बिहार: पश्चिम चंपारण में भूमि सर्वेक्षण के दौरान प्रशासनिक दल पर हमला, 5 घायल
पटना, 3 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया थाना क्षेत्र स्थित दुबौलिया गांव में जमीन विवाद के दौरान प्रशासनिक टीम पर हुए हिंसक हमले से इलाके में दहशत फैल गई है।
छत्तीसगढ़: तीन फेज में होगा ‘बस्तर पांडुम 2026’ महोत्सव, सीएम ने राष्ट्रपति को किया...
नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई ने शनिवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें राज्य स्तरीय आदिवासी सांस्कृतिक उत्सव 'बस्तर पांडुम 2026' में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
महायुति के नेतृत्व में बीएमसी एक बार फिर आम लोगों के लिए काम करेगी:...
मुंबई, 3 जनवरी (आईएएनएस)। बीएमसी चुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। इसी बीच शिवसेना नेता मिलिंद देवड़ा ने दावा किया है कि महायुति बीएमसी चुनाव जीतने जा रही है।
राजस्थान: पुलिस ने किया बड़े ड्रग रैकेट का भंडाफोड़, 12,000 से अधिक प्रतिबंधित गोलियां...
जयपुर, 3 जनवरी (आईएएनएस)। राजस्थान में बाड़मेर पुलिस ने अवैध ड्रग व्यापार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए रीको एरिया में छापेमारी के दौरान 12,645 प्रतिबंधित टैबलेट जब्त कीं, जिनमें 1,329 कॉम्बीपैक किट और 6,645 टैबलेट शामिल हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
जम्मू-कश्मीर के एलजी ने ‘नशा मुक्ति’ पर आधारित फिल्म ‘द लास्ट डोज’ का पोस्टर...
जम्मू, 3 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को लोक भवन में नशा मुक्ति पर आधारित जागरूकता फिल्म 'द लास्ट डोज' का पोस्टर जारी किया।
गुजरात: पारंपरिक खेती से आगे बढ़े डांग के जिग्नेश भोए, सब्सिडी से स्ट्रॉबेरी खेती...
डांग (गुजरात), 3 जनवरी (आईएएनएस)। गुजरात के आदिवासी बहुल डांग जिले में एक युवा किसान ने पारंपरिक खेती को आधुनिक तकनीक से जोड़कर नई मिसाल कायम की है। दसवीं तक पढ़ाई करने वाले जिग्नेश भोए ने पुश्तैनी खेती के साथ स्ट्रॉबेरी की आधुनिक खेती अपनाई और सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर अतिरिक्त आमदनी शुरू की।
पाकिस्तान के बाद बांग्लादेश का भी बहिष्कार होना चाहिए: संजय निरुपम
मुंबई, 3 जनवरी (आईएएनएस)। शिवसेना नेता संजय निरुपम ने पाकिस्तान-बांग्लादेश को निशाने पर लेते हुए कहा कि जिस तरह से भारत ने पाकिस्तान के साथ खेल बंद कर रखा है, इसी प्रकार समय आ गया है कि बांग्लादेश के साथ भी खेल बंद करते हुए उसका बहिष्कार किया जाए।
बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की हत्या पर वीएचपी प्रवक्ता विनोद बंसल का...
नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश में यूनुस सरकार के शासन में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ हिंसा के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन कोई अल्पसंख्यक हिंदू युवक कट्टरपंथी उपद्रवियों की हिंसा का शिकार हो रहा है। कानून का भय खत्म हो चुका है। बांग्लादेश में जिस तरह के हालात हैं, उसे लेकर भारत में भी लोगों का आक्रोश देखने को मिल रहा है। ताजा मामले में कुछ बदमाशों ने बांग्लादेश में हिंदू कारोबारी पर पेट्रोल छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया। उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इसे लेकर विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता विनोद बंसल ने भी अपना आक्रोश जाहिर किया है।
दिल्ली पुलिस ने एटीएम फ्रॉड में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को दक्षिण-पश्चिम जिले में एटीएम धोखाधड़ी में कथित तौर पर शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। अपराध पर अंकुश लगाने और निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गहन गश्त और निगरानी के तहत किशनगढ़ पुलिस स्टेशन के अंतर्गत ये गिरफ्तारियां की गईं।
देश की चिंता नहीं, विदेश घूमने में व्यस्त हैं राहुल गांधी: रामकृपाल यादव
पटना, 3 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के उस सोशल मीडिया पोस्ट पर तंज कसा है, जिसमें गांधी ने इंदौर के दूषित पानी का मुद्दा उठाया।
