बिहार : पटना में बेटे ने गले में फंदा लगाकर की खुदकुशी, मां को...
पटना, 3 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के पटना जिले के गर्दनीबाग इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है जो लोगों को झकझोर कर रख दिया। दमड़िया इलाके में अपने पुत्र की मौत को सहन नहीं कर सकी महिला और हार्ट अटैक से उसकी भी मौत हो गई।
अरावली रिज में सड़क बनाने के लिए डीडीए ने सुप्रीम कोर्ट में डाली याचिका
नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने अरावली रेंज क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। डीडीए ने शीर्ष अदालत में याचिका दायर कर 473 पेड़ों को काटने या दूसरी जगह स्थानांतरित करने और 2,519 छोटे पौधों को हटाकर अन्य स्थान पर लगाने की अनुमति मांगी है।
आदित्य पंचोली : फिल्म इंडस्ट्री में बनी ‘बैड बॉय’ की इमेज, मस्तमौला अंदाज की...
मुंबई, 3 जनवरी (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा में हर कोई पर्दे पर हीरो बनकर चमकना चाहता है, लेकिन कुछ अभिनेता साइड रोल कर अपनी पहचान बना लेते हैं। ऐसे ही एक अभिनेता रहे आदित्य पंचोली, जो आज सिनेमाई पर्दे से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर पुरानी फिल्मों से जुड़ी यादों को ताजा करते रहते हैं।
शहजाद पूनावाला का विपक्ष से सवाल, जनता सत्ता में नहीं लाएगी तो आप संविधान...
नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के विदेश दौरे पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि वे लीडर ऑफ पर्यटन बन चुके हैं। भाजपा नेता ने कहा कि संसद सत्र के दौरान बर्लिन में छुट्टी मनाने के बाद अभी लौटे ही थे कि एक बार फिर नया साल मनाने के लिए वियतनाम पहुंच गए हैं।
दिल्ली पुलिस की बड़ी सफलता: वरिष्ठ नागरिक के घर से करोड़ों की चोरी के...
नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस के साउथ डिस्ट्रिक्ट ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक वरिष्ठ नागरिक महिला के घर हुई करोड़ों की चोरी के मामले को सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से दो आरोपी थाना अंबेडकर नगर के सक्रिय बदमाश (बीसी) हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सोना-चांदी का आभूषण, नकदी और चोरी की स्कूटी बरामद की।
जब ‘मौत’ ने दिया कवि को जिंदगी का वरदान, जानें गोपालदास नीरज की कहानी
नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। यह कहानी है एक ऐसी शख्यियत की, जिन्हें 'मौत' लंबी उम्र का आशीर्वाद देकर गई तो ईश्वर ने खास कला और हुनर के रूप में हसीन मेहरबानियां कीं। बात हो रही है कि कवि और लेखक गोपालदास नीरज की, जिन्हें हिंदी साहित्य में एक काव्य वाचक और गीत लेखक के रूप में पहचान मिली।
सिंगर स्टेबिन बेन ने रोमांटिक अंदाज में किया नूपुर सेनन को प्रपोज, जल्द करने...
मुंबई, 3 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन और एक्ट्रेस नूपुर सेनन के लिए आज का दिन बेहद खास है क्योंकि उनके लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड गायक स्टेबिन बेन, ने उन्हें स्पेशल तरीके से प्रपोज कर दिया है।
झारखंड सरकार चर्च के आगे नतमस्तक हो चुकी है: भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाह देव
रांची, 3 जनवरी (आईएएनएस)। भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने झारखंड सरकार की तरफ से पेसा कानून के संबंध में जारी अधिसूचना को आदिवासी संस्कृति की मूल भावना पर प्रहार बताया। उन्होंने कहा कि इस अधिसूचना से यह साफ जाहिर होता है कि राज्य सरकार चर्च के सामने नतमस्तक हो चुकी है।
43 साल के करियर में अनुपम खेर की 550वीं फिल्म की शूटिंग शुरू, कहा-...
मुंबई, 3 जनवरी (आईएएनएस)। 3 जून 1981 को एक ऐसे शख्स ने मुंबई में कदम रखा, जो आज हिंदी सिनेमा की बड़ी पहचान बन चुका है। हम बात कर रहे हैं अनुपम खेर की, जिन्होंने अपने 43 साल के करियर में 550वीं फिल्म के आंकड़े को छू लिया है और अपने इतने लंबे करियर में उन्होंने कई तरह के उतार-चढ़ाव भी देखे।
जबलपुर में जैन समाज पर अभद्र टिप्पणी से बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
जबलपुर, 3 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के जबलपुर के कमनिया गेट इलाके में एक मशहूर मिठाई की दुकान पर एक छोटा सा विवाद हंगामे में बदल गया, जिसके बाद जैन समुदाय के लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया। बाद में भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
