पश्चिम बंगाल : ऋतब्रत बनर्जी की अगुवाई में टीएमसी बागी गुट की पहली बैठक...

कोलकाता, 4 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस विधायी दल के नए गुट की पहली बैठक गुरुवार को होगी। सदन के रिकॉर्ड के अनुसार, यह गुट अब राज्य में मान्यता प्राप्त समूह और आधिकारिक मुख्य विपक्षी दल है।

रणनीतिक अस्पष्टता और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत की वैश्विक स्थिति कमजोर हुई :...

मुंबई, 4 जून (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) ने गुरुवार को केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाए। पार्टी ने कहा कि भारत के लिए भू-राजनीतिक परिदृश्य लगातार चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। पहलगाम हमले जैसी गंभीर घटनाओं के बाद भारत खुद को अलग-थलग पा रहा है और उसे प्रमुख वैश्विक शक्तियों से कोई मजबूत बिना शर्त समर्थन नहीं मिल रहा है। वैश्विक मंच पर भारत काफी भ्रमित नजर आ रहा है, जो उसकी मौजूदा राष्ट्रीय और आर्थिक सुरक्षा से जुड़े गहरे आंतरिक संकट को दिखाता है।

पंजाब: गुरदासपुर में भाजपा नेता पर बदमाशों ने की गोलीबारी, बाल-बाल बची जान

गुरदासपुर, 4 जून (आईएएनएस)। पंजाब के गुरदासपुर जिले में एक भाजपा नेता पर जानलेवा हमला हुआ है। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि गुरदासपुर में एक पेट्रोल पंप के पास मोटरसाइकिल पर सवार दो नकाबपोश हमलावरों ने अंधाधुंध गोलीबारी की, जिससे भाजपा नेता बाल-बाल बचे।

पीठ- कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर...

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। विश्व योग दिवस को अब एक महीने से भी कम समय बचा है। ऐसे में भारत सरकार का आयुष मंत्रालय रोजाना लोगों को योग का महत्व बताते हुए इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की सलाह दे रहा है। मंत्रालय का कहना है कि नियमित योगाभ्यास कमर के निचले हिस्से में होने वाले दर्द जैसी आम समस्याओं से राहत दिलाने में मददगार साबित हो सकता है।

केरल सरकार ने एडीएम नवीन बाबू की मौत का मामला सीबीआई को सौंपा

तिरुवनंतपुरम, 4 जून (आईएएनएस)। कन्नूर के पूर्व एडीएम नवीन बाबू की मौत से जुड़ा मामला, जिसने केरल में एक राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया था, आखिरकार सीबीआई को सौंप दिया गया है।

मुजफ्फरपुर अग्निकांड पर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने साधी चुप्पी, विपक्ष ने उठाए...

पटना, 4 जून (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर में अग्निकांड के बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार गुरुवार सुबह पटना से दिल्ली रवाना हो गए। हालांकि, उन्होंने मुजफ्फरपुर के अस्पताल में लगी आग की घटना पर कोई जवाब नहीं दिया।

बद्रीनाथ धाम पहुंच रहे श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे उत्तराखंड पुलिस, तीर्थयात्रियों की कर...

चमोली, 4 जून (आईएएनएस)। उत्तराखंड पुलिस-प्रशासन बद्रीनाथ धाम आने वाले तीर्थयात्रियों की सेवा पूरी लगन, समर्पण और जनसेवा की प्रबल भावना के साथ लगातार कर रहा है। इस पवित्र तीर्थस्थल पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं ने पुलिसकर्मियों की कुशल व्यवस्थाओं, सुरक्षा उपायों और सहायता की सराहना की है, जिससे उनकी तीर्थयात्रा का अनुभव सुगम और आरामदायक बन सका है।

भ्रष्टाचार और जबरन वसूली के खिलाफ कोलकाता में भाजपा का प्रदर्शन, ईडी-सीबीआई जांच की...

कोलकाता, 4 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भाजपा नेता प्रियंका टिबरेवाल के नेतृत्व में गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने एंटाली क्षेत्र में भ्रष्टाचार, जबरन वसूली, सिंडिकेट राज और अवैध भूमि कब्जाने के गंभीर आरोप लगाए। प्रदर्शनकारियों ने इन आरोपों की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जैसी केंद्रीय एजेंसियों से कराने की मांग की।

दिल्ली पुलिस ने अपहरण मामले में 8 साल से फरार अपराधी को रोहिणी इलाके...

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने 2018 के एक अपहरण के मामले में फरार चले रहे एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को जानकारी दी कि आरोपी कई सालों से ट्रायल से बच रहा था। वह रोहिणी इलाके में छिपा हुआ था, जहां से द्वारका जिले की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

155 खदानों में अनियमितताएं मिलने के बाद सख्त हुआ तमिलनाडु सरकार का रुख, ड्रोन...

चेन्नई, 4 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु के भूविज्ञान और खनन विभाग ने राज्यभर में खदानों की निगरानी के लिए उन्नत तकनीक से लैस ड्रोन का इस्तेमाल करने का फैसला किया है। हाल ही में किए गए निरीक्षण अभियान में बड़ी संख्या में नियमों के उल्लंघन के मामले सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया।

खरी बात