अहमदाबाद में दूषित पानी से 50 लोग बीमार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने...

अहमदाबाद, 4 जून (आईएएनएस)। अहमदाबाद के गोटा वार्ड में दूषित पेयजल की आपूर्ति के कारण करीब 50 लोगों के बीमार पड़ने के बाद केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को अधिकारियों को तुरंत सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए।

टीएमसी में विभाजन के लिए ममता बनर्जी का ‘अहंकार’ और अभिषेक की ‘तानाशाही’ जिम्मेदार...

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में हार के एक महीने बाद हुए राजनीतिक दल के विभाजन के लिए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के नेताओं ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी के "अहंकार" और पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी के "तानाशाही व्यवहार" को जिम्मेदार ठहराया है।

टेलीग्राम के जरिए आपत्तिजनक सामग्री बेचने वाले रैकेट का खुलासा, नवी मुंबई का युवक...

मुंबई, 4 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र साइबर विभाग (महा साइबर) ने नवी मुंबई के एक युवक को टेलीग्राम के जरिए बाल यौन शोषण और उत्पीड़न सामग्री (सीएसईएएम) की बिक्री और प्रसार के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पश्चिम बंगाल: फिरहाद हकीम के बाद बिधाननगर की मेयर कृष्णा चक्रवर्ती ने दिया इस्तीफा

कोलकाता, 4 जून (आईएएनएस)। बिधाननगर नगर निगम (बीएमसी) की मेयर कृष्णा चक्रवर्ती ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। यह घटनाक्रम तृणमूल कांग्रेस विधायक फिरहाद हकीम के कोलकाता मेयर पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद सामने आया है।

शिवकुमार सरकार को राहुल गांधी और सिद्दारमैया ‘रिमोट कंट्रोल’ से चला रहे हैं :...

बेंगलुरु, 4 जून (आईएएनएस)। कर्नाटक के वरिष्ठ भाजपा नेता और विपक्ष के नेता आर. अशोक ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया। उन्‍होंने कहा कि यह सरकार राहुल गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के 'रिमोट कंट्रोल' के तहत काम कर रही है, जबकि मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के पास कोई स्वतंत्र अधिकार नहीं है।

ऑनलाइन बेटिंग के जरिए करोड़ों की साइबर ठगी का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

नोएडा, 4 जून (आईएएनएस)। नोएडा के थाना सेक्टर-113 की पुलिस ने ऑनलाइन बेटिंग वेबसाइट और मोबाइल एप के माध्यम से लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले एक संगठित साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन, सिम कार्ड और बैंकिंग दस्तावेज बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में करीब 2.4 करोड़ रुपए के संदिग्ध ऑनलाइन लेन-देन के साक्ष्य भी मिले हैं।

आसाराम को राजस्थान हाईकोर्ट से राहत, जेल प्रशासन को बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने...

जयपुर, 4 जून (आईएएनएस)। राजस्थान हाईकोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम को आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जेल प्रशासन को निर्देश दिए हैं।

आंधी-तूफान के बाद ग्रेटर नोएडा में जाम, विकास प्राधिकरण का विशाल बोर्ड गिरा (लीड...

नोएडा, 4 जून (आईएएनएस)। तेज आंधी-तूफान और बारिश ने जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई, वहीं दूसरी ओर कई इलाकों में जनजीवन भी प्रभावित हुआ। ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में स्थित एनएच-91 पर लुहारली टोल प्लाजा के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेज हवाओं के कारण विकास प्राधिकरण का एक भारी-भरकम सूचना बोर्ड टूटकर सीधे हाईवे पर गिर पड़ा।

भारत ने न्यूजीलैंड को पहला वैल्यू-एडेड मिलेट्स उत्पादों का शिपमेंट भेजा

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। भारत ने कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के जरिए न्यूजीलैंड को पहला वैल्यू-एडेड मिलेट्स उत्पादों का शिपमेंट भेजा है। यह देश की ओर से न्यूजीलैंड को भेजा पहला रेडी-टू-कुक मिलेट्स उत्पादों का शिपमेंट है। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में गुरुवार को दी गई।

झारखंडः लातेहार में सरकारी दवाइयां जंगल में फेंकने का वीडियो साझा कर बाबूलाल मरांडी...

रांची, 4 जून (आईएएनएस)। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने लातेहार जिले में जंगल में सरकारी दवाइयां फेंके जाने का वीडियो और तस्वीरें साझा कर राज्य सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इस मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

खरी बात