Tuesday, May 5, 2026
SGSU Advertisement

राष्ट्रीय

छत्तीसगढ़: कांकेर में हुए विस्फोट में घायल डीआरजी जवान शहीद

रायपुर, 2 मई (आईएएनएस)। कांकेर विस्फोट में बुरी तरह घायल हुए कांस्टेबल परमानंद कोर्रम ने शनिवार को दम तोड़ दिया। उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर ले जाया गया था। विस्फोट में उनके तीन साथी पहले ही शहीद हो चुके थे।

त्रिपुरा में भारी बारिश, 33 हजार किसान प्रभावित; 59 करोड़ रुपये का नुकसान

अगरतला, 2 मई (आईएएनएस)। त्रिपुरा में लगातार तीन दिनों तक हुई भारी बारिश ने कृषि और बागवानी क्षेत्र को व्यापक नुकसान पहुंचाया है। राज्य के 33 हजार से अधिक किसान प्रभावित हुए हैं, जबकि फसलों को करीब 59.17 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। यह जानकारी राज्य के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री रतन लाल नाथ ने शनिवार को दी।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस मुंबई के कायापलट का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं: पीयूष...

नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुंबई के कायापलट का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं, जहां नागरिकों के लिए सुगम जीवन सर्वोपरि है।

उत्तराखंड: जमीन धोखाधड़ी पर सख्ती, 24 मामलों में एफआईआर दर्ज करने के आदेश

देहरादून, 2 मई (आईएएनएस)। उत्तराखंड सरकार ने जमीन धोखाधड़ी के मामलों पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। गढ़वाल मंडल के कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर गठित जमीन धोखाधड़ी समिति ने 104 मामलों की समीक्षा की।

सूरत ‘वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस’ में 3.53 लाख करोड़ रुपए के 2,792 एमओयू हुए:...

गांधीनगर, 2 मई (आईएएनएस)। सूरत के ऑरो विश्वविद्यालय में 1 एवं 2 मई के दौरान आयोजित दो दिवसीय वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस-दक्षिण गुजरात का शनिवार को समापन हुआ। उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने इस कॉन्फ्रेंस के दौरान 3.53 लाख करोड़ रुपए के 2,792 एमओयू होने की घोषणा की।

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में तुमकुरु में...

तुमकुरु, 2 मई (आईएएनएस)। नेतृत्व को लेकर चली रही खींचतान को लेकर मुख्यमंत्री सिद्दारमैया एवं उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के करीबी मंत्रियों के दिल्ली के दौरों और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा दिए गए स्पष्टीकरणों के बीच सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी अपने तीन साल के कार्यकाल के समापन के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है।

दिल्ली: न्यायिक अधिकारी का शव बाथरूम में फंदे से लटका मिला, आत्महत्या की आशंका

नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। दिल्ली न्यायिक सेवा (डीजेएस) के एक अधिकारी का शव दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क स्थित उनके आवास के बाथरूम में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शनिवार को बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

जमुई में एसएसबी के सर्च अभियान में जंगल से हथियार व विस्फोटक बरामद

जमुई 2 मई (आईएएनएस)। बिहारर के जमुई जिले में सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। शनिवार को को एसएसबी 16वीं वाहिनी जमुई के कमांडेंट अनिल कुमार पठानिया के निर्देशन में विशेष सर्च अभियान चलाया गया। यह अभियान समवाय प्रभारी निरीक्षक चाँद नश्कर के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर संचालित किया गया।

जवानों के शौर्य व पराक्रम ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को भारत के सैन्य इतिहास में...

नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय सशस्त्र बलों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके अद्वितीय शौर्य, पराक्रम और अदम्य साहस ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को भारत के सैन्य इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में स्थापित किया है।

आई-पैक निदेशक विनेश चंदेल को मिली बड़ी राहत, तिहाड़ जेल से रिहा

नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (आई-पैक) के निदेशक और सह-संस्थापक विनेश चंदेल को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी, जिसके बाद वे तिहाड़ जेल से रिहा होकर बाहर आ गए।

खरी बात