विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के उच्चतम स्तर पर
मुंबई, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार छठे सप्ताह बढ़ कर पहली बार 645 अरब डॉलर के पार पहुंच गया है, जो अब तक का उच्चतम स्तर है।
रेपो रेट बरकरार रखने के आरबीआई के फैसले के बाद निफ्टी सपाट
मुंबई, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के खुदरा अनुसंधान प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा है कि आरबीआई द्वारा लगातार सातवीं बार रेपो दर को 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखने के बाद शुक्रवार को निफ्टी सपाट बंद हुआ।
बैंकों के लिए लिक्विडीटी कवरेज की समीक्षा करेगा आरबीआई
मुंबई, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। बैंकों में कभी-कभी ऐसी स्थिति हो जाती है जब एक साथ भारी संख्या में ग्राहक पैसा निकालने लगते हैं, जिससे बैंक की वित्तीय हालत चरमरा जाती है। ऐसी स्थिति को रोकने के लिए आरबीआई ने लिक्विडीटी कवरेज रेशियो की समीक्षा करने का फैसला किया है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को ये जानकारी दी।
क्राफ्टन इंडिया के सीईओ इंडियन डिजिटल गेमिंग सोसाइटी के वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त
नई दिल्ली, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन डिजिटल गेमिंग सोसाइटी (आईडीजीएस) ने बीजीएमआई डेवलपर क्राफ्टन इंडिया के सीईओ सीन ह्यूनिल सोहन को अपना नया वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया है।
रियलमी 12एक्स 5जी : 2024 में फ्लिपकार्ट और रियलमी डॉट कॉम पर सबसे तेजी...
नई दिल्ली, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। 5जी स्मार्टफोन का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। कई स्मार्टफोन कंपनियां उपभोक्ताओं को किफायती कीमतों में स्मार्टफोन उपलब्ध करा रही हैं। इस बाजार में रियलमी 12एक्स 5जी एक शीर्ष दावेदार के रूप में उभरा है जो अपनी किफायती कीमत पर बाजार में अपनी अलग जगह बनाने के साथ स्मार्टफोन बाजार को नया आकार दे रहा है।
मस्क के बॉट्स और ट्रोल्स पर नकेल कसते ही एक्स यूजर्स के फॉलोअर्स में...
नई दिल्ली, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। शुक्रवार को सोशल मीडिया हैंडल एक्स का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के फॉलोवर में गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद सभी लोगों के जेहन में यह सवाल उठे कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है? दरअसल, ऐसा एलन मस्क द्वारा बॉट को हटाने की कवायद शुरू किए जाने की वजह से हुआ।
आरबीआई ने यूपीआई से कैश डिपॉजिट मशीन में पैसे डालने की दी इजाजत
मुंबई, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। आरबीआई ने लेनदेन में सुविधा बढ़ाने के लिए ग्राहकों को यूपीआई के माध्यम से कैश डिपॉजिट मशीनों (सीडीएम) में पैसे जमा करने की अनुमति देने का फैसला किया है।
दक्षिण कोरिया में इलेक्ट्रिक व्हीकल की बिक्री में 25 फीसदी की गिरावट
सोल, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। शुक्रवार को जारी हुए मार्केट रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण कोरिया में पहली तिमाही में इलेक्ट्रिकल व्हीकल की बिक्री में 25 फीसद की गिरावट दर्ज की गई, जबकि गैसोलीन हाइब्रिड मॉडल की बिक्री में 46 फीसद की तेजी आई है।
ब्लिंकिट अपने प्लेटफॉर्म पर सोनी प्लेस्टेशन-5 बेचेगा
नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। जोमैटो के मालिकाना हक वाले क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट ने गुरुवार को कहा कि वे अपने प्लेटफॉर्म पर प्लेस्टेशन-5 बेचने के लिए सोनी के साथ सहयोग करेंगे।
हीरो मोटोकॉर्प को आयकर विभाग से मिला 605 करोड़ रुपये चुकाने का नोटिस
नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। ऑटो दिग्गज हीरो मोटोकॉर्प ने गुरुवार को कहा कि उसे इनकम टैक्स विभाग से टैक्स और ब्याज के रूप में 605 करोड़ रुपये का भुगतान करने का नोटिस मिला है।









