टाटा ग्रुप ईवी, सेमीकंडक्टर और सोलर सेक्टर में देगा पांच लाख नौकरियां: एन चंद्रशेखरन

नई दिल्ली, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। टाटा ग्रुप की योजना अगले पांच वर्षों में बैटरी, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रिक वाहन और सोलर सेक्टर में पांच लाख नौकरियां देना है। यह बयान गुरुवार को टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने दिया।

ईयर एंडर 2024 : दुनिया का चौथा सबसे बड़ा बाजार बना भारतीय स्टॉक मार्केट,...

मुंबई, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार के लिए 2024 एक ऐतिहासिक वर्ष रहा। इस दौरान शेयर बाजार का पूंजीकरण 5.29 ट्रिलियन डॉलर के स्तर तक गया और वैश्विक स्तर पर अमेरिका, चीन और जापान के बाद भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा बाजार बना। यह जानकारी गुरुवार को जारी की गई एक रिपोर्ट में दी गई।

इस साल देश के वर्कफोर्स में महिलाओं की बढ़ी भागीदारी : रिपोर्ट

नई दिल्ली, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। इस साल देश के वर्कफोर्स में महिलाओं की भागीदारी में जबरदस्त उछाल दिखा। आधी आबादी के साथ ही युवाओं की तादाद भी बढ़ी है।

भारत में आने वाले समय में तेजी से बढ़ेगी ब्रांडेड होटल्स की आय :...

नई दिल्ली, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत में ब्रांडेड होटल की आय वृद्धि दर वित्त वर्ष 25 में 13-14 प्रतिशत और वित्त वर्ष 26 में 11-12 प्रतिशत रह सकती है। इसकी वजह आपूर्ति की तुलना में मांग का अधिक रहना है। यह जानकारी गुरुवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई।

इस साल जनवरी- नवंबर में 22.5 प्रतिशत घटी चीन में वीसी फंडिंग, भारत में...

नई दिल्ली, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। इस साल भारत में वेंचर कैपिटल (वीसी) फंडिंग में उछाल आया है, जबकि चीन में जनवरी-नवंबर की अवधि में वॉल्यूम और वैल्यू दोनों के हिसाब से वीसी फंडिंग में 22.5 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, निफ्टी 23,800 स्तर से ऊपर

मुंबई, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को हरे निशान में खुला। शुरुआती कारोबार में निफ्टी के पीएसयू बैंक, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विस और मेटल सेक्टर में खरीदारी देखी जा रही थी।

भारत में मान्यता प्राप्त स्टार्टअप की संख्या 1,57,066 हुई

नई दिल्ली, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। सरकार ने बुधवार को बताया कि उद्योग संवर्द्धन और आतंरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) द्वारा मान्यता प्राप्त स्टार्टअप की संख्या देश में बढ़कर 1,57,066 हो गई है।

विदेशों में बसे भारतीय देश में जमकर भेज रहे डॉलर, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा...

नई दिल्ली, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। नॉन-रेजिडेंट इंडियन (एनआरआई) जमा खातों में चालू वित्त वर्ष की अप्रैल से अक्टूबर अवधि में 11.9 अरब डॉलर का इनफ्लो आया है, जो पिछले साल समान अवधि के आंकड़े 6.1 अरब डॉलर से करीब दोगुना है।

भारतीय टेलीकॉम इंडस्ट्री की आय बीते 5 वर्षों में हुई डबल, एयरटेल को हुआ...

नई दिल्ली, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय टेलीकॉम इंडस्ट्री की आय वित्त वर्ष 25 की जुलाई-सितंबर अवधि में तिमाही आधार पर 8 प्रतिशत और सालाना आधार पर 13 प्रतिशत बढ़कर 674 अरब रुपये रही है। इस मजबूत वृद्धि की वजह मोबाइल टैरिफ में बढ़ोतरी होना है। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई।

भारतीय शेयर बाजार ने लगातार नौवें वर्ष दिया सकारात्मक रिटर्न

नई दिल्ली, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। अर्थव्यवस्था की तेज रफ्तार, मजबूत आधार और राजनीतिक स्थिरता के कारण भारतीय शेयर बाजार ने 2024 में अब तक सकारात्मक रिटर्न दिया है। यह लगातार नौवां वर्ष है, जब घरेलू बाजार तेजी देखी गई है।

खरी बात