बांग्लादेशी खिलाड़ी के खिलाफ बीसीसीआई का फैसला सराहनीय: इकबाल अंसारी
अयोध्या, 3 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को टीम से हटाने के निर्देश दिए जाने के फैसले का बाबरी मस्जिद के पूर्व मुद्दई इकबाल अंसारी ने समर्थन किया। उन्होंने इसे सही कदम बताया है।
पश्चिम बंगाल: रेत तस्करी मामले में ईडी ने आरोपपत्र दाखिल किया
कोलकाता, 3 जनवरी (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रेत तस्करी मामले में आरोपपत्र दाखिल कर दिया है। केंद्रीय एजेंसी के सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
राहुल गांधी के पास कोई काम नहीं है: दिलीप जायसवाल
पटना, 3 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विदेश दौरे पर तंज कसा। कहा कि उनके पास कोई काम नहीं है। इसीलिए छुट्टियों पर चले जाते हैं।
इटावा की मंत्रवती शाक्य ने गांव में रच दी ‘लखपति दीदी’ की सफलता गाथा
लखनऊ, 3 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश स्थित इटावा के भतोरा गांव की रहने वाली मंत्रवती शाक्य ने यह साबित कर दिया है कि गांव की महिलाएं भी नवाचार, मेहनत और सही मार्गदर्शन के सहारे सफल उद्यमी बन सकती हैं। सीमित संसाधनों से निकलकर मंत्रवती आज स्ट्रॉबेरी, ड्रैगन फ्रूट और रागी की उन्नत खेती से सालाना करीब तीन लाख रुपए की स्थायी आय अर्जित कर रही हैं।
पश्चिम बंगाल में एक और बीएलओ की मौत, परिवार ने लगाया एसआईआर के काम...
कोलकाता, 3 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में शनिवार को एक और बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) की मौत हो गई। उनके परिवार का आरोप है कि राज्य में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य से संबंधित दबाव के कारण उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया। यह घटना उत्तरी बंगाल के कूच बिहार जिले में हुई।
संभावनाओं का साल 2026: भोजपुरी सिनेमा का बेहतरीन साल, रिलीज होंगी निरहुआ से खेसारी...
मुंबई, 3 जनवरी (आईएएनएस)। भोजपुरी सिनेमा के प्रशंसकों के लिए साल 2026 बेहद खास होने वाला है। इस साल कई बड़ी और अलग जॉनर की फिल्में रिलीज होंगी, जिनमें कॉमेडी, एक्शन, पारिवारिक ड्रामा और रोमांस के साथ हर जॉनर की फिल्में शामिल हैं।
संघ प्रमुख मोहन भागवत देश के लिए काम करते हैं: शाइना एनसी
मुंबई, 3 जनवरी (आईएएनएस)। शिवसेना नेता शाइना एनसी ने संघ प्रमुख मोहन भागवत पर विपक्षी नेताओं के बयानबाजी पर पलटवार करते हुए कहा कि संघ प्रमुख देश के लिए काम करते हैं। उन्होंने कहा कि संघ के खिलाफ बेवजह की बयानबाजी करने वाले नेताओं को समझदारी से काम लेना चाहिए।
आईआरसीटीसी घोटाला: लालू यादव ने दिल्ली हाईकोर्ट का किया रुख, 5 जनवरी को होगी...
पटना, 3 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने आईआरसीटीसी घोटाले में आरोप तय होने के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। निचली अदालत ने लालू यादव समेत अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार व आपराधिक साजिश के आरोप तय किए हैं।
सदानंद दाते ने महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक का पदभार संभाला
मुंबई, 3 जनवरी (आईएएनएस)। 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी सदानंद दाते ने शनिवार को महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक का पदभार ग्रहण कर लिया। रश्मि शुक्ला के सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने औपचारिक रूप से महाराष्ट्र के नए डीजीपी के रूप में पदभार ग्रहण किया।
मसूरी में अचानक बदला मौसम, बादलों की चादर में लिपटी पहाड़ों की रानी
मसूरी, 3 जनवरी (आईएएनएस)। पहाड़ों की रानी मसूरी में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मसूरी घने बादलों की आगोश में नजर आ रही है, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। ठंडी हवाओं के चलने से लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास होने लगा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है।
