गाय को माता मानने का सम्मान, बड़े जानवरों की कुर्बानी से परहेज पर विचार:...
हैदराबाद, 4 जून (आईएएनएस)। तहरीक मुस्लिम शबान के अध्यक्ष मुश्ताक मलिक ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग कर रहे मौलानाओं पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान और बकरीद के मौके पर बड़े जानवरों की कुर्बानी को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमारा संगठन इस बात पर गंभीरता से विचार कर रहा है कि इस वर्ष मुसलमान बड़े जानवरों की कुर्बानी से परहेज करें और इस संबंध में विभिन्न मुस्लिम संगठनों, उलेमा और समुदाय के जिम्मेदार लोगों के साथ चर्चा की जाएगी।
‘अभिषेक बनर्जी कानून से बचने का प्रयास कर रहे, लेकिन संभव नहीं’, ईडी के...
कोलकाता, 4 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अभिषेक बनर्जी कानून से बचने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन यह संभव नहीं है।
अहमदाबाद में पहली विश्व योगासन खेल चैंपियनशिप का आयोजन आज, वर्चुअली शामिल होंगे पीएम...
अहमदाबाद, 4 जून (आईएएनएस)। पहली विश्व योगासन खेल चैंपियनशिप गुरुवार से गुजरात के अहमदाबाद में शुरू होगी।
स्पेस से वापसी के बाद क्यों जरूरी है रिहैबिलिटेशन? एस्ट्रोनॉट्स के लिए चुनौती से...
नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। स्पेस की यात्रा जितनी रोमांचक होती है, पृथ्वी पर लौटने के बाद शरीर को सामान्य स्थिति में लाना उतना ही चुनौतीपूर्ण होता है। लंबे समय तक कम गुरुत्वाकर्षण वाले वातावरण यानी माइक्रोग्रैविटी में रहने के कारण एस्ट्रोनॉट्स के शरीर में कई बदलाव आ जाते हैं। यही वजह है कि स्पेस मिशन से लौटने के बाद एस्ट्रोनॉट्स के लिए रिहैबिलेशन (पुनर्वास) बेहद जरूरी माना जाता है।
प्रयागराज में टीजीटी परीक्षा का दूसरा दिन, परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
प्रयागराज, 4 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से टीजीटी परीक्षा 3 और 4 जून 2026 को दो पाली में आयोजित की जा रही है। दूसरे दिन गुरुवार को प्रयागराज के सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से परीक्षा आयोजित की जा रही है।
5 जून का पंचांग: पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ...
नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। सनातन धर्म में भगवान विष्णु की आराधना को समर्पित पुरुषोत्तम मास या अधिक मास का खासा महत्व है। 5 जून (शुक्रवार) को पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) का 20वां दिन है। इस दिन कई शुभ संयोग बन रहे हैं। अधिक मास को मल मास या लोंद मास भी कहते हैं। यह लगभग हर तीन साल में आता है। इस मास में जप-तप और पूजा-पाठ का विशेष महत्व होता है।
जम्मू-कश्मीर: डोडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 52 लाख रुपए की आवासीय संपत्ति कुर्क
डोडा, 4 जून (आईएएनएस)। नशीले पदार्थों की तस्करी और उससे जुड़े आर्थिक नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए डोडा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत लगभग 52 लाख रुपए मूल्य की एक आवासीय संपत्ति को कुर्क (अटैच) कर लिया है।
पीएम मोदी का ‘सुभाषितम’ संदेश: योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें
नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर गुरुवार को एक 'सुभाषितम' संदेश शेयर किया। इस पोस्ट के जरिए पीएम मोदी ने लोगों से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील करते हुए कहा कि योग का नियमित अभ्यास तन को स्वस्थ और मन को शांत रखता है।
टीएमसी में बढ़ रहा असंतोष, नेताओं को अभिषेक बनर्जी का नेतृत्व स्वीकार नहीं :...
कोलकाता, 4 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दीपंजन कुमार गुहा ने तृणमूल कांग्रेस की आलोचना करते हुए उसे एक कमजोर पार्टी बताया, जिसमें अंदरूनी कलह है और विचारधारा की कमी है। उन्होंने कहा कि अब यह पार्टी सिमटकर एक-नेता वाली संरचना बन गई है, जहां असंतोष लगातार बढ़ रहा है।
उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे राहुल गांधी, अल्मोड़ा में जनसभा और पौड़ी गढ़वाल में करेंगे...
देहरादून, 4 जून (आईएएनएस)। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी गुरुवार से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे, पूर्व सैनिकों से मुलाकात करेंगे और पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। कांग्रेस 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले राज्य में अपने संगठन को मजबूत करने की कोशिश में जुटी है।

