दिल्ली विधानसभा: आप विधायकों के खिलाफ दो शिकायतें विशेषाधिकार समिति को भेजी गईं

नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने गुरुवार को शीतकालीन सत्र को एक दिन के लिए बढ़ा दिया और आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों के खिलाफ दो शिकायतें विशेषाधिकार समिति को जांच और रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए भेज दीं।

जेएनयू देश का एक राष्ट्रवादी विश्वविद्यालय: कुलपति प्रो. धूलिपुड़ी

नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की कुलपति प्रो. शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित का कहना है कि जेएनयू इस देश के सबसे राष्ट्रवादी विश्वविद्यालय में शुमार है। उन्होंने कहा कि हम जेएनयू में वंदे मातरम गाते हैं और यहां विश्वविद्यालय में इसका कोई विरोध नहीं है।

झारखंड: पाकुड़ जिला कोर्ट में सजा सुनाए जाने के बाद फरार हुए दो अपराधियों...

पाकुड़, 8 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड के पाकुड़ जिला न्यायालय परिसर से हत्या के एक मामले में दोष सिद्ध होने के बाद फरार हुए दो सजायाफ्ता अपराधियों, शिवधन मोहली और नरेन मोहली, को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

मध्य प्रदेश में मैनुअल फिटनेस की प्रक्रिया जारी रखी जाए: उदय प्रताप

भोपाल 8 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने राज्य में वाहनों की मैनुअल फिटनेस प्रक्रिया को जारी रखने की केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मांग की है।

एस जयशंकर: ऐसी शख्सियत जिन्हें मनमोहन सिंह के चाहते हुए भी कांग्रेस ने तवज्जो...

नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। न कोई चुनाव लड़ा और न राजनीति विरासत में मिली, फिर भी सत्ता के शिखर पर बैठकर दुनिया से संबंधों को बनाने की जिम्मेदारी मिल गई। बात हो रही है देश के विदेश मंत्री एस. जयशंकर की, जिनकी सोच और रणनीति ने भारत की विदेश नीति को ऐसी धार दी है कि दुश्मन देश भी कायल हो गए। इसी काबिलियत पर भरोसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस समय किया, जब एस. जयशंकर को बिना चुनाव लड़ाए ही पूरी दुनिया के साथ रिश्तों को संभालने की जिम्मेदारी सौंप दी गई।

छत्तीसगढ़: मोदी सरकार की लखपति दीदी योजना से सशक्त हो रहीं धमतरी की महिलाएं

धमतरी, 8 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की लखपति दीदी योजना छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम बनकर उभरी है। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत महिलाओं को रोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त किया जा रहा है।

पीएम श्री योजना के तहत पलामू में बदलेंगी स्कूलों की सूरत, शिक्षा व्यवस्था में...

पलामू, 8 जनवरी (आईएएनएस)। जिला स्तर पर विद्यालयों की स्थिति को सुधारने और स्कूलों के सौंदर्यीकरण के लिए प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएम श्री) योजना के तहत बड़ा कदम उठाया गया है।

करूर भगदड़ मामला: टीवीके रैली की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को सीबीआई ने भेजा...

चेन्नई, 8 जनवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु के करूर जिले में 27 सितंबर 2025 को हुई भीषण भगदड़ मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के संस्थापक विजय की रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मियों को समन भेजना शुरू कर दिया है। इस भगदड़ में 41 लोगों की मौत हो गई थी।

पाकिस्तान के 63 प्रतिशत युवा कभी स्कूल नहीं गए: रिपोर्ट

नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान में शिक्षा संकट की गंभीर तस्वीर सामने आई है। जनगणना 2023 के आंकड़ों के अनुसार, देश की 63 प्रतिशत युवा आबादी और 23 प्रतिशत किशोरों ने कभी भी औपचारिक शिक्षा प्राप्त नहीं की। यह स्थिति लाखों युवाओं को समाज के हाशिये पर धकेल रही है।

मकर संक्रांति पर इस सूर्य कुंड में स्नान से मिट जाते हैं सारे पाप,...

नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। 14 जनवरी को देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग नामों और तरीकों से मनाया जाने वाला मकर संक्रांति का त्योहार भगवान सूर्य से जुड़ा है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं, जिसे गोचर उत्तरायण भी कहते हैं।

खरी बात