Friday, April 3, 2026
SGSU Advertisement
Home खबर Page 33

खबर

इस साल 129 अरब डॉलर के इनफ्लो के साथ भारत रेमिटेंस पाने वाले देशों...

नई दिल्ली, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। विश्व बैंक द्वारा इकट्ठा किए गए लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, साल 2024 में 129 अरब डॉलर के अनुमानित इनफ्लो के साथ भारत रेमिटेंस प्राप्त करने वाले देशों की लिस्ट में टॉप पर है। इसके बाद 68 अरब डॉलर के साथ मैक्सिको, 48 अरब डॉलर के साथ चीन, 40 अरब डॉलर के साथ फिलीपींस और 33 अरब डॉलर के साथ पाकिस्तान का नाम आता है।

2024 में रियल एस्टेट सेक्टर में पीई निवेश 32 प्रतिशत बढ़कर 4.2 अरब डॉलर...

मुंबई, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय रियल एस्टेट सेक्टर में प्राइवेट इक्विटी (पीई) निवेश 2024 में सालाना आधार पर 32 प्रतिशत बढ़कर 4.2 अरब डॉलर हो गया है। इसकी वजह वेयरहाउसिंग सेक्टर में मांग मजबूत होना है। यह जानकारी गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई।

अमेरिकी फेड के ब्याज दरों में कम कटौती की चेतावनी का असर , लाल...

मुंबई, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती के बाद गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला। हालांकि, चेतावनी भी दी गई कि 2025 में दरों में कटौती उतनी आसानी से नहीं हो सकती, जितनी पहले अनुमान लगाया गया था।

अमेरिकी फेड के ब्याज दर निर्णय से पहले सेंसेक्स में गिरावट, निफ्टी 24,198 पर...

मुंबई, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच बुधवार को घरेलू बेंचमार्क सूचकांक लाल निशान में बंद हुए। अमेरिकी फेड की महत्वपूर्ण बैठक से पहले बाजार की धारणा सतर्क रही।

टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 2034 तक पैदा होंगी 61 लाख से ज्यादा नौकरियां:...

नई दिल्ली, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 2034 तक 61 लाख से ज्यादा नए रोजगार के अवसर पैदा हो सकते हैं। यह जानकारी बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई।

भारत में इस साल रियल एस्टेट में संस्थागत निवेश रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा

मुंबई, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत में मजबूत ग्रोथ और राजनीतिक स्थिरता के कारण रियल एस्टेट में संस्थागत निवेश 2024 में बढ़कर रिकॉर्ड हाई 8.9 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इस दौरान डील्स की संख्या 78 थी। यह 2007 के पिछले रिकॉर्ड निवेश 8.4 अरब डॉलर से 6 प्रतिशत ज्यादा है। यह जानकारी बुधवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई।

इन्वेस्टेक ने अंबुजा सीमेंट्स को 950 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ दी ‘बाय’...

मुंबई, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। ग्लोबल बैंकिंग और वेल्थ मैनेजमेंट ग्रुप इन्वेस्टेक ने बुधवार को अंबुजा सीमेंट्स को बाय रेटिंग दी है। साथ ही 950 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, जो कि अनुमानित मौजूदा प्राइस 577 रुपये से 65.1 प्रतिशत अधिक है।

अमेरिकी फेड मीटिंग के फैसले से पहले सपाट खुला भारतीय शेयर बाजार

मुंबई, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार बुधवार को सपाट खुले, क्योंकि निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर निर्णय का इंतजार कर रहे हैं।

भारत में समावेशी विकास को आगे बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी की शक्ति का उपयोग...

मुंबई, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत जैसे विकासशील देश के लिए, प्रौद्योगिकी की शक्ति का उपयोग समावेशी विकास को आगे बढ़ाने, प्रशासन में सुधार करने और शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा व वित्तीय समावेशन जैसे क्षेत्रों में लंबे समय से चली आ रही चुनौतियों से निपटने के लिए महत्वपूर्ण है, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि प्रौद्योगिकी से समाज के विभिन्न वर्गों को लाभ हो। यह बात अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) के निदेशक जीत अदाणी ने मंगलवार को कही।

मारुति सुजुकी इंडिया ने पहली बार एक कैलेंडर वर्ष में बेचे 20 लाख वाहन

नई दिल्ली, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। मारुति सुजुकी इंडिया ने मंगलवार को ऐलान किया कि कैलेंडर ईयर में कंपनी ने पहली बार 20 लाख वाहनों की बिक्री की है।

खरी बात