झारखंड में कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के ठिकानों पर ईडी की रेड
रांची, 12 मार्च (आईएएनएस)। झारखंड में कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद और उनके रिश्तेदारों सहित कई लोगों के लगभग डेढ़ दर्जन ठिकानों पर ईडी ने मंगलवार सुबह से छापेमारी शुरू की है। छापेमारी के बारे में आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग, जमीन घोटाला और बालू घोटाला आदि के मामले में छापेमारी की जा रही है।
न्यूजीलैंड के उपप्रधानमंत्री ने किया अक्षरधाम मंदिर का अवलोकन
गांधीनगर, 12 मार्च(आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के उप प्रधानमंत्री व विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स ने सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल के साथ अक्षरधाम मंदिर का दौरा किया। इस दौरान विश्विवहारीदास स्वामी व कोठारी स्वामी की ओर से फूलों की माला पहनाकर मेहमानों का स्वागत किया गया। इस माैैके पर भारत में न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त डेविड पाइंस भी मौजूद थे।
नेतन्याहू ने की हमास के चौथे नंंबर के नेता की हत्या की पुष्टि
जेरूसलम, 12 मार्च (आईएएनएस)। इजराइल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस बात की पुष्टि की है कि जनवरी में लेबनान में एक हवाई हमले में हमास के राजनीतिक ब्यूरो के उपाध्यक्ष सालेह अल-अरौरी की हत्या के लिए इजरायली सेना जिम्मेदार थी।
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने रमजान के दौरान गाजा व सूडान में संघर्ष विराम का...
संयुक्त राष्ट्र, 12 मार्च (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने रमजान के दौरान गाजा और सूडान में संघर्ष विराम का आह्वान किया है।
अमेरिका व ब्रिटेन ने यमन के बंदरगाह पर किए हवाई हमले
सना, 12 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका और ब्रिटेन के युद्धक विमानों ने यमन के होदेइदा बंदरगाह शहर पर तीन हवाई हमले किए। यह जानकारी मीडिया दी ।
राजस्थान के सीएम ने अपनी कैबिनेट के साथ किए रामलला के दर्शन, बोले, राम...
अयोध्या, 11 मार्च (आईएएनएस )। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपने कैबिनेट के सदस्यों के साथ सोमवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए पहुंचे। इस मौके पर भजनलाल शर्मा ने कहा, "मुझे आज अयोध्या पहुंचकर खुशी हो रही है। मैं अभिभूत महसूस कर रहा हूं। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं कि रामलला का इतना भव्य मंदिर बना है। राम हमारे रोम-रोम में बसे हैं।"
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज, लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट पर...
नई दिल्ली,11 मार्च (आईएएनएस)। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की दूसरी बैठक सोमवार शाम को हो सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में होने वाली बैठक में पार्टी 125 से ज्यादा लोकसभा सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा करगी।
इजराइल के हमले में तीन लेबनानियों की मौत
बेरूत, 11 मार्च (आईएएनएस)। लेबनान के सैन्य सूत्रों ने मीडिया को बताया कि दक्षिणी लेबनान के हेब्बारिये गांव पर इजराइली हवाई हमले में इस्लामिक समूह की सैन्य शाखा अल-फज्र फोर्सेज के तीन सदस्य मारे गए और एक घायल हो गया।
गाजा में फिलीस्तीनी मृतकों की संख्या 31,000 से ज्यादा : मंत्रालय
गाजा, 11 मार्च (आईएएनएस)। हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक प्रेस बयान में कहा कि गाजा पट्टी में चल रहे इजरायली हमलों में फिलीस्तीनियों की मौत का आंकड़ा 31,000 से ज्यादा हो गया है।
नेपाल में जनता समाजवादी पार्टी के उपेंद्र यादव ने ली उपप्रधानमंत्री पद की शपथ
काठमांडू, 10 मार्च (आईएएनएस)। जनता समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र यादव ने रविवार को नेपाल के उपप्रधानमंत्री पद की शपथ ली।










