Monday, August 4, 2025
Advertisement

राष्ट्रीय

सिसोदिया, सिंह की न्यायिक हिरासत बढ़ी, अदालत ने चुनाव प्रमाणपत्र संग्रह पर जेल अधिकारियों...

नई दिल्ली, 10 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को आप सांसद संजय सिंह और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 20 जनवरी तक बढ़ा दी।

रांची से अपहृत स्कूली छात्रा कोलकाता में बरामद, आरोपी स्कूल वैन ड्राइवर गिरफ्तार

रांची, 10 जनवरी (आईएएनएस)। रांची पुलिस ने शहर के बरियातू थाना क्षेत्र से किडनैप की गई स्कूली छात्रा को कोलकाता से बरामद कर लिया है। उसका अपहरण स्कूल वैन के ड्राइवर माजिद ने किया था। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

गंगा में अगर प्रदूषण मिला तो कार्यदायी संस्थाएं होंगी बर्खास्त और अधिकारी जाएंगे जेल

कानपुर, 10 जनवरी (आईएएनएस)। माघ मेले के दौरान गंगा नदी में गंदगी गई तो कार्यदायी संस्था और जिम्मेदार अधिकारी जेल जाएंगे। माघ मेला को लेकर बधुवार को कानपुर में गंगा सफाई की समीक्षा करने पहुंचे नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने अधिकारियों, इंजीनियरों को सख्त निर्देश जारी किए।

भाजपा ने दिल्ली के उपराज्यपाल को लिखा पत्र, केजरीवाल के आवास के रखरखाव पर...

नई दिल्ली, 10 जनवरी (आईएएनएस)। भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को पत्र लिखकर अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक मुख्यमंत्री आवास के रखरखाव पर खर्च हुए 29.56 करोड़ रुपए की जांच भ्रष्टाचार निरोधक शाखा या सतर्कता विभाग से कराने का अनुरोध किया है।

रांची में एक्साइज डिपार्टमेंट की हवालात में युवक की मौत के खिलाफ सड़क पर...

रांची, 10 जनवरी (आईएएनएस)। रांची में एक्साइज डिपार्टमेंट की हिरासत में नीतेश लोहरा नामक युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों ने शहर के एक मुख्य चौराहे लालपुर चौक को करीब घंटे भर जाम रखा। प्रदर्शन के कारण ट्रैफिक अस्त-व्यस्त हो गया।

आईआईएमसी के 55वें दीक्षांत समारोह में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, डीपफेक और...

नई दिल्ली, 10 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली में भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) के 55वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि डीपफेक और फर्जी खबरें पूरी दुनिया के लिए चुनौती हैं और कोई भी जानबूझकर गलत सूचना फैलाने के लिए डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर सकता है।

धोनी के पूर्व बिजनेस पार्टनर के खिलाफ गुजरात और तमिलनाडु में भी धोखाधड़ी के...

रांची, 10 जनवरी (आईएएनएस)। क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के पूर्व बिजनेस पार्टनर आरका स्पोर्ट्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक मिहिर दिवाकर और सौम्या दास की परेशानियां और बढ़ सकती हैं। उनके खिलाफ गुजरात और तमिलनाडु में भी धोखाधड़ी के मामले दर्ज हुए हैं।

गोवा में दो नाबालिग लड़कियों से सामूहिक बलात्कार के आरोप में तीन गिरफ्तार

पणजी, 10 जनवरी (आईएएनएस)। गोवा पुलिस ने कोलम-दक्षिण गोवा में दो नाबालिग लड़कियों से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार करने के आरोप में तीन मजदूरों को गिरफ्तार किया है।

जनाधार बढ़ाने में जुटी भाजपा इस बार 460 से ज्यादा सीटों पर लड़ सकती...

नई दिल्ली, 10 जनवरी (आईएएनएस)। देशभर में पार्टी का जनाधार बढ़ाने और 50 प्रतिशत से ज्यादा वोट हासिल कर देश में तीसरी बार सरकार बनाने के मिशन में जुटी भाजपा इस बार 2019 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले ज्यादा सीटों पर अकेले लड़ने की तैयारी कर रही है।

नोएडा : वेयर हाउस से चोरी करने वाले 6 गिरफ्तार, 5 फरार, 10 लाख...

नोएडा, 10 जनवरी (आईएएनएस)। नोएडा पुलिस ने वेयरहाउस से आरआर केबल्स के कॉपर वायर चोरी करने वाले गैंग के 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 70 बंडल कॉपर वायर बरामद हुए हैं, जिनकी कीमत तकरीबन 10 लाख रुपये बताई जा रही है। इस गैंग के पांच और सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

खरी बात