भारत में डेटा सेंटर्स पर खर्च इस साल 19 प्रतिशत बढ़ेगा
नई दिल्ली, 21 जनवरी (आईएएनएस)। भारत में डेटा सेंटर्स पर खर्च 2025 में 19.1 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है। यह 2024 की विकास दर से करीब दोगुना है। यह जानकारी मंगलवार को एक पूर्वानुमान में दी गई।
एआई का इस्तेमाल करेगा सेबी, 2 साल में 1,000 आईपीओ होंगे प्रोसेस
मुंबई, 21 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) अब कंपनियों द्वारा दायर किए जाने वाले इनिशियल पब्लिक ऑफर (आईपीओ) आवेदनों को प्रोसेस करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल करेगा।
फोनपे ने की महाकुंभ मेले में 144 रुपये का फ्लैट कैशबैक देने की घोषणा
नई दिल्ली, 21 जनवरी (आईएएनएस)। फोनपे ने मंगलवार को प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के इर्द-गिर्द एक व्यापक अभियान शुरू करने की घोषणा की।
भारत में कारोबारी डील की संख्या 2024 में 33 प्रतिशत बढ़ी: रिपोर्ट
नई दिल्ली, 21 जनवरी (आईएएनएस)। भारत में कारोबारी डील गतिविधियों में 2024 में सालाना आधार पर बड़ा इजाफा देखने को मिला है। पिछले साल 116 अरब डॉलर की 2186 डील हुई हैं। सालाना आधार पर डील की संख्या में 33 प्रतिशत और वैल्यू में 76 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है।
शेयर बाजार में सपाट कारोबार, सेंसेक्स 77,000 के करीब
मुंबई, 21 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मंगलवार को सपाट हुई। बाजार के बड़े सूचकांकों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। सुबह 9:33 पर सेंसेक्स 116 अंक या 0.19 प्रतिशत गिरकर 76,957 और निफ्टी 18 अंक अंक या 0.08 प्रतिशथ बढ़कर 23,363 पर था।
पेटीएम की आय तीसरी तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़कर 1,828 करोड़ रुपये रही
नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। देश की बड़ी वित्तीय सर्विसेज कंपनी पेटीएम ने सोमवार को वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी की परिचालन से आय तिमाही आधार पर 10 प्रतिशत बढ़कर 1,828 करोड़ रुपये हो गई है।
पेटीएम को तीसरी तिमाही में हुआ 208 करोड़ रुपये का घाटा, बिक्री 36 प्रतिशत...
नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर से दिसंबर) में 208 करोड़ रुपये का नुकसान दर्ज किया है। पिछले साल समान तिमाही में यह आंकड़ा 222 करोड़ रुपये था।
डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण से पहले शेयर बाजार में सपाट कारोबार
मुंबई, 20 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण से पहले सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में सपाट कारोबार हो रहा है।
मोतीलाल ओसवाल ने सोशल मीडिया पर चल रहे आरोपों को बताया ‘निराधार’
मुंबई, 19 जनवरी (आईएएनएस)। मोतीलाल ओसवाल एसेट मैनेजमेंट कंपनी (एमओएएमसी) ने रविवार को अपने और अपने अधिकारियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर चल रहे आरोपों को निराधार बताया और कहा कि यह आरोप निहित स्वार्थ वाले व्यक्तियों द्वारा जानबूझकर फर्म और नेतृत्व की दशकों से बनी अच्छी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश है।
ऑटो एक्सपो 2025 में भारत की पहली उड़ने वाली टैक्सी का प्रोटोटाइप हुआ पेश
नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। 'भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025' में देश की पहली प्रोटोटाइप एयर टैक्सी को पेश किया गया। इस टैक्सी को 'शून्य' नाम दिया गया है।












