‘अच्छी राजनीति की तलाश में आम आदमी’, भाजपा छोड़ने के बाद अन्नामलाई का नया...
चेन्नई, 5 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु के पूर्व भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को औपचारिक तौर पर पार्टी को अलविदा कह दिया। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य तमिलनाडु की द्रविड़ राजनीति में बड़ा और निर्णायक बदलाव लाना है। इसी के साथ उन्होंने अपने एक्स प्रोफाइल को बदलकर खुद को "अच्छी राजनीति की तलाश में एक आम आदमी" बताया है।
वायुसेना प्रमुख की फ्रांस यात्रा, मजबूत हुई दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी
नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने फ्रांस की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न कर ली है। इस दौरान दोनों देशों के बीच दशकों पुरानी सामरिक और रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।
2029 में भी नरेंद्र मोदी एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री बनेंगे : पंकज...
नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री के तौर पर 12 साल पूरे होने पर दावा किया कि 2029 में भी नरेंद्र मोदी एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।
हजारीबाग : अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार के विरोध में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक,...
हजारीबाग, 5 जून (आईएएनएस)। झारखंड के हजारीबाग जिले के कटकमदाग अंचल कार्यालय में कथित भ्रष्टाचार और जमीन के दाखिल-खारिज में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को एक युवक 80 फीट ऊंटे मोबाइल टावर पर चढ़ गया।
इंफाल एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, यात्रियों से चार किलो से अधिक संदिग्ध...
इंफाल, 5 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने इंफाल एयरपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो यात्रियों के पास से करीब 4.09 किलोग्राम संदिग्ध हेरोइन बरामद की है।
स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव
भोपाल, 5 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जन जागृति अभियान चलाए जा रहे हैं, वहीं 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत जगह-जगह पौधारोपण भी हो रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेशवासियों से स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाने का आह्वान किया।
प्रयागराज : शरीर पर स्लोगन लिखकर और पेड़-पौधे लिए अनोखे अंदाज में लोगों को...
प्रयागराज, 5 जून (आईएएनएस)। एक ओर जहां पूरे देश में पर्यावरण दिवस, पेड़ पौधे लगाकर या अन्य तरीकों से मनाया जा रहा है। वहीं, प्रयागराज में एक शख्स अनोखे तरीके से पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैला रहा है। यह शख्स अपने शरीर पर पर्यावरण संरक्षण संबंधी स्लोगन और पेड़-पौधे लिए पूरे शहर में भ्रमण कर रहा है।
मैं चुप नहीं बैठूंगी और न्याय के लिए लड़ती रहूंगी, पति से विवाद के...
मुंबई, 5 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री सेलिना जेटली एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। पति पीटर हाग से तलाक और बच्चों की कस्टडी को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब उन्होंने अपने पति और ससुर की ओर से भेजे गए कानूनी नोटिसों पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है। सेलिना ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा बयान जारी करते हुए कहा कि वह किसी भी तरह की कानूनी धमकी या दबाव के आगे झुकने वाली नहीं हैं। वह अपने बच्चों, अपने अधिकारों और न्याय के लिए यह लड़ाई जारी रखेंगी।
‘गोलीबारी का दावा करने वाले ही अब सवालों के घेरे में’, खान सर विवाद...
पटना, 5 जून (आईएएनएस)। खान सर के कोचिंग संस्थान पर हुए कथित हमले को लेकर जनता दल (यूनाइटेड) के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जिस गोलीबारी की बात कही गई थी, अब उसी दावे पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
अयोध्या : रामलला के दरबार में पहुंचे थल सेना प्रमुख, हनुमानगढ़ी में भी किया...
अयोध्या, 5 जून (आईएएनएस)। भारतीय सेना के प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी शुक्रवार को अपने निजी दौरे पर अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने हनुमानगढ़ी और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन कर देश की सुरक्षा, समृद्धि और कल्याण की कामना की।

