स्टालिन ने मतदाताओं का जताया आभार, कहा- मजबूत विपक्ष के रूप में उठाएंगे जनता...
चेन्नई, 5 मई (आईएएनएस)। एम.के. स्टालिन ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में समर्थन देने के लिए राज्य की जनता का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि द्रविड़ मुनेत्र कड़गम एक मजबूत विपक्ष के रूप में जनता की आवाज बुलंद करती रहेगी।
पश्चिम बंगाल में सिर्फ भाजपा नहीं, हर देशभक्त राष्ट्रवादी की हुई है जीत: सुवेंदु...
कोलकाता, 5 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों ने राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव किया है। इस बार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 206 सीटों पर जीत हासिल की है। इसके लिए भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और इसे हर देशभक्त राष्ट्रवादी की जीत बताया।
सेना प्रमुख ने किया स्वदेशी विकसित रक्षा उपकरणों और तकनीकों का निरीक्षण
नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। भारतीय सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने स्वदेशी तौर पर विकसित की गई रक्षा तकनीकों और नवाचारों को देखा। मंगलवार को वह सेना द्वारा आयोजित नॉर्थ टेक सिम्पोजियम में मौजूद रहे। यह एक रक्षा त्रिवेणी संगम है जहां तकनीक, उद्योग और सैन्य शक्ति का संगम हो रहा है।
दिल्ली पुलिस ने वसंत कुंज के लग्जरी होटल में नकली ब्रांडेड कपड़ों के रैकेट...
नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा, पश्चिमी रेंज-I ने बड़े पैमाने पर नकली ब्रांडेड कपड़ों, जूतों, घड़ियों और एक्सेसरीज बेचने वाले एक संगठित रैकेट का भंडाफोड़ किया है। टीम ने 3 मई 2026 को वसंत कुंज स्थित एक लग्जरी होटल में छापा मारकर भारी मात्रा में नकली सामान जब्त किया।
टीएमसी की हार पर खुश हो रहे कांग्रेस नेताओं को राहुल गांधी की फटकार,...
नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद अपनी ही पार्टी के नेताओं को कड़ी नसीहत दी है। उन्होंने कांग्रेस के उन नेताओं की आलोचना की, जो तृणमूल कांग्रेस की हार पर खुशी जता रहे थे। राहुल गांधी ने साफ कहा कि 'छोटी राजनीति' छोड़कर बड़े मुद्दे को समझने की जरूरत है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ज्ञानी जैल सिंह को किया याद, अर्पित की पुष्पांजलि
नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। भारत के पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की जयंती पर मंगलवार को देशभर में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया। ज्ञानी जैल सिंह का जीवन देशभक्ति, सादगी और जनसेवा का एक प्रेरणादायक उदाहरण माना जाता है।
नासा के हबल ने कैद की स्पेस में ‘लाइटसेबर’ की तस्वीरें, जानें क्या है...
नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (नासा) के हबल स्पेस टेलीस्कोप ने ब्रह्मांड की एक अद्भुत तस्वीर साझा की है। इस दृश्य में प्रकाश की दो किरणें किसी रहस्यमयी तलवार की तरह चमकती दिखाई दे रही हैं, जो फिल्म 'स्टार वॉर्स' के 'लाइटसेबर' की याद दिलाती हैं।
बिहार: वियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम का पहला भारत दौरा, एयरपोर्ट पर सीएम सम्राट...
गयाजी, 5 मई (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को तीन दिवसीय भारत दौरे पर गयाजी पहुंचने पर वियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम का गर्मजोशी से स्वागत किया।
बंगाल में ममता बनर्जी की हार के कारणों पर शोभा डे बोलीं, सहानुभूति की...
मुंबई, 5 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों ने देश की राजनीति में एक बड़ा मोड़ ला दिया है। भारतीय जनता पार्टी की जबरदस्त जीत ने जहां राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है। इसी कड़ी में देश की प्रसिद्ध लेखिका और पूर्व मॉडल शोभा डे ने भी इस ऐतिहासिक जीत पर अपनी राय रखी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए इस पूरे घटनाक्रम को 'ऐतिहासिक पल' बताया और ममता बनर्जी की हार के कारणों पर भी बात की।
यूपी : गन्ने की फसल पर चूसक कीटों का खतरा, विभाग ने जारी किया...
लखनऊ, 5 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार गन्ना किसानों की बेहतरी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग ने फसल को कीटों से बचाने के लिए अलर्ट जारी किया है। अपर गन्ना आयुक्त वीके शुक्ला के मुताबिक इस समय चूसक कीटों का खतरा मंडरा रहा है। इसको लेकर गन्ना शोध परिषद शाहजहांपुर ने जरूरी सुझाव दिए हैं।

