Tuesday, May 5, 2026
SGSU Advertisement

राष्ट्रीय

बिहार: मुख्य सचिव ने भागलपुर में निर्माणाधीन अदाणी पावर प्लांट पीरपैंती का किया दौरा

भागलपुर, 2 मई (आईएएनएस)। बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने शनिवार को निर्माणाधीन अदाणी पावर प्लांट, पीरपैंती परियोजना का दौरा किया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य परियोजना स्थल पर चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेना और निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराने को लेकर समीक्षा करना था।

मप्र राज्य शूटिंग अकादमी दुनिया की सर्वश्रेष्ठ शूटिंग अकादमियों में से एक है: मंत्री...

भोपाल, 2 मई (आईएएनएस)। मध्‍य प्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने शनिवार को मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी, भोपाल में आयोजित 24वीं कुमार सुरेन्द्र सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ किया।

नवादा में पांच केंद्रो पर होगी नीट (यूजी) 2026 परीक्षा, प्रशासन ने जारी की...

नवादा, 2 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (यूजी) - 2026 को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं अच्छे वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से नवादा के समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान द्वारा केन्द्राधीक्षक, दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिया गया।

बिहार में कार से स्मैक बरामद, पश्चिम बंगाल के चार तस्कर गिरफ्तार

अररिया, 2 मई (आईएएनएस)। बिहार के अररिया जिले के नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने पश्चिम बंगाल के चार तस्करों को एक किलोग्राम से अधिक स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर हैदर की बहन लीलो को मादक पदार्थ को एक बड़ी खेप पहुंचाने आ रहे हैं।

बिहार ज्यूडिशियल अकादमी में नौकरी का मौका: 8 पदों पर भर्ती के लिए तुरंत...

पटना, 2 मई (आईएएनएस)। बिहार जूडिशियल अकेडमी, पटना, ने असिस्टेंट रिसर्च स्कॉलर (सहायक शोधार्थी) के 4 और सीनियर फैकल्टी मेंबर (वरिष्ठ संकाय सदस्य) के 4 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

गुजरात के राज्यपाल ने सूरत में एसटी बस में सफर किया, यात्रियों से बातचीत...

सूरत, 2 मई (आईएएनएस)। सार्वजनिक परिवहन और डिजिटल भुगतान प्रणालियों के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने शनिवार को सूरत के अडाजन बस स्टैंड से ओलपाड तालुका के जिनोद गांव तक राज्य सड़क परिवहन निगम (एसटी) की बस से यात्रा की। यह यात्रा क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच हुई।

भारत में ‘सेल ब्रॉडकास्ट’ सेवा की शुरुआत, दिनेश शर्मा ने कहा-विकसित राष्ट्र बनने की...

नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। भारत ने शनिवार को स्वदेशी तकनीक के माध्यम से ‘सेल ब्रॉडकास्ट’ सेवा की शुरुआत करते हुए देशव्यापी मोबाइल-आधारित आपदा संचार प्रणाली की दिशा में एक अहम कदम बढ़ाया। इस पहल के तहत टेस्ट अलर्ट भी जारी किया गया, जिससे आपात स्थितियों में लोगों तक तुरंत सूचना पहुंचाने की क्षमता को परखा गया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि यह भारत के विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में बढ़ते कदम का प्रतीक है।

मध्‍य प्रदेश के 6 लाख घर सौर ऊर्जा से होंगे रोशन, लगभग 2 लाख...

भोपाल, 2 मई (आईएएनएस)। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने बताया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत प्रदेश के 6 लाख घर सौर ऊर्जा से रोशन होंगे। इसके लिए घरों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जाएंगे।

तमिलनाडु में तूफान और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की आशंका: मौसम विभाग

चेन्नई, 2 मई (आईएएनएस)। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पश्चिमी राजस्थान से कोमोरिन क्षेत्र तक लगभग 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर फैले निम्न दबाव के क्षेत्र का हवाला देते हुए तमिलनाडु के लिए सात दिन की भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

बिहार में लोगों के जीवन आसान बनाने के लिए ‘सहयोग शिविर’, लोगों की समस्याओं...

पटना, 2 मई (आईएएनएस)। बिहार की सम्राट चौधरी वाली एनडीए सरकार लोगों के जीवन को आसान बनाने और लोगों की समस्याओं, शिकायतों के तुरंत समाधान के लिए पंचायत स्तर पर ‘सहयोग शिविर’ आयोजित करेगी। यह शिविर पंचायतों में हर महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को लगाए जाएंगे, जिनमें अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। शिविर में आने वाले लोगों की समस्याओं और शिकायतों का समाधान 30 दिनों के अंदर कर दिया जाएगा।

खरी बात