डाटा गोपनीयता संबंधी चिंताओं पर दक्षिण कोरिया चीन की डीपसीक से मांगेगा जानकारी
सियोल, 1 फरवरी (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के डाटा सुरक्षा प्राधिकरण ने चीन की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कंपनी डीपसीक से जानकारी मांगने का फैसला किया है। अधिकारियों के अनुसार, इस कंपनी के डेटा संग्रहण तरीकों को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं।
बजट 2025-26 : सस्टेनेबिलिटी और आत्मनिर्भर रीसाइक्लिंग इकोसिस्टम पर फोकस की उम्मीद
नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार को लोकसभा में वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेंगी। समय की मांग को देखते हुए सस्टेनेबिलिटी और संसाधनों के मामले में आत्मनिर्भरता पर पहले से कहीं अधिक फोकस की उम्मीद है।
भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में आईफोन की हिस्सेदारी में आया बड़ा उछाल
नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। भारत में 2024 में एप्पल आईफोन की बिक्री में सालाना आधार पर 23 प्रतिशत का बड़ा उछाल देखने को मिला है। साथ ही आईपैड की बिक्री में भी 44 प्रतिशत की मजबूत बढ़त हुई है। यह जानकारी गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई।
केंद्र सरकार ने मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में एमएसएमई को आगे बढ़ने के लिए नई स्कीम...
नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने मैन्युफैक्चरिंग एमएसएमई (एमसीजीएस-एमएसएमई) के लिए म्यूचुअल क्रेडिट गारंटी योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत पात्र फर्मों को प्लांट और मशीनरी या उपकरण की खरीद के लिए 100 करोड़ रुपये तक के लोन की सुविधा प्रदान की जाएगी।
भारत में तेजी से बढ़ रही डिजिटल अर्थव्यवस्था, 2030 तक 20 प्रतिशत होगी हिस्सेदारी
नई दिल्ली, 29 जनवरी (आईएएनएस)। भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था की हिस्सेदारी कुल अर्थव्यवस्था में 2030 तक बढ़कर करीब 20 प्रतिशत हो जाएगी। यह जानकारी सरकार द्वारा दी गई।
रिटेल डिजिटल पेमेंट्स की संख्या वित्त वर्ष 2023-24 में बढ़कर 16,146 करोड़ हुई: आरबीआई
नई दिल्ली, 29 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के रिटेल डिजिटल पेमेंट सिस्टम में लेनदेन की संख्या बीते 12 वर्षों में 100 गुना बढ़कर वित्त वर्ष 2023-24 में 16,416 करोड़ हो गई है। वित्त वर्ष 2012-13 में लेनदेन की संख्या 162 करोड़ थी।
बीते पांच वर्षों में दोगुनी हुई क्रेडिट कार्ड की संख्या, लेनदेन भी बढ़ा: आरबीआई
नई दिल्ली, 28 जनवरी (आईएएनएस)। भारत में क्रेडिट कार्ड की संख्या बीते पांच वर्षो में दिसंबर 2024 तक दोगुनी होकर 10.80 करोड़ हो गई है, जो कि दिसंबर 2019 में 5.53 करोड़ थी। यह जानकारी आरबीआई की रिपोर्ट में दी गई।
टीवीएस मोटर का मुनाफा तीसरी तिमाही में 6.6 प्रतिशत गिरा, आय भी हुई कम
मुंबई, 28 जनवरी (आईएएनएस)। टीवीएस मोटर कंपनी ने मंगलवार को वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। अक्टूबर-दिसंबर अवधि में कंपनी का मुनाफा तिमाही आधार पर 6.66 प्रतिशत गिरकर 618.48 करोड़ रुपये रहा है। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी को 662.62 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।
लगातार दो सत्रों की गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार की दमदार वापसी, सेंसेक्स...
मुंबई, 28 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार के लिए मंगलवार का कारोबारी सत्र मुनाफे वाला रहा। बाजार लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद तेजी के साथ बंद हुए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 535 अंक या 0.71 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,901 और निफ्टी 128 अंक या 0.56 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,957 पर था।
एनएसई ने सिद्धार्थ कोटक को एआई प्रमोशन चेयरमैन नियुक्त करने की रिपोर्ट्स को किया...
मुंबई, 28 जनवरी (आईएएनएस)। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने मंगलवार को उन मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया, जिसमें यह दावा किया गया था कि सिद्धार्थ कोटक को एक्सचेंज के एआई प्रमोशन का चेयरमैन बनाया गया है।












