ब्राज़ील में गिरफ्तारी का सामना कर रहे एक्स कर्मचारी: एलन मस्क

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। टेस्ला और स्पेस एक्स के सीईओ एलन मस्क ने मंगलवार को आरोप लगाया कि एक्स के कर्मचारियों की ब्राजील में गिरफ्तारियां हो रही हैं। उन्होंने कहा कि एक्स के कुछ अकाउंट को ब्लॉक किए जाने की वजह सेे उनका वहां के न्यायपालिका से गतिरोध चल रहा है, इसकी वजह से उनके कर्मचारियों को परेशान किया जा रहा है।

संभावित ग्राहकों के डेटा उल्लंघन की जांच की जा रही है : भारतीय टेक...

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। घरेलू ऑडियो और वियरेबल ब्रांड बोट ने सोमवार को कहा कि वह अपने ग्राहकों की जानकारी से जुड़े संभावित डेटा लीक की जांच कर रहा है।

श्रीनगर की डल झील पर हाउसबोट्स तक खाना डिलीवर करेगा स्विगी

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने सोमवार को कहा कि अब उसने श्रीनगर में डल झील पर हाउसबोट्स पर रहने वाले पर्यटकों की सुविधाओं के लिए फूड डिलीवरी शुरू कर दी है।

आरईसी ने हरित बिजली परियोजनाओं के लिए 2023-24 में मंजूर किये छह गुना ऋण

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। बिजली क्षेत्र के लिए वित्त उपलब्ध कराने वाली सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी आरईसी का नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए स्वीकृत ऋण 2023-24 के दौरान छह गुना से अधिक होकर 1,36,516 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पहले 2022-23 में स्वीकृत ऋण 21,371 करोड़ रुपये था।

ऑटो शेयरों में बढ़त के चलते निफ्टी नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर

मुंबई, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिटेल रिसर्च प्रमुख दीपक जसानी ने कहा है कि निफ्टी ने एक नए हफ्ते की शुरुआत नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर चढ़कर की और सोमवार को ऑटोमोबाइल शेयरों में अच्छी बढ़त रही।

माइक्रोसॉफ्ट लंदन में नया एआई हब बनायेगा

लंदन, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट ने ब्रिटेन की राजधानी लंदन में एक नया एआई हब खोलने की घोषणा की है।

वित्त वर्ष 2023-24 में ईंधनों की मांग रिकॉर्ड स्तर पर

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। देश में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, बिटुमिन जैसे पेट्रोलियम उत्पादों की खपत वित्त वर्ष 2023-24 में पांच प्रतिशत बढ़कर 23 करोड़ 32 लाख 76 हजार टन पर पहुंच गई। आधिकारिक आंकड़ों में यह तथ्य सामने आया है।

मिड रेंज सेगमेंट में रियलमी की ‘पी सीरीज’ भारतीय बाजार में आने के लिए...

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के उपभोक्ता प्रौद्योगिकी बाजार में हाल के वर्षों में तेजी आई है, जिसका बाजार मूल्य 250 अरब डॉलर से अधिक तक पहुंच गया है। वहीं मिड-प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट सालाना आधार पर 27 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 5 फीसदी बाजार हिस्सेदारी तक पहुंच गया है।

बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच सोने की कीमत में वृद्धि जारी

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई है। सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने में फिर तेजी आई।

मस्क ने ब्राज़ील के यूजर्स से कहा, वीपीएन ऐप से एक्स तक पहुंचें

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। कुछ एक्स खातों को ब्लॉक करने को लेकर एलन मस्क और ब्राजील कोर्ट के बीच चल रही खींचतान के बीच, टेक अरबपति ने सोमवार को देश में यूजर्स से वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तक पहुंचने के लिए कहा।

खरी बात