सी-डैक में प्रोजेक्ट एसोसिएट समेत 67 पदों पर भर्ती का मौका, आवेदन शुरू
चेन्नई, 4 जून (आईएएनएस)। उन्नत कंप्यूटिंग विकास केंद्र (सी-डैक), चेन्नई ने देशभर में स्थित केंद्रों/स्थानों के लिए विभिन्न संविदात्मक पदों को भरने के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्त 67 पोस्ट के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
सीआईएसएफ ने मुंबई एयरपोर्ट पर 1.39 करोड़ की विदेशी मुद्रा पकड़ी, कस्टम को सौंपा...
मुंबई, 4 जून (आईएएनएस))। मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने नियमित सुरक्षा जांच के दौरान बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा बरामद की है। यह कार्रवाई उस समय हुई जब सुरक्षा कर्मियों ने एक्स-बीआईएस सिस्टम पर एक यात्री के सामान की स्कैनिंग के दौरान एक संदिग्ध तस्वीर देखी।
दिल्ली: नबी करीम में एलपीजी सिलेंडर में लगी आग, चार लोग झुलसे
नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली के नबी करीम इलाके में स्थित घर में गुरुवार सुबह एलपीजी सिलेंडर में आग लग जाने से चार लोग झुलस गए। सभी घायलों को तुरंत राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
पुणेः बीमा कंपनी में महिला कर्मचारी से यौन उत्पीड़न का मामला, पुलिस ने आरोपी...
पुणे, 4 जून (आईएएनएस)। पुणे के हिंजेवाडी क्षेत्र में स्थित एक निजी बीमा कंपनी की महिला कर्मचारी ने अपने वरिष्ठ अधिकारी पर यौन उत्पीड़न, अश्लील टिप्पणियां करने, निजी मुलाकातों के लिए दबाव बनाने और नौकरी से निकालने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला की शिकायत पर हिंजेवाडी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है।
राहुल गांधी के ‘आर्थिक सुनामी’ के दावा का उद्देश्य केवल डर फैलाना : बीजेपी
नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अमित मालवीय ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का दावा कि सरकार द्वारा सभी आर्थिक संकट नियंत्रण उपायों को हटा दिए जाने के कारण भारत "आर्थिक सुनामी" की ओर बढ़ रहा है, यह न केवल गलत है, बल्कि यह डर फैलाने का जीता-जागता उदाहरण है।
कर्नाटक : दो हादसों में चार लोगों की मौत, मृतकों में एक शिशु और...
बेंगलुरु, 4 जून (आईएएनएस)। कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर और चामराजनगर जिलों से गुरुवार को दो अलग-अलग दुखद सड़क दुर्घटनाओं की खबर मिली है, जिनमें चार लोगों की जान चली गई। मरने वालों में 7 महीने का एक शिशु और एक बुज़ुर्ग जोड़ा शामिल है जबकि कई अन्य घायल हो गए।
यूपी की फॉरेंसिक व्यवस्था पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, रेप-मर्डर केस में देनी...
प्रयागराज, 4 जून (आईएएनएस)। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश में फोरेंसिक जांच सुविधाओं की कमी पर गंभीर चिंता जताई है। अदालत ने कहा कि डीएनए जांच से जुड़ी खामियों और फोरेंसिक लैब (एफएसएल) के कमजोर ढांचे के कारण रेप और हत्या जैसे गंभीर मामलों की जांच और अभियोजन प्रभावित हो रहा है।
सैन्य कमांडरों की वित्तीय शक्तियों में वृद्धि, रक्षा खरीद व आत्मनिर्भरता को मजबूती
नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। देश की रक्षा सेवाओं के लिए संशोधित वित्तीय शक्तियों को मंजूरी दे दी है। देश की रक्षा तैयारियों व सैन्य आवश्यकताओं को तीव्रता से पूरा करने के उद्देश्य से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह यह मंजूरी प्रदान की है। इससे 1.25 लाख करोड़ रुपए से अधिक की रक्षा खरीद को नई गति मिलेगी। यह नई व्यवस्था के सेना, नौसेना और वायुसेना के फील्ड कमांडरों को पहले की तुलना में कहीं अधिक वित्तीय अधिकार देती है। इस व्यवस्था से रक्षा खरीद, परियोजनाओं के क्रियान्वयन और परिचालन संबंधी आवश्यकताओं को समय पर पूरा करने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी।
मालवीय नगर अग्निकांड में जान गंवाने वाले 12 विदेशियों में से 9 की हुई...
नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने मालवीय नगर अग्निकांड में जान गंवाने वाले 12 विदेशी नागरिकों में से नौ की शिनाख्त कर ली है।
पश्चिम बंगाल: गृह मंत्रालय पर भड़काऊ टिप्पणी को लेकर ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर...
कोलकाता, 4 जून (आईएएनएस)। गृह मंत्रालय को लेकर भड़काऊ बयान देने के मामले में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

