हमास अस्थायी युद्धविराम के पक्ष में नहीं
तेल अवीव, 2 मई (आईएएनएस)। काहिरा में हमास और इजरायल के बीच अप्रत्यक्ष मध्यस्थता वार्ता आगे बढ़ रही है। इस बीच हमास ने अस्थायी युद्धविराम पर चिंता जताई और मध्यस्थों को सूचित किया है कि वह युद्ध का स्थायी अंत चाहता है।
लेबनान के गांवों पर इजरायली हमले में 1 की मौत, 3 घायल
बेरूत, 2 मई (आईएएनएस)। लेबनान के सैन्य सूत्रों ने मीडिया को बताया कि दक्षिणी लेबनान में गांवों पर इजरायली हवाई हमलों में एक हिजबुल्लाह लड़ाका मारा गया और तीन नागरिक घायल हो गए।
इजरायल ने राजनयिक संबंध तोड़ने के लिए कोलंबिया की निंदा की
यरूशलम, 2 मई (आईएएनएस)। कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने गाजा में कार्रवाई के चलते इजरायल के साथ राजनायिक संबंध खत्म करने की घोषणा की। इसके बाद इजरायल के विदेश मंत्री इजरायल काट्ज ने कोलंबिया की निंदा की।
अमेरिका ने रूस के खिलाफ और प्रतिबंध लगाए
वाशिंगटन, 2 मई (आईएएनएस/डीपीए)। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने कहा कि अमेरिकी सरकार नए प्रतिबंधों के साथ रूस के हथियार उत्पादन को लक्षित कर रही है।
हिंदुओं की बेटियों का जबरन धर्मांतरण किया जा रहा है : पाकिस्तान सीनेटर
इस्लामाबाद, 1 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के सीनेटर दानेश कुमार ने पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हिंदू लड़कियों के जबरन अपहरण और धर्मांतरण की ओर लोगों का ध्यान खींचा है।
गाजा में फिलीस्तीनियों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 34,535 हुआ
गाजा, 1 मई (आईएएनएस)। हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि गाजा पट्टी में हो रहे इजरायली हमलों में मरने वाले फिलिस्तीनियों की संख्या बढ़कर 34,535 हो गई है।
गाजा युद्धविराम समझौते को आगे बढ़ाने एंटनी ब्लिंकन इजरायल पहुंचे
तेल अवीव, 1 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन इजरायल पहुंचे। यहां पर वह गाजा युद्धविराम समझौते को आगे बढ़ाने के लिए बुधवार को देश के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे।
इजरायली पीएम ने हमास के साथ ‘समझौते या उसके बिना’ राफा पर जमीनी हमले...
यरूशलम, 1 मई (आईएएनएस)। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के साथ समझौते के साथ या उसके बिना, राफा पर जमीनी हमला करने की कसम खाई।
फिलिस्तीनी गुटों ने बीजिंग में की सकारात्मक बातचीत : चीन
बीजिंग, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। फिलिस्तीनी नेशनल लिबरेशन मूवमेंट (फतह) और इस्लामिक रेजिस्टेंस मूवमेंट (हमास) के प्रतिनिधि हाल ही में अंतर-फिलिस्तीनी सुलह को बढ़ावा देने के लिए गहन और स्पष्ट बातचीत के लिए बीजिंग आए और सकारात्मक प्रगति हासिल की।
गेहूं खरीद को लेकर पाकिस्तान के पंजाब में किसानों का विरोध तेज
लाहौर, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार के साथ-साथ प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली संघीय सरकार को किसानों की एक बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। सरकार की गेहूं खरीद नीति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज होता जा रहा है जिसे राजनीतिक दलों का भी समर्थन मिल रहा है।











