भारत में फूड कलेक्शन टेक-अवे सेगमेंट में 2023-28 के दौरान 7.7 प्रतिशत की वृद्धि...
नई दिल्ली, 20 दिसंबर (आईएएनएस)। क्विक कॉमर्स इंडस्ट्री में तेजी के बीच, भारत में फूड कलेक्शन टेक-अवे सेगमेंट में 2023-28 के दौरान 7.7 प्रतिशत से अधिक की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) दर्ज किए जाने का अनुमान है। शुक्रवार को आई एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।
सपाट खुला भारतीय शेयर बाजार, निफ्टी 23,900 स्तर से ऊपर
मुंबई, 20 दिसंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी फेड के सख्त रुख का असर खत्म होने के साथ भारतीय शेयर बाजार आखिरी कारोबारी दिन सपाट खुला। शुरुआती कारोबार में निफ्टी के ऑटो, मीडिया और एनर्जी सेक्टर में खरीदारी देखने को मिली।
स्पैम एसएमएस से निपटने के लिए ट्राई ने तैयार किया नया फ्रेमवर्क
नई दिल्ली, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) ने गुरुवार को कहा कि सभी कमर्शियल एसएमएस को ट्रेस करने के लिए एक फ्रेमवर्क बना लिया गया है। इसके जरिए आसानी एक सुरक्षित और स्पैम-फ्री मैसेजिंग इकोसिस्टम तैयार करने में मदद मिलेगी।
इस साल 129 अरब डॉलर के इनफ्लो के साथ भारत रेमिटेंस पाने वाले देशों...
नई दिल्ली, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। विश्व बैंक द्वारा इकट्ठा किए गए लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, साल 2024 में 129 अरब डॉलर के अनुमानित इनफ्लो के साथ भारत रेमिटेंस प्राप्त करने वाले देशों की लिस्ट में टॉप पर है। इसके बाद 68 अरब डॉलर के साथ मैक्सिको, 48 अरब डॉलर के साथ चीन, 40 अरब डॉलर के साथ फिलीपींस और 33 अरब डॉलर के साथ पाकिस्तान का नाम आता है।
2024 में रियल एस्टेट सेक्टर में पीई निवेश 32 प्रतिशत बढ़कर 4.2 अरब डॉलर...
मुंबई, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय रियल एस्टेट सेक्टर में प्राइवेट इक्विटी (पीई) निवेश 2024 में सालाना आधार पर 32 प्रतिशत बढ़कर 4.2 अरब डॉलर हो गया है। इसकी वजह वेयरहाउसिंग सेक्टर में मांग मजबूत होना है। यह जानकारी गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई।
अमेरिकी फेड के ब्याज दरों में कम कटौती की चेतावनी का असर , लाल...
मुंबई, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती के बाद गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला। हालांकि, चेतावनी भी दी गई कि 2025 में दरों में कटौती उतनी आसानी से नहीं हो सकती, जितनी पहले अनुमान लगाया गया था।
अमेरिकी फेड के ब्याज दर निर्णय से पहले सेंसेक्स में गिरावट, निफ्टी 24,198 पर...
मुंबई, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच बुधवार को घरेलू बेंचमार्क सूचकांक लाल निशान में बंद हुए। अमेरिकी फेड की महत्वपूर्ण बैठक से पहले बाजार की धारणा सतर्क रही।
टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 2034 तक पैदा होंगी 61 लाख से ज्यादा नौकरियां:...
नई दिल्ली, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 2034 तक 61 लाख से ज्यादा नए रोजगार के अवसर पैदा हो सकते हैं। यह जानकारी बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई।
भारत में इस साल रियल एस्टेट में संस्थागत निवेश रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा
मुंबई, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत में मजबूत ग्रोथ और राजनीतिक स्थिरता के कारण रियल एस्टेट में संस्थागत निवेश 2024 में बढ़कर रिकॉर्ड हाई 8.9 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इस दौरान डील्स की संख्या 78 थी। यह 2007 के पिछले रिकॉर्ड निवेश 8.4 अरब डॉलर से 6 प्रतिशत ज्यादा है। यह जानकारी बुधवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई।
इन्वेस्टेक ने अंबुजा सीमेंट्स को 950 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ दी ‘बाय’...
मुंबई, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। ग्लोबल बैंकिंग और वेल्थ मैनेजमेंट ग्रुप इन्वेस्टेक ने बुधवार को अंबुजा सीमेंट्स को बाय रेटिंग दी है। साथ ही 950 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, जो कि अनुमानित मौजूदा प्राइस 577 रुपये से 65.1 प्रतिशत अधिक है।










