दिल्ली दंगा मामला: सुप्रीम कोर्ट की निष्पक्षता पर सवाल उठाने वाले देशविरोधी: खालिद अनवर

पटना, 5 जनवरी (आईएएनएस)। जदयू नेता खालिद अनवर ने विपक्षी दलों के उन नेताओं को निशाने पर लिया है जो दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिकाएं खारिज किए जाने पर आपत्ति जता रहे हैं। जदयू नेता ने कहा कि ऐसे लोग जो सुप्रीम कोर्ट की निष्पक्षता पर सवाल उठा रहे हैं, वे मेरे हिसाब से देशविरोधी हैं।

माघ मेले में प्रयाग की पंचकोसी परिक्रमा की शुरुआत, त्रिवेणी के तट पर पूजन...

प्रयागराज, 5 जनवरी (आईएएनएस)। प्रयाग की सनातन परंपरा, आस्था एवं सांस्कृतिक चेतना की प्रतीक पंचकोसी परिक्रमा की माघ मेला में शुरुआत हो गई। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा की अगुवाई में संगम में गंगा पूजन से इसकी शुरुआत सोमवार को हुई।

झारखंड: गुमला में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कर दी हत्या,...

गुमला, 5 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड के गुमला जिले स्थित सिसई थाना क्षेत्र में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर लाश जंगल में फेंक दी। पुलिस ने सोमवार को मुकुंदा गांव अंतर्गत सोंगरा पहाड़ कोना जंगल से मृतक 36 वर्षीय बुधराम तिर्की का शव बरामद किया है। मृतक गुमला के एक टेक्सटाइल स्टोर में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत था।

भारतीय सेना ने श्रीलंका में बहाल किया सड़क संपर्क, सफर का समय हुआ आधा

नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय सेना ने श्रीलंका में जर्जर हो चुके कई सड़क मार्गों को एक बार फिर वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया है। भारतीय सेना की यह पहल 'नेबरहुड फर्स्ट' की नीति तथा 'वसुधैव कुटुम्बकम्' की मार्गदर्शक भावना के अनुरूप है। दरअसल, श्रीलंका में हाल में भयंकर चक्रवात आया था जिसके कारण यहां भारी आपदा आई। इससे जाफना समेत कई क्षेत्रों में आवागमन और सड़क संपर्क व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। इन क्षेत्रों में भारतीय सेना ने फिर से सड़क संपर्क बहाल करने का काम किया है।

ओवैसी के पास आरएसएस प्रमुख पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं है :...

नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिवसेना ने सोमवार को एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर की गई टिप्पणियों की कड़ी आलोचना की।

बेगुनाह लोगों को हिरासत में रखना पूरी तरह गलत: हुसैन दलवई

मुंबई, 5 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली दंगों के मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट द्वारा खारिज किए जाने पर कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बेगुनाह लोगों को हिरासत में रखना पूरी तरह गलत है।

आबकारी राजस्व में उछाल: दिसंबर तक 39,695 करोड़ रुपए की कमाई, अवैध शराब पर...

लखनऊ, 5 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में आबकारी विभाग की सख्त प्रवर्तन नीति प्रशासन का असर देखने को मिल रहा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में दिसंबर तक प्रदेश ने आबकारी राजस्व में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज करते हुए न सिर्फ पिछले वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ा, बल्कि अवैध शराब और मादक द्रव्यों के खिलाफ व्यापक अभियान से तस्करों पर भी करारा प्रहार किया है।

आईएनएस चिल्का पासिंग आउट परेड: जांबाज नौसैनिकों के नए बैच का पराक्रम समारोह

नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। दो हजार से अधिक अग्निवीरों समेत नौसेना के प्रशिक्षुओं की पासिंग आउट परेड होने जा रही है। यह पासिंग आउट परेड भारतीय नौसेना के आईएनएस चिल्का में 8 जनवरी को होगी। नौसेना के अनुसार, यह परेड 16 सप्ताह के कठोर प्रारंभिक प्रशिक्षण के सफल समापन का प्रतीक है। इस परेड से पहले कठोर अभ्यास के दौरान नौसैनिक प्रशिक्षुओं को आधुनिक नौसैनिक अभियानों की चुनौतियों का सामना करने योग्य बनाया जाता है।

सीएम योगी ने पीएम मोदी को भेंट की गुलाबी मीनाकारी की श्रीराम मंदिर अनुकृति,...

लखनऊ, 5 जनवरी (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुलाबी मीनाकारी से निर्मित भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर की अनुकृति भेंट की। यह भेंट शिष्टाचार तक सीमित नहीं रही, बल्कि काशी की पारंपरिक हस्तकला, सनातन आस्था और ‘वोकल फॉर लोकल’ के विचारों को एक साथ सामने लाने वाला सांस्कृतिक संदेश बन गई।

महाराष्ट्र में निर्विरोध 67 पार्षद चुनने पर विवाद, मनसे ने हाईकोर्ट में दायर की...

मुंबई, 5 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में चल रहे नगर निगम चुनावों में 67 पार्षदों ने बिना विरोध चुने जाने का मुद्दा इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। सबसे बड़ा विवाद इस बात को लेकर है कि क्या ये चुनाव वास्तव में निष्पक्ष तरीके से हुए हैं या किसी तरह के राजनीतिक दबाव और डराने-धमकाने की वजह से विपक्षी उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया।

खरी बात