अदाणी ग्रीन पर क्रिसिल ‘पॉजिटिव’, कहा – फाइनेंशियल रिस्क प्रोफाइल मजबूत
नई दिल्ली, 6 फरवरी (आईएएनएस)। भविष्य में मजबूत आय की संभावना के चलते रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने अदाणी ग्रीन रिस्ट्रिक्टेड ग्रुप 1 (आरजी) की दीर्घकालिक बैंक सुविधाओं और गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर पर अपने आउटलुक को 'स्टेबल' से 'पॉजिटिव' कर दिया है और रेटिंग को 'क्रिसिल एए+' पर बरकरार रखा है।
वैश्विक स्तर पर चैटजीपीटी हुआ डाउन, यूजर्स को लॉगइन करने में हो रही परेशानी
नई दिल्ली, 6 फरवरी (आईएएनएस)। दुनिया में सबसे अधिक चर्चित चैटबॉट ओपनएआई का चैटजीपीटी वैश्विक स्तर पर डाउन हो गया है। यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे एक्स पर शिकायत की है कि चैटजीपीटी काम नहीं कर रहा है।
स्विगी का नुकसान वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही में 39 प्रतिशत बढ़कर 799...
नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स कंपनी स्विगी ने बुधवार को वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही के नतीजे पेश किए। अक्टूबर-दिसंबर अवधि में कंपनी का नुकसान बढ़कर 799.08 करोड़ रुपये हो गया है, जो कि इससे पहले की तिमाही में 625.53 करोड़ रुपये था।
उपभोग क्षेत्रों को बढ़ावा देगा बजट, इंडियन आईटी कंपनियों के लिए शानदार अवसर है...
बेंगलुरु, 5 फरवरी (आईएएनएस)। संसद में साल 2025-26 के लिए पेश आम बजट के बाद जारी एक नई रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बजट से उपभोग को बढ़ावा मिलेगा।
भारत के सर्विस सेक्टर ने जनवरी में पकड़ी रफ्तार, नौकरियां भी बढ़ी: एचएसबीसी
नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के सर्विस सेक्टर में जनवरी में तेजी उछाल देखने को मिला है और इसके साथ नौकरियों में भी बढ़त हुई है। यह जानकारी बुधवार को जारी हुए एचएसबीसी इंडिया पीएमआई सर्वे में दी गई।
भारत एक अहम एआई बाजार, इस क्षेत्र में बन सकता है लीडर: सैम ऑल्टमैन
नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। ओपनएआई के सह-संस्थापक और सीईओ सैम ऑल्टमैन ने बुधवार को कहा कि भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का एक अहम मार्केट है और कंपनी के लिए वैश्विक स्तर पर दूसरा सबसे बड़ा बाजार है।
मोबिक्विक को तीसरी तिमाही में 55 करोड़ रुपये का नुकसान, आमदनी 19 प्रतिशत बढ़ी
मुंबई, 4 फरवरी (आईएएनएस)। मोबिक्विक ब्रांड नाम से कारोबार करने वाली फिनटेक कंपनी वन मोबिक्विक सिस्टम्स लिमिटेड को वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में समग्र आधार पर 55.28 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में उसे 5.27 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।
प्रीमियम स्मार्टफोन का बाजार 36 फीसदी बढ़ा, किफायती 5जी स्मार्टफोन की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत...
नई दिल्ली, 4 फरवरी (आईएएनएस)। देश के प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में साल 2024 में भी दोहरे अंकों की मजबूत वृद्धि दर बरकरार रही। मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले कैलेंडर वर्ष की चौथी तिमाही में पहली बार एप्पल शीर्ष पांच स्मार्टफोन ब्रांड में जगह बनाने में कामयाब रहा।
योट्टा ने भारत का पहला सॉवरेन बी2सी एआई चैटबॉट ‘माईशक्ति’ किया लॉन्च
मुंबई, 4 फरवरी (आईएएनएस)। 'मेक इन इंडिया' पहल को बढ़ावा देने और घरेलू एआई मॉडल बनाने के लिए योट्टा डेटा सर्विसेज ने भारत का पहला सॉवरेन बी2सी जनरेटिव एआई चैटबॉट पेश किया है।
जीटी बूस्ट : मोबाइल गेमिंग के भविष्य को मजबूत बनाएगा रियलमी का गेम-चेंजिंग इनोवेशन
नई दिल्ली, 4 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय गेमिंग इंडस्ट्री एक अभूतपूर्व परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है, जो मोबाइल गेमिंग के तेजी से अपनाए जाने और लगातार बढ़ते ई-स्पोर्ट्स कल्चर से प्रेरित है। एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2024 में गेमिंग सेक्टर ने 3.8 अरब डॉलर का अप्रत्याशित राजस्व कमाया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 22.6 प्रतिशत अधिक है।












