कश्मीर: एनआईए ने आतंकवाद से जुड़े मामले में कई जगहों पर छापेमारी की
श्रीनगर, 2 फरवरी (आईएएनएस) नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने सोमवार को कश्मीर घाटी में आतंकवाद से जुड़ी गतिविधियों और फंडिंग नेटवर्क की चल रही जांच के तहत कई जगहों पर छापे मारे।
बिहार विधानसभा परिसर में पटना छात्रावास में छात्रा की मौत को लेकर विपक्ष ने...
पटना, 2 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। 27 फरवरी तक चलने वाले इस सत्र में कुल 19 बैठकें होंगी। सत्र के प्रारंभ होने से पहले ही विपक्ष ने अपने तेवर दिखाते हुए पटना के छात्रावास में एक छात्रा की मौत को लेकर विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया।
यह बजट पीएम मोदी के ‘विकसित भारत’ विजन की ओर बढ़ने में अहम साबित...
पटना, 2 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय बजट 2026 को जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने देश के भविष्य की दिशा तय करने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन 2047 के अनुरूप है, जिसमें एक विकसित और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना की गई है। राजीव रंजन के अनुसार, यह बजट उसी लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए मजबूत नींव रखने का काम करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में अब तक लिए गए कई अहम और दूरदर्शी फैसले इस विजन को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
केंद्रीय बजट 2026 पर चर्चा के लिए मंगलवार को एनडीए संसदीय दल बैठक
नई दिल्ली, 2 फरवरी (आईएएनएस)। नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) मंगलवार सुबह केंद्रीय बजट 2026 और विकसित भारत 2047 के विजन पर चर्चा करने के लिए संसदीय दल की बैठक करेगा। यह बैठक सुबह 9.30 बजे नई दिल्ली में होगी और इसमें एनडीए के शीर्ष नेता शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और एनडीए के अन्य सभी मंत्री और सांसद इस बैठक में मौजूद रहेंगे।
संसद में धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस शुरू, पीएम मोदी 4 फरवरी को देंगे जवाब
नई दिल्ली, 2 फरवरी (आईएएनएस)। संसदीय मामलों के केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 फरवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देंगे।
‘भांगर में एक और आनंदपुर तैयार, माफिया को संरक्षण’, सुवेंदु अधिकारी का ममता सरकार...
कोलकाता, 2 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने भांगर इलाके में कथित अवैध गतिविधियों को लेकर ममता सरकार और कोलकाता पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कोलकाता पुलिस की नाक के नीचे एक और आनंदपुर तैयार किया जा रहा है।
महाराष्ट्र : नंदुरबार के आदिवासी इलाकों में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार की मांग, सांसद...
नंदुरबार, 2 फरवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के नंदुरबार से सांसद गोवाल पडवी ने जिले के दूर-दराज और आदिवासी इलाकों में बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार की मांग करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से विशेष पहल करने का आग्रह किया।
सीजे रॉय आत्महत्या मामला: सीएम विजयन ने वित्त मंत्री सीतारमण को लिखा पत्र, न्यायिक...
तिरुवनंतपुरम, 2 फरवरी (आईएएनएस)। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को एक पत्र लिखकर 30 जनवरी को इनकम टैक्स अधिकारियों की तलाशी कार्रवाई के दौरान सी.जे. रॉय की अप्राकृतिक मौत की न्यायिक जांच की मांग की है।
दक्षिण कोलकाता में हुए हिंसक झड़प में 10 लोग गिरफ्तार, जांच जारी
कोलकाता, 2 फरवरी (आईएएनएस)। कोलकाता पुलिस ने सोमवार को दक्षिण कोलकाता के गोलपार्क इलाके में रविवार रात दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प के सिलसिले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
भीलवाड़ा : कार्यक्रम में गूंजे महात्मा गांधी के आदर्श, विधायक अशोक कोठारी बोले- बापू...
भीलवाड़ा, 2 फरवरी (आईएएनएस)। राजस्थान के नगर निगम सभागार में आयोजित संगीतमय प्रार्थना सभा में महात्मा गांधी के आदर्शों और उनकी विचारधारा की गूंज सुनाई दी। इस आयोजन का उद्देश्य गांधीजी के जीवन, सत्य, अहिंसा और सकारात्मक चिंतन को समाज में फैलाना था।

