तेज आंधी-तूफान और झमाझम बारिश से मौसम सुहावना, जलभराव और गिरे पेड़ों ने बढ़ाई...

नोएडा, 4 जून (आईएएनएस)। दिल्ली समेत नोएडा और आसपास के इलाकों में 4 जून को तेज आंधी-तूफान के साथ हुई झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी से लोगों को बड़ी राहत दिलाई। दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली और काले बादलों के साथ तेज हवाएं चलने लगीं। इसके बाद शुरू हुई बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली।

स्वास्थ्य विभाग में नौकरी का मौका: सीएमएचओ ने निकाली 106 पदों पर वैकेंसी, 20...

रायपुर, 4 जून (आईएएनएस)। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यालय (सीएमएचओ), मुंगेली ने संविदा के आधार पर फार्मासिस्ट सहित विभिन्न 106 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन मांगे हैं।

रंगदारी मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, रेस्टोरेंट संचालकों और ठेला कारोबारियों को करते थे...

ग्रेटर नोएडा, 4 जून (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाने की पुलिस ने क्षेत्र में रेस्टोरेंट संचालकों और ठेला कारोबारियों से रंगदारी वसूलने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी लंबे समय से व्यापारियों को डरा-धमकाकर हर महीने 20 से 25 हजार रुपए की रंगदारी मांग रहे थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

संयुक्त राष्ट्र महिला की नई प्रतिनिधि ने भारत में कार्यभार संभाला

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। भारत में संयुक्त राष्ट्र महिला (यूएन विमेन) की नई देश प्रतिनिधि के रूप में शोकू इशिकावा ने अपना परिचय पत्र विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) सीबी जॉर्ज को प्रस्तुत किया। यह औपचारिक प्रक्रिया नई प्रतिनिधि के भारत में आधिकारिक कार्यकाल की शुरुआत को दर्शाती है।

आईएमईसी से भारत, मध्य पूर्व और यूरोप के बीच कनेक्टिविटी को मिलेगी नई ताकत,...

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा (आईएमईसी) एक प्रस्तावित बहुराष्ट्रीय बुनियादी ढांचा पहल है, जिसका उद्देश्य व्यापार, ऊर्जा और डिजिटल नेटवर्क के एकीकृत ढांचे के माध्यम से भारत, मध्य पूर्व और यूरोप के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत बनाना है। एक लेख के अनुसार, इस परियोजना को आंशिक रूप से चीन की वैश्विक बुनियादी ढांचा परियोजना बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) के विकल्प के रूप में भी देखा जा रहा है।

मालवीय नगर आग हादसा : होटल मालिक को चार दिन की पुलिस हिरासत में...

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बहुमंजिला 'फ्लोरिश स्टे बीएंडबी' में भीषण आग लगने की घटना के एक दिन बाद गुरुवार को प्रॉपर्टी के मालिक लवकेश बजाज को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। इस भीषण आग हादसे में 21 लोगों की जान चली गई थी।

सिंधिया के संसदीय क्षेत्र गुना के राम जानकी मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 20...

गुना, 4 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के संसदीय क्षेत्र गुना के ग्राम पाटई स्थित ऐतिहासिक राम जानकी मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 20 लाख रुपए की राशि मंजूर की गई है। दरअसल, राम जानकी मंदिर की स्थिति अच्छी नहीं है और यहां के लोग जीर्णोद्धार की मांग लंबे समय से कर रहे थे।

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नियम-कानून बनना चाहिए: अशोक चौधरी

पटना, 4 जून (आईएएनएस)। चर्चित शिक्षक खान सर के कोचिंग विवाद के बाद बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नियम कानून बनाने की मांग उठने लगी है। बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने गुरुवार को यहां तक कहा कि कोचिंग संस्थान खोलने के पहले जिलाधिकारी से अनुमति लेना अनिवार्य किया जाना चाहिए।

गोरखपुर लौट चुके थे योगी, तभी आया अमित शाह का फोन और सब कुछ...

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। मंदिरों के परिसरों में गोरक्षपीठाधीश्वर का योग और मंदिर की दहलीज लांघते ही राजयोग, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यानी वो शख्सियत जिनके नाम से गुंडे-माफिया कांपते हैं, जिनकी नीति पूरे देश में हिट है और जिनका मॉडल हर राज्य अपनाना चाहता है। एक बेहतरीन राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ अपने धर्म का कर्तव्यनिष्ठा से पालन करने वाले योगी आदित्यनाथ आज भारतीय राजनीति का वो नाम बन चुके हैं कि लोग उन्हें देश के सबसे शक्तिशाली मुख्यमंत्री कहते हैं।

भारत-यूके साझेदारी को नई मजबूती: क्रिटिकल मिनरल्स सप्लाई चेन ऑब्जर्वेटरी सेंटर का हुआ शुभारंभ

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। भारत और यूनाइटेड किंगडम (यूके) के बीच क्रिटिकल मिनरल्स के क्षेत्र में रणनीतिक साझेदारी ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों (नरेंद्र मोदी और कीर स्टार्मर) द्वारा वर्ष 2025 में क्रिटिकल मिनरल्स सप्लाई चेन ऑब्जर्वेटरी स्थापित करने की घोषणा के बाद अब इस दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। गुरुवार को केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी और ब्रिटेन की विदेश मंत्री यवेटे कूपर ने संयुक्त रूप से भारत-यूके क्रिटिकल मिनरल्स ग्लोबल सप्लाई चेन ऑब्जर्वेटरी (जीएससीओ) सैटेलाइट सेंटर का उद्घाटन किया। गुरुवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

खरी बात