Monday, August 4, 2025
Advertisement

राष्ट्रीय

सुप्रीम कोर्ट ने हेमंत सोरेन को ईडी की गिरफ्तारी के खिलाफ हाई कोर्ट जाने...

नई दिल्ली, 2 फरवरी (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तारी को चुनौती देने के लिए झारखंड हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाने को कहा।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस

नई दिल्ली, 2 फरवरी (आईएएनएस) । भारत मौसम विज्ञान (आईएमडी) विभाग ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से चार डिग्री अधिक है।

दिल्ली में घर में आग लगने से दो घायल

नई दिल्ली, 2 फरवरी (आईएएनएस)| दक्षिण पश्चिम दिल्ली में एक घर में आग लगने से दो लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कर्नाटक: टीपू सुल्तान की मूर्ति पर चप्पलों की माला चढ़ाने वाला युवक गिरफ्तार

रायचूर (कर्नाटक), 2 फरवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक पुलिस ने रायचूर जिले में टीपू सुल्तान की मूर्ति को चप्पलों की माला पहनाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

चंपई सोरेन झारखंड के नए सीएम, आज दो मंत्रियों के साथ लेंगे शपथ

रांची, 2 फरवरी (आईएएनएस)। लगभग 26 घंटे तक चले हाई वोल्टेज पॉलिटिकल ड्रामे के बाद आखिरकार झारखंड में नई सरकार को लेकर छाई धुंध छंट गई है। झारखंड के राज्यपाल ने झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन के नेता चंपई सोरेन को राज्य का नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया है। वह आज दिन 12 बजे शपथ लेंगे। उन्हें गुरुवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे राजभवन बुलाकर मनोनयन पत्र सौंपा गया। चंपई सोरेन के साथ दो अन्य मंत्रियों के रूप में कांग्रेस के आलमगीर आलम और राजद के सत्यानंद भोक्ता के शपथ लेने की संभावना है। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में होगा। राज्यपाल ने नए मुख्यमंत्री को विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए दस दिनों को समय दिया है।

सरकारों को रोजगार सृजन पर ध्यान देना चाहिए, मुफ्तखोरी पर नहीं : रघुराम राजन

जयपुर, 2 फरवरी (आईएएनएस) । भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पूर्व मुख्य अर्थशास्त्री रघुराम राजन ने इस बात पर जोर दिया कि सरकारों को युवाओं के लिए अधिक नौकरियां पैदा करने पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है, न कि केवल अल्पकालिक राजनीतिक लाभ के लिए मुफ्त सुविधाओं पर। उन्‍होंने कहा कि सुचारू विकास पथ सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा पर जोर देना सर्वोपरि है।

राजद ने अंतरिम बजट को ‘खाली लिफाफा’ बताया

पटना, 2 फरवरी (आईएएनएस)। राजद ने गुरुवार को केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए अंतरिम बजट को "खाली लिफाफा और कुछ नहीं" करार दिया।

नीतीश अतीत हैं, तेजस्वी हैं भविष्य : शिवानंद तिवारी

पटना, 2 फरवरी (आईएएनएस)। राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने गुरुवार को दावा किया कि नीतीश कुमार अतीत हैं, जबकि तेजस्वी यादव बिहार के भविष्य के नेता हैं।

पूर्वोत्तर में रेलवे बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए 10,369 करोड़ रुपये आवंटित

नई दिल्ली/गुवाहाटी, 2 फरवरी (आईएएनएस)। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को कहा कि वित्तवर्ष 2024-25 के लिए पूर्वोत्तर क्षेत्र में रेलवे बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए सकल बजटीय आवंटन 10,369 करोड़ रुपये है।

पटना के बाहरी इलाके में सरकारी स्कूल के हेडमास्टर की गोली मारकर हत्या

पटना, 2 फरवरी (आईएएनएस)। पटना के बाहरी इलाके के एक गांव में गुरुवार को एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

खरी बात