ईडी की तलाशी के बाद इंडिया सीमेंट्स के शेयर की कीमत 7 फीसदी गिरी

नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चेन्नई में इंडिया सीमेंट्स के कॉर्पोरेट कार्यालय में तलाशी अभियान चलाया है। इसके बाद बीएसई पर इंडिया सीमेंट्स के शेयर की कीमत करीब 7 फीसदी गिरकर 243 रुपए पर है।

पुरानी कर मांगों को वापस लेने के कदम से छोटे करदाताओं के बड़े वर्ग...

नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस) । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को अंतरिम बजट पेश करते हुए 25,000 रुपये तक की पुरानी बकाया कर मांगों को खत्म करने और वापस लेने की घोषणा की, जो अभी भी सरकार की किताबों में 'बकाया कर मांग' के रूप में दिखाई दे रही हैं। खेतान एंड कंपनी के पार्टनर संजय सांघवी ने कहा, इससे छोटे और मध्यम स्तर के करदाताओं के एक बड़े वर्ग को राहत मिलेगी।

ब्लू इकोनॉमी 2.0 : स्थापित किए जाएंगे पांच एकीकृत एक्वा पार्क

नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। मत्स्य पालन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारत में पांच एकीकृत एक्वा पार्क स्थापित किए जाएंगे।

तकनीक-प्रेमी युवाओं के लिए एक लाख करोड़ रुपये का कोष एक सकारात्‍मक पहल :...

नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस) । प्रौद्योगिकी क्षेत्र में युवाओं के लिए दीर्घकालिक, ब्याज मुक्त वित्तपोषण प्रदान करने के लिए 1 लाख करोड़ रुपये का कोष एक सकारात्मक उपाय है, क्योंकि सूर्योदय उद्योगों जैसे विनिर्माण, नवाचार और विकास का समर्थन करने के लिए पूंजी तक पहुंच एक महत्वपूर्ण कारक है। यह बात उद्योग जगत के नेताओं ने गुरुवार को कही।

यूरोपकार के डेटा में सेंधमारी के लिया हैकरों ने किया चैटजीपीटी का उपयोग !

लंदन, 1 फरवरी (आईएएनएस)। हैकर्स ने 48 मिलियन से अधिक यूरोपकार ग्राहकों की निजी जानकारी चुराने का दावा किया है। उन्होंने हैक किए गए डेटा को बेचने की भी धमकी दी।

‘एक लाख करोड़ रुपये का फंड केवल देश में पंजीकृत डीप टेक कंपनियों के...

चेन्नई, 1 फरवरी (आईएएनएस)। अंतरिक्ष क्षेत्र के अधिकारियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रौद्योगिकी कंपनियों को वित्त पोषित करने के लिए एक लाख करोड़ रुपये का कोष बनाने की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि यह फंडिंग डीप टेक कंपनियों के लिए होनी चाहिए।

अमेरिकी वयस्कों के बीच यूट्यूब, फेसबुक सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला सोशल मीडिया...

न्यूयॉर्क, 1 फरवरी (आईएएनएस)। एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब और फेसबुक का अमेरिकी वयस्क सबसे ज्‍यादा उपयोग करते हैैं।

ईबे दवा की गोली बनाने वाले उपकरणों की बिक्री से संबंधित मुकदमे में 5.9...

सैन फ्रांसिस्को, 1 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी न्याय विभाग ने बताया कि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ईबे उस मुकदमे को निपटाने के लिए 5.9 करोड़ डॉलर का भुगतान करने पर सहमत हो गया है। कंपनी पर आरोप था कि उसने पिल प्रेस मशीनों की बिक्री में सहायता की थी, जिनका इस्तेमाल अवैध दवाओं के निर्माण के लिए किया जा सकता है।

तेजी से बढ़ती जनसंख्या के समाधान के लिए सरकार बनाएगी समिति : सीतारमण

नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस) । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि सरकार तेजी से जनसंख्या वृद्धि और जनसांख्यिकीय परिवर्तनों से उत्पन्न होने वाली चुनौतियों पर व्यापक विचार के लिए एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति का गठन करेगी।

भारतपे ने रोहण खारा को नया मुख्य उत्पाद अधिकारी नियुक्त किया

नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। फिनटेक क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारतपे ने गुरुवार को रोहण खारा को नया मुख्य उत्पाद अधिकारी (सीपीओ) नियुक्त करने की घोषणा की।

खरी बात