दुनिया की सबसे खराब एयरलाइनों में शामिल करने वाली रिपोर्ट का इंडिगो ने किया...
नई दिल्ली, 4 दिसंबर (आईएएनएस)। बजट एयरलाइन इंडिगो ने बुधवार को उस रिपोर्ट का खंडन किया, जिसमें इंडिगो को इस साल दुनिया की सबसे खराब एयरलाइनों की रैंकिंग में शामिल किया गया है।
अदाणी डिफेंस ने भारतीय नौसेना को सौंपा दूसरा दृष्टि-10 निगरानी ड्रोन
नई दिल्ली, 4 दिसंबर (आईएएनएस)। देश की समुद्री निगरानी क्षमता को बढ़ाने के लिए अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस की ओर से भारतीय नौसेना को दूसरा दृष्टि-10 स्टारलाइनर निगरानी ड्रोन सौंपा गया है।
भारत सरकार निष्पक्ष व्यापार के लिए नेशनल लीगल मेट्रोलॉजी पोर्टल ‘ईएमएएपी’ कर रही डेवलप
नई दिल्ली, 4 दिसंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने बुधवार को जानकारी दी कि स्टेट लीगल मेट्रोलॉजी डिपार्टमेंट और सरकार के पोर्टल को एक यूनिफाइड नेशनल सिस्टम में इंटीग्रेट करने की तैयारी है। इसके लिए नेशनल लीगल मेट्रोलॉजी पोर्टल (ई-एमएएपी) को डेवलप किया जा रहा है। सरकार ने बताया कि इस पोर्टल की मदद से निष्पक्ष व्यापार और उपभोक्ताओं की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सकेगा।
127 भारतीय कंपनियां नेट-जीरो एमिशन लक्ष्य हासिल करने को प्रतिबद्ध : रिपोर्ट
मुंबई, 4 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत में लगभग 127 कंपनियां नेट-जीरो लक्ष्यों प्राप्ति को प्रतिबद्ध हैं। हाल ही आई एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।
भारत ने बीते साल चीन से ज्यादा दोपहिया वाहन बेचे, ग्रामीण इलाकों में बढ़ी...
नई दिल्ली, 4 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत में एंट्री-लेवल निर्माताओं की देश के ग्रामीण इलाकों में बढ़ती पहुंच के साथ ग्रामीण खपत में बीते साल जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया। इस उछाल के कारण भारत ने 2023 में चीन से ज्यादा दोपहिया वाहन बेचे।
हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, निफ्टी 24,500 के पार
मुंबई, 4 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार बुधवार को हरे निशान में खुला। शुरुआती कारोबार में सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम (पीएसई) और आईटी सेक्टरों में खरीदारी देखी गई।
वित्त वर्ष 2025 में भारत के घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या में आएगा 7-10...
नई दिल्ली, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। वित्त वर्ष 2025 में भारत में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या में सालाना आधार पर 7-10 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिलेगी। मंगलवार को आई एक रिपोर्ट के अनुसार, घरेलू यात्रियों की संख्या चालू वित्त वर्ष में 164-170 मिलियन होगी।
भारत ने रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट को 4.5 लाख करोड़ रुपये के प्राइम ऑफिस...
नई दिल्ली, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत ने रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (आरईआईटी) के लिए 4.5 लाख करोड़ रुपये के प्राइम ऑफिस स्टॉक की पेशकश की है। मंगलवार को आई एक रिपोर्ट के अनुसार, आरईआईटी को यह पेशकश वाणिज्यिक रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट परिदृश्य को बदलने के लिए की गई है।
सपाट खुला भारतीय शेयर बाजार, पीएसयू बैंक में उछाल
मुंबई, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को सपाट खुला। शुरुआती कारोबार में पीएसयू बैंक सेक्टर में खरीदारी देखी गई।
अंबुजा सीमेंट्स ने नेट जीरो लक्ष्यों के लिए फिनलैंड की कूलब्रुक के साथ की...
अहमदाबाद, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप की सीमेंट और निर्माण सामग्री कंपनी अंबुजा सीमेंट्स ने नेट जीरो लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सोमवार को ऐलान किया कि उसने फिनलैंड की टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग कंपनी कूलब्रुक के साथ रणनीतिक साझेदारी की है।










