 पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोबाइल टॉवर के आरआरयू (रेडियो रिमोट यूनिट) उपकरण चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।

प्रकृति के प्रति प्रेम को सुंदर रूप से दिखाता है अहमदाबाद फ्लावर शो: पीएम...

नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अहमदाबाद फ्लावर शो की जमकर तारीफ की। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह शहर की जीवंत भावना व प्रकृति के प्रति प्रेम को सुंदर रूप से दर्शाता है।

दिल्ली शब्दोत्सव-2026: स्वावलंबन की दिशा में तीनों सेनाएं अग्रणी: पूर्व सैन्य अधिकारी

नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली में आयोजित तीन दिवसीय दिल्ली शब्दोत्सव-2026 के पहले दिन ‘स्वावलंबन से शौर्य’ विषय पर आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय नौसेना के पूर्व वाइस एडमिरल शेखर सिन्हा ने कहा कि स्वावलंबन के क्षेत्र में भारतीय नौसेना सबसे आगे रही है। उन्होंने बताया कि नौसेना ने 1971-72 में ही ‘निलगिरी’ जैसे स्वदेशी युद्धपोतों का निर्माण किया था और आज भी आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।

अगर गलत इस्तेमाल हो तो ईवीएम लोकतंत्र के लिए खतरनाक हो सकती है :...

नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने ईवीएम को लेकर कहा कि हम लोग और कांग्रेस पार्टी तकनीक के खिलाफ नहीं हैं। लेकिन, अगर गलत इस्तेमाल किया जाए तो ईवीएम लोकतंत्र के लिए खतरनाक हो सकती है।

गैरकानूनी काम करने वालों पर चलता है बुलडोजर, ओवैसी कन्फ्यूज हैं: विजय शर्मा

रायपुर, 2 जनवरी (आईएएनएस)। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बुलडोजर वाले बयान पर छत्तीसगढ़ में सियासत गर्मा गई है। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि उनको कुछ जानकारी नहीं रहती है। वे कुछ भी बोल देते हैं।

संभावनाओं का साल 2026 : केरल में दस्तक, भाषाई सेतु से तमिलनाडु कनेक्ट करने...

नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। वर्तमान में देश के 21 राज्यों में सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हौसले भविष्य के लिए बुलंद हैं। साल 2025 में हवा का रुख बदला तो दशकों बाद दिल्ली भाजपा की हो गई। कुछ महीनों में भाजपा ने बिहार को भी मजबूत कर लिया और फिर साल बीतते-बीतते केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम भाजपा के रंग में रंग गई। यह जीत सिर्फ एक राज्य या शहर तक सीमित नहीं, बल्कि 2026 में दक्षिण भारत की राजनीति में बड़े बदलाव की आहट मानी जा रही है।

संभावनाओं का साल 2026 : गठबंधन संकट से वैश्विक तनाव तक, सड़कों पर लौटेगा...

नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। नए साल की शुरुआत से ही राजनीति का पारा चढ़ता दिख रहा है। ऐसे में राजनीति में संभावनाओं की बात करें, तो 'एकला चलो रे' की नीति और क्षेत्रीय महत्वाकांक्षाओं के बीच राष्ट्रीय स्तर के गठबंधनों में बड़ी टूट देखने को मिल सकती है। विपक्षी खेमे के भीतर नेतृत्व की खींचतान और विचारधारा के टकराव से कई पुराने साथी अपना रास्ता अलग कर सकते हैं।

खरी बात