आईएमईसी से भारत, मध्य पूर्व और यूरोप के बीच कनेक्टिविटी को मिलेगी नई ताकत,...
नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा (आईएमईसी) एक प्रस्तावित बहुराष्ट्रीय बुनियादी ढांचा पहल है, जिसका उद्देश्य व्यापार, ऊर्जा और डिजिटल नेटवर्क के एकीकृत ढांचे के माध्यम से भारत, मध्य पूर्व और यूरोप के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत बनाना है। एक लेख के अनुसार, इस परियोजना को आंशिक रूप से चीन की वैश्विक बुनियादी ढांचा परियोजना बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) के विकल्प के रूप में भी देखा जा रहा है।
मालवीय नगर आग हादसा : होटल मालिक को चार दिन की पुलिस हिरासत में...
नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बहुमंजिला 'फ्लोरिश स्टे बीएंडबी' में भीषण आग लगने की घटना के एक दिन बाद गुरुवार को प्रॉपर्टी के मालिक लवकेश बजाज को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। इस भीषण आग हादसे में 21 लोगों की जान चली गई थी।
सिंधिया के संसदीय क्षेत्र गुना के राम जानकी मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 20...
गुना, 4 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के संसदीय क्षेत्र गुना के ग्राम पाटई स्थित ऐतिहासिक राम जानकी मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 20 लाख रुपए की राशि मंजूर की गई है। दरअसल, राम जानकी मंदिर की स्थिति अच्छी नहीं है और यहां के लोग जीर्णोद्धार की मांग लंबे समय से कर रहे थे।
बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नियम-कानून बनना चाहिए: अशोक चौधरी
पटना, 4 जून (आईएएनएस)। चर्चित शिक्षक खान सर के कोचिंग विवाद के बाद बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नियम कानून बनाने की मांग उठने लगी है। बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने गुरुवार को यहां तक कहा कि कोचिंग संस्थान खोलने के पहले जिलाधिकारी से अनुमति लेना अनिवार्य किया जाना चाहिए।
गोरखपुर लौट चुके थे योगी, तभी आया अमित शाह का फोन और सब कुछ...
नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। मंदिरों के परिसरों में गोरक्षपीठाधीश्वर का योग और मंदिर की दहलीज लांघते ही राजयोग, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यानी वो शख्सियत जिनके नाम से गुंडे-माफिया कांपते हैं, जिनकी नीति पूरे देश में हिट है और जिनका मॉडल हर राज्य अपनाना चाहता है। एक बेहतरीन राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ अपने धर्म का कर्तव्यनिष्ठा से पालन करने वाले योगी आदित्यनाथ आज भारतीय राजनीति का वो नाम बन चुके हैं कि लोग उन्हें देश के सबसे शक्तिशाली मुख्यमंत्री कहते हैं।
भारत-यूके साझेदारी को नई मजबूती: क्रिटिकल मिनरल्स सप्लाई चेन ऑब्जर्वेटरी सेंटर का हुआ शुभारंभ
नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। भारत और यूनाइटेड किंगडम (यूके) के बीच क्रिटिकल मिनरल्स के क्षेत्र में रणनीतिक साझेदारी ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों (नरेंद्र मोदी और कीर स्टार्मर) द्वारा वर्ष 2025 में क्रिटिकल मिनरल्स सप्लाई चेन ऑब्जर्वेटरी स्थापित करने की घोषणा के बाद अब इस दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। गुरुवार को केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी और ब्रिटेन की विदेश मंत्री यवेटे कूपर ने संयुक्त रूप से भारत-यूके क्रिटिकल मिनरल्स ग्लोबल सप्लाई चेन ऑब्जर्वेटरी (जीएससीओ) सैटेलाइट सेंटर का उद्घाटन किया। गुरुवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
एम्स-रायपुर में मेडिकल ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, जूनियर रेजीडेंट के 30 पदों पर...
रायपुर, 4 जून (आईएएनएस)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर ने मेडिकल ग्रेजुएट्स के लिए भारत सरकार की रेजीडेंसी योजना के अंतर्गत छह महीनों की अवधि के लिए जूनियर रेजीडेंट (गैर-शैक्षणिक)/समूह 'ए' के कुल 30 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें यूआर के 12, ईडब्ल्यूएस के 3, ओबीसी के 7, एससी के 5 और एसटी के 3 पद शामिल हैं।
महाराष्ट्र : बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्रियों को बेचने में शामिल शख्स...
मुंबई, 4 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने एक ऐसे शख्स के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की है, जो बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्रियों को बेचा करता था। आरोपी को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
गायकी से मचा दिया था धूम; आज भी अनसुलझी है मौत की पहेली, कौन...
नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। गजल और गीत गायकी के कलाकार मास्टर मदन का 5 जून 1942 को केवल 14 वर्ष की छोटी उम्र में रहस्यमयी तरीके से निधन हो गया था। संगीत की दुनिया में उन्होंने अपनी कलाकारी से धूम मचा दिया था। उनकी मौत आज भी एक अनसुलझी पहेली बनी हुई है। ईर्ष्या, प्रतिद्वंद्विता और संभवतः जहर की आशंका ने एक प्रतिभा को कुचल दिया था।
कर्नाटक की वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र लाए सरकार : आर अशोक
बेंगलुरु, 4 जून (आईएएनएस)। वरिष्ठ भाजपा नेता और कर्नाटक विधानसभा में नेता विपक्ष आर. अशोक ने कर्नाटक सरकार से राज्य की वित्तीय स्थिति पर एक वित्तीय श्वेत पत्र (फाइनेंसियल वाइट पेपर) जारी करने की मांग की है। उन्होंने इसके लिए केरल का उदाहरण दिया।

