मेटा ने जनवरी में भारत में एफबी, इंस्टा पर 2.2 करोड़ से अधिक कंटेंट...
नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस)। प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी मेटा ने जनवरी में भारत में फेसबुक पर 1.78 करोड़ से अधिक खराब कंटेंट और इंस्टाग्राम पर 48 लाख से अधिक आपत्तिजनक कंटेंट को हटा दिया।
भारत ने पहली बार समुद्र के रास्ते अमेरिका को किया अनार का निर्यात
नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस)। कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के तत्वावधान में भारत ने नवी मुंबई के वाशी से समुद्र के रास्ते अमेरिका के लिए अनार की पहली व्यावसायिक परीक्षण खेप रवाना की है। वाणिज्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
केंद्रीय कैबिनेट ने ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ को दी मंजूरी, 300 यूनिट...
नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। करोड़ों परिवारों को मुक्त बिजली योजना देने के मकसद से केंद्र की मोदी सरकार ने उल्लेखनीय कदम उठाते हुए ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ को हरी झंडी दिखा दी है। बीते 29 फरवरी को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस योजना को मंजूरी दी। योजना को धरातल पर लागू किए जाने से करोड़ों लोगों को मुफ्त बिजली मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा। जिससे वो अपने 15 हजार रुपए बचा सकेंगे।
फरवरी में जीएसटी संग्रह 12.5 प्रतिशत बढ़कर 1.68 लाख करोड़ रुपये के पार
नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस)। इस साल फरवरी में सकल वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) राजस्व संग्रह सालाना आधार पर 12.5 प्रतिशत बढ़कर 1,68,337 करोड़ रुपये हो गया। वित्त मंत्रालय द्वारा शुक्रवार जारी आंकड़ों में यह बात सामने आई है।
गूगल ने दिया 4 भारतीय कंपनियों को नोटिस, आईएएमएआई ने डीलिस्ट न करने की...
नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस)। इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आईएएमएआई) ने शुक्रवार को गूगल को सलाह दी कि वह भारतीय कंपनियों से संबंधित किसी भी ऐप को प्ले स्टोर से डीलिस्ट न करे। चार घरेलू कंपनियों को टेक दिग्गज से नोटिस मिला है।
मजबूत जीडीपी आंकड़ों से सेंसेक्स 1,200 अंक से अधिक उछला
मुंबई, 1 मार्च (आईएएनएस)। बीएसई सेंसेक्स में शुक्रवार को 1,200 अंकों का भारी उछाल आया। ऐसा मजबूत जीडीपी आंकड़ों के कारण हुआ।
सिंगापुर के रियल एस्टेट समूह कैपिटालैंड ने पुणे में आईटी सेज परियोजना 7.73 अरब...
चेन्नई, 1 मार्च (आईएएनएस)। सिंगापुर स्थित रियल एस्टेट समूह कैपिटालैंड की इकाई कैपिटालैंड इंडिया ट्रस्ट (सीएलआईएनटी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने पुणे के हिंजवडी स्थित 14 लाख वर्ग फुट की मल्टी-टेनेंटेड आईटी सेज परियोजना ब्लूरिज 3 फेज 1 का 7.73 अरब रुपये में अधिग्रहण पूरा कर लिया है।
आर्थिक सर्वे रिपोर्ट में खुलासा, दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोत्तरी
नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को आर्थिक सर्वे पेश किया। आर्थिक सर्वे के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान मौजूदा कीमतों पर दिल्ली का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) बढ़कर 11,07,746 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।
घरेलू हेल्थटेक फर्म प्रिस्टिन केयर ने लगभग 120 नौकरियों में की कटौती
नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस)। हेल्थकेयर यूनिकॉर्न प्रिस्टिन केयर ने पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत लगभग 120 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। लगभग सभी टीमों के कर्मचारी इससे प्रभावित होंगे।
आरबीआई ने भारत बिल भुगतान प्रणाली को किया सुव्यवस्थित, ग्राहकों को मिली अधिक सुरक्षा
मुंबई, 1 मार्च (आईएएनएस)। आरबीआई ने एक संशोधित नियामक ढांचा - भारत बिल भुगतान प्रणाली दिशानिर्देश, 2024 लागू किया है। यह एनपीसीआई भारत बिल पे लिमिटेड (एनबीबीएल-भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी) और सभी भारत बिल भुगतान परिचालन इकाइयाें (बीबीपीओयू) पर लागू होगा।










