तेलंगानाकेसीआर ने विधायक पद की शपथ ली
हैदराबाद, 1 फरवरी (आईएएनएस)। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के अध्यक्ष और तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने गुरुवार को राज्य विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली।
मोदी की गारंटियों का आईना है अंतरिम बजट : अर्जुन मुंडा
रांची, 1 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि संसद में प्रस्तुत अंतरिम बजट भारत को विकास के मार्ग पर तेजी से प्रशस्त करने वाला है। इस बजट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी का आईना दिख रहा है। यह अंतरिम बजट देश के किसान, गरीब, नारी शक्ति और युवा शक्ति की प्रगति का प्रतिबिंब है, जिनके विकास का संकल्प मोदी सरकार ने लिया है।
बिहार में एटीएम काटकर चोरों ने उड़ा लिए 23 लाख रुपए
गोपालगंज, 1 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र में अज्ञात बेखौफ चोरों ने गुरुवार को तड़के एक एटीएम को गैस कटर से काटकर 23.50 लाख रुपए से ज्यादा की राशि चोरी कर फरार हो गए। इस मामले की जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच टीम का गठन किया गया है।
जेयू ने दृष्टिबाधित छात्रा की आत्महत्या की जांच के लिए आंतरिक समिति को आदेश...
कोलकाता, 1 फरवरी (आईएएनएस)। कोलकाता के प्रतिष्ठित जादवपुर विश्वविद्यालय (जेयू) के दो छात्रों पर उसी विश्वविद्यालय की एक दृष्टिबाधित छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। इस मामले में जेयू के अधिकारियों ने आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) को जांच करने का निर्देश दिया है।
देहरादून में सड़क दुर्घटना में दो की मौत, 3 घायल
डोईवाला, 1 फरवरी (आईएएनएस)। देहरादून के बुल्लावाला-डोईवाला मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज़ रफ़्तार कार के पलटने से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए। ये सभी लोग एक जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे तभी इनकी तेज़ रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
झारखंड में नई सरकार को लेकर सस्पेंस बरकरार, चंपई सोरेन को अब तक राजभवन...
रांची, 1 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड में हेमंत सोरेन के सीएम पद से इस्तीफे के करीब 17 घंटे बाद भी नई सरकार को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन विधायक दल के नए नेता चंपई सोरेन ने बुधवार की रात राजभवन पहुंचकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था, लेकिन इसपर राजभवन ने अब तक कोई निर्णय नहीं लिया है।
अंतरिम बजट खजूर के पेड़ जैसा : कमलनाथ
भोपाल, 1 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को संसद में अंतरिम बजट पेश किया। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस बजट की तुलना खजूर के पेड़ से की है।
विकसित भारत के चार स्तम्भ युवा, गरीब, महिला और किसान को सशक्त करेगा ये...
नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट को भारत के भविष्य के निर्माण का बजट बताते हुए कहा है कि ये बजट विकसित भारत के चार स्तम्भ - युवा, गरीब, महिला और किसान सभी को सशक्त करेगा।
रुद्रप्रयाग में घर के आंगन में खेल रहे 4 साल के बच्चे पर गुलदार...
रुद्रप्रयाग, 1 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तराखंड में वन्य जीवों के हमले कम होने का नाम नही ले रहे हैं। आलम ये है कि अब बच्चे अपने घरों के आंगन में भी सुरक्षित नहीं हैं।
कर्नाटक पुलिस ने भागे हुए जोड़े की कराई शादी
बेलगावी, 1 फरवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक पुलिस ने गुरुवार को एक भागे हुए जोड़े का पता लगाने के बाद बेलगावी के एक उप-पंजीयक कार्यालय में उनकी शादी करा दी।