फरीदाबाद-जेवर ग्रीन हाईवे परियोजना पर बड़ा हादसा, भारी मशीन गिरने से कई मजदूरों के...

फरीदाबाद, 4 जून (आईएएनएस)। फरीदाबाद से जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जोड़ने वाले निर्माणाधीन ग्रीन हाईवे प्रोजेक्ट पर गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। निर्माण कार्य के दौरान एक भारी मशीन अचानक गिर गई, जिसके नीचे कई मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

झारखंड के प्रवासी श्रमिकों का तीन माह में तैयार होगा डेटाबेस, हर जिले में...

रांची, 4 जून (आईएएनएस)। झारखंड में असंगठित, निर्माण और प्रवासी श्रमिकों का व्यापक एवं अपडेट डेटाबेस तैयार करने की दिशा में सरकार ने कदम तेज करने का फैसला किया है। इसके तहत अगले तीन माह के भीतर राज्य के बाहर काम कर रहे श्रमिकों की संख्या, उनका कार्यक्षेत्र और वर्तमान ठिकाने का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। साथ ही प्रवासी श्रमिकों की सहायता के लिए देश के प्रमुख शहरों में सहायता केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

हजारीबाग में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, परिजनों ने सड़क पर किया...

हजारीबाग, 4 जून (आईएएनएस)। झारखंड के हजारीबाग में गुरुवार को युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। इस वजह से हजारीबाग-बगोदर मार्ग पर कई घंटों तक यातायात बाधित रखा।

एआईआईए में रिसर्च एसोसिएट सहित कई पदों पर भर्ती का अवसर, 11 जून को...

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए), नई दिल्ली ने ऑस्टियोआर्थराइटिस के लिए आयुर्वेद उपचार प्रोटोकॉल पर नैदानिक ​​अनुसंधान परियोजना के अंतर्गत तैनाती के लिए रिसर्च एसोसिएट (शोध सहयोगी) के 1 और पंचकर्म तकनीशियन (दो पुरुष, दो महिला) के 4 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह पद शुरू में एक वर्ष की अवधि के लिए संविदा आधार पर है।

मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड पर रामकृपाल यादव ने जताया दुख, बोले- दोषियों पर होगी सख्त...

पटना, 4 जून (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित एक निजी अस्पताल के आईसीयू में लगी भीषण आग की घटना पर मंत्री रामकृपाल यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया। इस हादसे में तीन से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य प्रभावित हुए हैं। घटना को लेकर राज्यभर में चिंता का माहौल है और प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है। इस बीच बिहार की राजनीति में भी विभिन्न मुद्दों को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है।

खेल के रूप में शामिल होने के बाद योग रोजगार के बड़े अवसर उत्पन्न...

अहमदाबाद, 4 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से अहमदाबाद में 4 से 8 जून तक आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप-2026 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योग खेल के रूप में शामिल होकर रोजगार का एक बड़ा क्षेत्र बन सकता है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बावजूद नितिन नवीन बिहार की मिट्टी से जुड़े हुए हैं,...

पटना, 4 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को विधान परिषद चुनाव की तैयारी को लेकर अपने आवास पर महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि बांकीपुर विधानसभा सीट लंबे समय से भाजपा का मजबूत गढ़ रही है और यहां पार्टी का प्रदर्शन लगातार बेहतर रहा है। भाजपा इस सीट पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी।

दिसंबर 2022 से मई 2026 तक: नोएडा में साइबर ठगी के 141 करोड़ से...

नोएडा, 4 जून (आईएएनएस)। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस ने साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र के पर्यवेक्षण में साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

खान सर कोचिंग सेंटर विवाद: वायरल वीडियो के बाद दो गार्ड हिरासत में, घटना...

पटना, 4 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र में खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान पर पथराव एवं तोड़फोड़ की घटना के बाद पुलिस एक्शन में है। इस मामले में पुलिस ने एक वीडियो के सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान के दो गार्डों को हिरासत में लिया है।

‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ में गुजरात का जलवा, जीते पांच राष्ट्रीय पुरस्कार

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। गुजरात ने एक बार फिर देश के अग्रणी नवीकरणीय ऊर्जा राज्य के रूप में अपनी पहचान मजबूत करते हुए भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) द्वारा आयोजित पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 'मंथ ऑफ सोलर- मई 2026' पहल में पांच राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किए हैं। इसके साथ ही गुजरात ने कैटेगरी-बी राज्यों में देशभर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया है।

खरी बात