बीएमसी में आएंगे, मुंबई को नई बुलंदियों तक ले जाएंगे : अपर्णा यादव
मुंबई, 11 जनवरी (आईएएनएस)। बीएमसी चुनाव को लेकर भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। यूपी-दिल्ली समेत अन्य राज्यों से भाजपा के वरिष्ठ नेता, मंत्री और सांसद भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने के लिए पहुंच रहे हैं।
ओडिशा: राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर सभी शैक्षणिक संस्थानों में होगा ‘वंदे मातरम्’...
भुवनेश्वर, 11 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सोमवार को राज्य भर के सभी शैक्षणिक संस्थानों (स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय) में सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया जाएगा।
फरवरी में री-रिलीज होगी ‘उदयपुर फाइल्स’: अमित जानी
संभल, 11 जनवरी (आईएएनएस)। सिनेमाघरों में एक बार फिर से फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' को रिलीज किया जाएगा। फिल्म प्रोड्यूसर अमित जानी ने बताया कि पूरे देश में इस फिल्म को रि-रिलीज करने का इरादा बनाया गया है। हम चाहते हैं कि देशवासी इस फिल्म के जरिए कन्हैयालाल हत्याकांड से जुड़े दर्द और सच्चाई से रूबरू हों।
वाइब्रेंट गुजरात : उद्योगपतियों ने भारत की सराहना की, राजकोट चैंबर ऑफ कॉमर्स के...
राजकोट, 11 जनवरी (आईएएनएस)। गुजरात के राजकोट में क्षेत्रीय सम्मेलन गुजरात वाइब्रेंट का आयोजन हो रहा है। इस दौरान देश-विदेश के उद्योगपति एवं विदेशी प्रतिनिधियों ने भारत की तरफ से की जा रही व्यापारिक सहयोग की सराहना की।
युवा प्रधानमंत्री मोदी के ‘विकसित भारत विजन’ के केंद्र में : अरुणाचल के राज्यपाल
इटानगर, 11 जनवरी (आईएएनएस)। अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल और लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) के.टी. परनाइक ने रविवार को कहा कि स्वामी विवेकानंद के आदर्शों से प्रेरित होकर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'विकसित भारत' का विजन भारत को एक विकसित, आत्मनिर्भर और समावेशी राष्ट्र बनाने की यात्रा में युवाओं को केंद्र में रखता है।
जब दो सांसद होने के बावजूद भाजपा खत्म नहीं हुई तो हमारे पास तो...
नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरे देश में खत्म हो रही है। राशिद अल्वी ने कहा कि जब दो सांसद होने के बावजूद भाजपा खत्म नहीं हुई तो हमारे पास तो उनसे ज्यादा सांसद हैं।
अचानक शुगर बढ़ने की समस्या से परेशान? ऐसे करें कंट्रोल
नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। कई लोग रात का खाना हल्का खाकर सो जाते हैं, लेकिन फिर भी सुबह या रात में ब्लड शुगर ज्यादा रहता है या नींद बीच में टूट जाती है। एक्सपर्ट के अनुसार ग्लूकोज स्पाइक या ब्लड शुगर अचानक बढ़ने की वजह डिनर नहीं, बल्कि पूरे दिन का खानपान है।
हर्षवर्धन सपकाल की गंदी राजनीति से उन्हें वोट नहीं मिलेंगे: पूनम महाजन
नालासोपारा, 11 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा को लेकर दिए विवादित बयान पर भाजपा नेता पूनम महाजन ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि उनकी गंदी राजनीति से उन्हें वोट नहीं मिलने वाले हैं।
यूपी में भाजपा की तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनेगी: केशव प्रसाद...
वाराणसी, 11 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वाराणसी में कहा कि कांग्रेस प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, सोनिया गांधी या अखिलेश यादव या जिसे भी वे शामिल करना चाहें, उनके नेतृत्व में चुनाव लड़े, उन्हें ऐसा करने दें, लेकिन कमल खिलकर ही रहेगा।
अमरोहा : एक्सीडेंट के बाद दो पक्षों के बीच मारपीट, एक की मौत से...
अमरोहा, 11 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक एक्सीडेंट के बाद दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इस घटना में जज के पेशकार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस पूरी घटना की पुलिस जांच कर रही है।
