अशोक लेलैंड का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में 60 प्रतिशत बढ़कर 580 करोड़ रुपये...

नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। भारी वाहन निर्माता अशोक लेलैंड ने सोमवार को चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की। उसका एकल शुद्ध लाभ 60 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 580 करोड़ रुपये पर पहुँच गया।

बिल गेट्स को पछाड़ जुकरबर्ग बने दुनिया के चौथे सबसे अमीर इंसान

न्यूयॉर्क, 5 फरवरी (आईएएनएस)। मेटा प्लेटफॉर्म के सीईओ मार्क जुकरबर्ग अब दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बन गये हैं। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि मेटा के शेयर की कीमत में उछाल के बाद इस साल उनकी कुल संपत्ति किसी भी अन्य व्यक्ति से ज्यादा बढ़ी है जिससे वह इस मुकाम तक पहुँचे हैं।

ओईसीडी ने 2024 के लिए भारत का विकास अनुमान बढ़ाकर 6.2 प्रतिशत किया

नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) ने सोमवार को जारी अपने नवीनतम अंतरिम आर्थिक आउटलुक में 2024 के लिए भारत के विकास अनुमान को बढ़ाकर 6.2 प्रतिशत कर दिया है।

अडाणी टोटल गैस ने देश में एलएनजी पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए...

अहमदाबाद, 5 फरवरी (आईएएनएस)। देश की अग्रणी शहरी गैस वितरण कंपनी अडाणी टोटल गैस लिमिटेड (एटीजीएल) और दुनिया की अग्रणी क्रायोजेनिक तरल भंडारण कंपनी आईनॉक्स इंडिया लिमिटेड ने एलएनजी पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता किया है।

सॉफ्टवेयर विकास को अधिक उत्पादक बनाने में एआई के उपयोग के लिए भारत अच्छी...

नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। गूगल ने सोमवार को एक ब्लॉगपोस्ट में कहा कि भारत देश में सॉफ्टवेयर विकास को अधिक उत्पादक बनाने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का उपयोग करने के लिए अच्छी स्थिति में है।

केंद्रीय वित्तमंत्री ने संसद में जम्मू-कश्मीर का अंतरिम बजट पेश किया

श्रीनगर, 5 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को संसद में जम्मू-कश्मीर अंतरिम बजट 2024 और चालू वित्तवर्ष के लिए जम्मू-कश्मीर का संशोधित आकलन पेश किया।

पेटीएम ने अपना वॉलेट कारोबार बेचने की खबरों को ‘बाजार की अटकलबाजी’ बताया

नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। प्रमुख वित्तीय सेवा कंपनी पेटीएम ने सोमवार को उन खबरों का खंडन किया कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के प्रतिबंध के बीच वह अपने वॉलेट कारोबार को बेचने के लिए कुछ इच्छुक निवेशकों के साथ बातचीत कर रही है।

तीसरी तिमाही में एयरटेल का शुद्ध लाभ 54 प्रतिशत बढ़कर 2,442 करोड़ रुपए हुआ

नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। टेलीकॉम प्रमुख भारती एयरटेल लिमिटेड ने सोमवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कुल शुद्ध लाभ 54 प्रतिशत बढ़कर 2,442 करोड़ रुपए हो गया।

कारोबार के आखिरी घंटे में निफ्टी में भारी गिरावट

मुंबई, 5 फरवरी (आईएएनएस)। शेयर बाजार में कारोबार के अंतिम घंटों के दौरान सोमवार को भारी गिरावट देखी गई। सेंसेक्स 354.21 अंक या 0.49 प्रतिशत गिरकर 71,731.42 पर और निफ्टी 82.10 अंक या 0.38 प्रतिशत गिरकर 21,771.70 पर बंद हुआ।

डेटिंग ऐप टिंडर चैट को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए नई चेतावनियां करेगा...

सैन फ्रांसिस्को, 5 फरवरी (आईएएनएस)। डेटिंग ऐप टिंडर ने सोमवार को यूजर्स को अतिरिक्त मार्गदर्शन प्रदान करने, अनुचित व्यवहार के बारे में सूचित करने के साथ-साथ आगे बढ़ने के लिए अपने कार्यों को बदलने का तत्काल अवसर प्रदान करने के लिए नई चेतावनियों की घोषणा की।

खरी बात