बायजू के 20 हजार कर्मचारियों के वेतन में हो रही देरी, 10 मार्च की...
नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। संकट में फंसी एडटेक कंपनी बायजू ने अपने 20 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को फरवरी का वेतन जारी नहीं किया है। कंपनी वेतन देने की 10 मार्च की समय सीमा चूक सकती है। राइट्स इश्यू से जुटाया गया इसका फंड फंसा हुआ है।
इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में दिव्यांगों को कौशल प्रदान करेगा सामाजिक न्याय मंत्रालय
नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के तहत विकलांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण के लिए विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) ने भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र कौशल परिषद के साथ एक समझौता किया है, जिससे दिव्यांगों को निजी क्षेत्रों में नौकिरयों की संभावना सृजित हो सकें।
एआई के सामने हैं अभी कई बड़ी चुनौतियां : सेल्सफोर्स इंडिया की सीईओ
नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। सेल्सफोर्स इंडिया की सीईओ और चेयरपर्सन अरुंधति भट्टाचार्य ने कहा है कि एआई के बढ़ते दायरे के बीच भरोसा बनाना एक बड़ी चुनौती के रूप में उभरकर सामने आ रहा है। सुरक्षित और जिम्मेदार लार्ज लैंगुएज मॉडल (एलएलएम) बनाना सबसे बड़ी प्राथमिकता है, ताकि डेटा सुरक्षित रहे।
कोयला क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों ने 22,448 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय के साथ...
नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। कोल इंडिया लिमिटेड और एनएलसीआईएल जैसे कोयला क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों ने फरवरी के अंत तक 22,448.24 करोड़ रुपये के कुल निवेश के साथ 31 मार्च 2024 को समाप्त हो रहे चालू वित्त वर्ष के लिए निर्धारित 21,030 करोड़ रुपये के पूँजीगत व्यय (कैपेक्स) के वार्षिक लक्ष्य को पार कर लिया है। कोयला मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।
सैम ऑल्टमैन ओपनएआई बोर्ड में लौटे
सैन फ्रांसिस्को, 9 मार्च (आईएएनएस)। विधिवत जांच संपन्न होने के बाद सैम ऑल्टमैन ओपनएआई बोर्ड में फिर से शामिल होने जा रहे हैं। बीते दिनों हुई जांच में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई कि उन्हें हटाने पर कोई फैसला लिया जाए।
बाधाओं को तोड़कर भविष्य निर्माण: ब्रिक्स सीसीआई डब्ल्यूई के चौथे वार्षिक शिखर सम्मेलन में...
नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)। भारत के जी-20 प्रेसीडेंसी में महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास पर जोर देने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समावेशिता को बढ़ावा देने तथा सकारात्मक बदलाव लाने के दृष्टिकोण के साथ, ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की महिला शाखा ब्रिक्स सीसीआई डब्ल्यूई ने 'बदलती दास्तां: महिला विकास से महिला नेतृत्व वाले विकास तक' की थीम पर अपने चौथे वार्षिक शिखर सम्मेलन एवं अभिनंदन कार्यक्रम 2024 की मेजबानी की।
गुजरात में प्रमुख राजमार्ग परियोजनाओं के लिए 1,533 करोड़ रुपये मंजूर
नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि गुजरात में नई राजमार्ग परियोजनाओं के लिए 1,532.97 करोड़ रुपये के परिव्यय को मंजूरी दी गई है, जिससे प्रमुख क्षेत्रों में जाम कम होगा और यात्रा के समय में बचत होगी।
केंद्र ने जमशेदपुर के लिए 936 करोड़ रुपये की एलिवेटेड रोड परियोजना को मंजूरी...
नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को घोषणा की कि झारखंड के जमशेदपुर शहर में 936.26 करोड़ रुपये की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग-33 (नया-18) के कालीमंदिर-डिमना चौक-बालीगुमा खंड पर 10 किमी लंबे 4-लेन एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी दी गई है।
आदिवासी बस्तियों के लिए जनमन योजना के तहत तीन महीने में सात हजार करोड़...
नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम जनमन) के तहत पिछले तीन महीने में सात हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि मंजूर की गई है। इसकी पहली किस्त इस साल 15 जनवरी को जारी की गई थी। जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा संकलित आँकडों से यह जानकारी सामने आई है।
भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 6.55 बिलियन डॉलर की वृद्धि
मुंबई, 8 मार्च (आईएएनएस)। आरबीआई ने शुक्रवार को कहा कि 1 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 6.55 अरब डॉलर बढ़कर 625.63 अरब डॉलर हो गया।










