मध्य प्रदेश: भारत के विकास की धुरी गांव और ग्रामीण: सीएम मोहन यादव
भोपाल, 12 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भारत के विकास की धुरी गांव और ग्रामीण हैं। उनकी मजबूती से देश मजबूत होगा।
फ्रस्ट्रेशन में हैं कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर: गुलाम अली खटाना
नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। भाजपा सांसद गुलाम अली खटाना ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के पाकिस्तान के साथ बातचीत करने वाले बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि वे फ्रस्ट्रेशन में हैं। भाजपा सांसद ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है यह जारी है जब तक आतंकवाद पूरी तरह से खत्म नहीं होता।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने एकेटीयू में बीटेक सत्र का किया शुभारंभ, सेंटर फॉर एडवांस्ड...
लखनऊ, 12 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के सेंटर फॉर एडवांस्ड स्टडीज का भ्रमण कर बीटेक प्रथम सत्र का शुभारंभ किया। उन्होंने विश्वविद्यालयों से बदलते वैश्विक परिदृश्य के अनुरूप पाठ्यक्रमों को निरंतर अद्यतन करने और प्रयोगशालाओं में अधिकाधिक छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
गरीबों की भलाई के लिए काम करना है ईश्वर की सच्ची सेवा: राज्यपाल बागड़े
जयपुर, 12 जनवरी (आईएएनएस)। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने सोमवार को कहा कि सभी को स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके द्वारा दिए गए मूल्यों को आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गरीबों और कमजोरों की भलाई के लिए काम करना ईश्वर की सबसे बड़ी सेवा है।
2026 तक हरियाणा-112 को दुनिया का सबसे तेज आपातकालीन मॉडल बनाने की दिशा में...
चंडीगढ़, 12 जनवरी (आईएएनएस)। हरियाणा की आपातकालीन सेवा हरियाणा 112–ईआरएसएस ने वर्ष 2025 में राज्य में सुरक्षा और राहत सेवाओं की दिशा में एक मील का पत्थर स्थापित किया है। 12 जुलाई 2021 को लॉन्च किए गए इस एकीकृत हेल्पलाइन प्लेटफॉर्म ने चार वर्षों में अपनी पहुंच और विश्वसनीयता दोनों में अत्यधिक वृद्धि की है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 31 दिसंबर 2025 तक इस प्रणाली पर 2.75 करोड़ से अधिक कॉल दर्ज हुई। यह आंकड़ा दर्शाता है कि नागरिक अब हर आपातकालीन स्थिति में सबसे पहले ‘112’ को ही सहायता के लिए याद करते हैं।
मध्य प्रदेश: गणतंत्र दिवस पर 87 उम्रकैद के दोषियों की समय से पहले रिहाई...
भोपाल, 12 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश सरकार ने 77वें गणतंत्र दिवस से पहले एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य भर की जेलों से 87 आजीवन कारावास के दोषियों की समय से पहले रिहाई को मंजूरी दे दी है।
‘आप’ और भाजपा को हमारे गुरुओं के बारे में अपमानजनक बात नहीं करनी चाहिए...
जालंधर, 12 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी के सिख गुरुओं से जुड़े वीडियो पर सियासत तेज है। जालंधर पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिस पर कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने सोमवार को अपनी प्रतिक्रिया दी।
संदिग्ध हालत में युवती का शव कार के नीचे मिलने से सनसनी, हत्या समेत...
ग्रेटर नोएडा, 12 जनवरी (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में सोमवार को एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। युवती का शव सेक्टर बीटा-2 स्थित एक पार्क के पास खड़ी कार के नीचे पड़ा मिला। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
नई दिल्ली: जेप्टो स्टोर में परफ्यूम छिड़कने पर डिलीवरी बॉय को जमकर पीटा, घटना...
नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। पूर्वी दिल्ली में न्यू अशोक नगर थाना क्षेत्र के कोंडली इलाके में जेप्टो स्टोर में डिलीवरी राइडर ऋषभ कुमार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पूरी घटना स्टोर के सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एमएसएमई कॉन्क्लेव में बोले पीयूष गोयल, ‘विकसित भारत 2047’ के लिए गुजरात बनेगा ग्रोथ...
राजकोट, 12 जनवरी (आईएएनएस)। विकसित गुजरात के संकल्प को साकार करने के लिए वीजीआरसी में दूसरे दिन सोमवार को एमएसएमई कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य छोटे तथा मध्यम उद्योगों को सशक्त बनाना, स्थानीय उद्यमियों को वैश्विक बाजारों से जोड़ना, टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन तथा निवेश के अवसरों का सृजन करना था।
