भारतीय शेयर बाजार में तेजी, आईटी और फाइनेंस शेयरों में खरीदारी
मुंबई, 28 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ खुला। बाजार के मुख्य सूचकांकों में खरीदारी का ट्रेंड देखा जा रहा है। सुबह 9:45 पर सेंसेक्स 384 अंक या 0.51 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,750 और निफ्टी 78 अंक या 0.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,907 पर था।
तकनीकी ऋण 2030 तक 1 ट्रिलियन डॉलर की डिजिटल अर्थव्यवस्था के लक्ष्य की ओर...
नई दिल्ली, 27 जनवरी (आईएएनएस)। ग्लोबल सॉफ्टवेयर इंटेलिजेंस लीडर कास्ट का मानना है कि ग्लोबल प्रौद्योगिकी महाशक्ति बनने की दिशा में भारत के सामने तकनीकी ऋण सबसे बड़ी चुनौती है।
भारतीय शेयर बाजार में ट्रंप की ट्रेड पॉलिसी समेत इन कारणों से हुई भारी...
मुंबई, 27 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों एक प्रतिशत से अधिक फिसल गए। वहीं, मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 4 प्रतिशत तक की कमजोरी देखी गई।
भारत और अमेरिका के बीच तेजी से बढ़ रहा सहयोग: सत्य नडेला
नई दिल्ली, 27 जनवरी (आईएएनएस)। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने सोमवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच सहयोग तेजी से बढ़ रहा है।
खपत बढ़ने का असर! भारत में क्रेडिट कार्ड के उपयोग में हुआ इजाफा
नई दिल्ली, 27 जनवरी (आईएएनएस)। भारत में क्रेडिट कार्ड के उपयोग में सितंबर तिमाही में 34 प्रतिशत का इजाफा हुआ है, जबकि 2023 की समान अवधि में यह आंकड़ा 26 प्रतिशत पर था। इसकी वजह ग्राहकों द्वारा अपनी खपत की जरूरतों को पूरा करने के लिए मौजूदा क्रेडिट कार्ड से अधिक खर्च करना है। यह जानकारी सोमवार को जारी की गई एक रिपोर्ट में दी गई।
भारतीय शेयर बाजार में लाल निशान में कारोबार, मिडकैप और स्मॉलकैप फिसले
मुंबई, 27 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में खुला। बाजार में चौतरफा बिकवाली देखी जा रही है। सुबह 9:50 पर सेंसेक्स 318 अंक या 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,871 और निफ्टी 102 अंक या 0.43 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,989 पर था।
वित्त वर्ष 30 तक कुल वाहन बिक्री में 30-35 प्रतिशत होगी ईवी की हिस्सेदारी:...
नई दिल्ली, 26 जनवरी (आईएएनएस)। इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) की हिस्सेदारी कुल बिक्री में वित्त वर्ष 30 तक बढ़कर 30 से 35 प्रतिशत हो सकती है, जो कि 2024 में 7.4 प्रतिशत और 2019 में एक प्रतिशत से भी कम थी। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई।
रिटेल सेक्टर लीजिंग बनी मजबूत, 2024 में 27 नए वैश्विक ब्रांड्स ने किया भारत...
मुंबई, 25 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय रिटेल सेक्टर ने 2024 में देश के सात प्रमुख शहरों के शॉपिंग मॉल और हाई स्ट्रीट्स में कुल 8.1 मिलियन वर्गफुट जगह किराए पर ली। एक रिपोर्ट के अनुसार, नई जगहों की सीमित आपूर्ति के बावजूद यह संभव हुआ।
इंडिगो का मुनाफा तीसरी तिमाही में 18.6 प्रतिशत गिरकर 2,448.8 करोड़ रुपये रहा
मुंबई, 24 जनवरी (आईएएनएस)। इंडिगो की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 18.6 प्रतिशत गिरकर 2,448.8 करोड़ रुपये हो गया है, जो कि पिछले साल समान अवधि में 2,998.1 करोड़ रुपये था।
शेयर बाजार लाल निशान में हुआ बंद, मिडकैप और स्मॉलकैप में हुई बिकवाली
मुंबई, 24 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। बाजार में चौतरफा बिकवाली देखी गई। सेंसेक्स 329 अंक या 0.43 प्रतिशत गिरकर 76,190 और निफ्टी 113 अंक या 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,092 पर बंद हुआ।












