Friday, April 3, 2026
SGSU Advertisement
Home खबर Page 27

खबर

लाल निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार, निफ्टी 23,800 स्तर से नीचे

मुंबई, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार सोमवार को लाल निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में निफ्टी के ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, एफएमसीजी, मीडिया, एनर्जी और मेटल सेक्टर्स में बिकवाली देखी जा रही थी।

भारतीय मैन्युफैक्चरर्स अगले दो वर्षों में स्मार्ट टेक्नोलॉजी अपनाने पर करेंगे अधिक खर्च: सीआईआई

नई दिल्ली, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय मैन्युफैक्चरर्स अगले दो साल में अपने बजट का 11 से 15 प्रतिशत स्मार्ट टेक्नोलॉजी को अपनाने पर खर्च करेंगे। यह जानकारी रविवार को जारी हुई सीआईआई स्टडी में दी गई।

अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर में दो साल में 57.8 प्रतिशत की तेजी संभव :...

मुंबई, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। अग्रणी ब्रोकरेज कंपनी वेंचुरा सिक्योरिटीज लिमिटेड ने अगले दो साल में अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों के लिए 3,801 रुपये के बाजार मूल्य का लक्ष्य रखा है जो मौजूदा स्तर से 57.8 प्रतिशत का उछाल होगा।

भारतीय रियल एस्टेट सेक्टर विकास पथ पर, नोएडा एक्सप्रेसवे की संपत्तियों ने 6 साल...

नई दिल्ली, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। एक लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर के पेरिफेरल नोएडा एक्सप्रेसवे ने पिछले छह वर्षों में औसत आवासीय कीमतों में 66 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करवाई है। वहीं, गाजियाबाद में राज नगर एक्सटेंशन ने इस अवधि में 55 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करवाई है।

भारतीय म्यूचुअल फंड बाजार में महिला निवेशकों की संख्या में जबरदस्त उछाल, 2024 में...

नई दिल्ली, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय म्यूचुअल फंड (एमएफ) इंडस्ट्री में महिला निवेशकों (खासकर छोटे शहरों और कस्बों से) ने शेयर बाजार में उछाल के बीच सालाना आधार पर औसतन 2.5 गुना से अधिक की वृद्धि की है। शनिवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

मजबूत अर्थव्यवस्था और लचीले बाजार के बीच एफआईआई इस साल भारत में शुद्ध निवेशक...

मुंबई, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) इस साल अब तक भारत में शुद्ध निवेशक बने हुए हैं। बाजार पर नजर रखने वालों ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था ने जबरदस्त लचीलापन दिखाया है।

इस सप्ताह सपाट प्रदर्शन के बाद भारतीय शेयर बाजार सीमित दायरे में रहेंगे :...

मुंबई, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। बैंकिंग और फार्मा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में मजबूत प्रदर्शन ने आईटी सेक्टर में गिरावट की भरपाई करने में मदद की, क्योंकि महत्वपूर्ण कैटेलिस्ट की कमी के कारण भारतीय बेंचमार्क सूचकांक इस सप्ताह लगभग सपाट बंद हुए। इस सप्ताह मिड और स्मॉल-कैप शेयर भी सपाट नोट पर बंद हुए।

भारत का चालू खाता घाटा वित्त वर्ष 2025 में जीडीपी का 1.2 से 1.5...

नई दिल्ली, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। एक नई रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2025 में भारत का चालू खाता घाटा (सीएडी) सकल घरेलू उत्पाद के 1.2-1.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 28 गुना बढ़े बैंक धोखाधड़ी के मामले...

नई दिल्ली, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की एक रिपोर्ट के अनुसार इस वित्त वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में बैंक धोखाधड़ी के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है। इस अवधि में बैंक धोखाधड़ी की कुल 18,461 घटनाएं हुईं, जिनकी राशि 21,367 करोड़ रुपये थी।

फंडिंग बूस्टर: भारतीय स्टार्टअप को इस साल 12 बिलियन डॉलर से अधिक मिली फंडिंग

नई दिल्ली, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम को इस साल 12 बिलियन डॉलर से अधिक की फंडिंग मिली, जो पिछले साल के 10 बिलियन डॉलर से 20 प्रतिशत अधिक है।

खरी बात