Saturday, April 18, 2026
SGSU Advertisement

राजनीति

यूपी में न्याय यात्रा राहुल गांधी की मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एंट्री

वाराणसी, 17 फरवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को दूसरे दिन यूपी में अपनी न्याय यात्रा की शुरुआत की। यात्रा पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में एंट्री कर गई है।

कोर्ट ने ट्रम्प पर लगाया 355 मिलियन डॉलर का जुर्माना

न्यूयॉर्क, 17 फरवरी (आईएएनएस)। न्यूयॉर्क के एक न्यायाधीश ने नागरिक धोखाधड़ी मामले में डोनाल्ड ट्रंप को लगभग 355 मिलियन डॉलर का जुर्माना भरने का आदेश दिया है।

भाजपा का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन आज से शुरू, लोकसभा चुनाव की तैयारियों व...

नई दिल्ली, 17 फरवरी (आईएएनएस)। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों, रणनीति और एजेंडे को अंतिम रूप देने के लिए नई दिल्ली के प्रगति मैदान के भारत मंडपम में आज से भाजपा का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के मुताबिक, भाजपा इस बार अकेले 370 और एनडीए के सहयोगियों के साथ मिलकर 400 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करने के लक्ष्य को लेकर चुनावी मैदान में जाने की तैयारी कर रही है, इस लिहाज से राष्ट्रीय अधिवेशन की बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

झारखंड में कैबिनेट विस्तार के साथ कांग्रेस में बवाल, 11 विधायकों ने बजट सत्र...

रांची, 17 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड में चंपई सोरेन कैबिनेट का विस्तार तो हो गया है, लेकिन इसके साथ ही सरकार में दूसरी सबसे बड़ी साझीदार कांग्रेस का आंतरिक कलह सतह पर आ गया है। सरकार की अगुवाई कर रही झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक वैद्यनाम राम ने भी मंत्रियों की सूची में अपना नाम काटे जाने पर बागी तेवर अपना लिया है।

रमजान के दौरान गाजा में जारी रह सकता है संघर्ष : मंत्री

जेरूसलम, 17 फरवरी (आईएएनएस)। इजराइल के युद्धकालीन कैबिनेट मंत्री बेनी गैंट्ज़ ने चेतावनी दी है कि अगर इजराइली बंधकों को रिहा नहीं किया गया तो रमजान के दौरान गाजा पट्टी में लड़ाई जारी रहेगी।

उदारवादी डेमोक्रेटिक सीनेटर जो मैनचिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने से किया...

वाशिंगटन, 17 फरवरी (आईएएनएस)। वेस्ट वर्जीनिया के उदारवादी डेमोक्रेट सीनेटर जो मैनचिन ने घोषणा की है कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। इससे उनकी संभावित उम्मीदवारी के बारे में लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लग गया है।

ईयू ने इजराइली सरकार से रफाह में सैन्य कार्रवाई न करने को कहा

ब्रुसेल्स, 17 फरवरी (आईएएनएस)। यूरोपीय संघ (ईयू) के विदेश नीति प्रमुख ने इजराइली सरकार से गाजा के दक्षिणी शहर रफाह में सैन्य कार्रवाई नहीं करने का आग्रह किया है, जहां 13 लाख से अधिक विस्थापित फिलिस्तीनी रहते हैं।

जयशंकर ने म्यूनिख में कनाडाई विदेशमंत्री के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर की चर्चा

म्यूनिख, 17 फरवरी (आईएएनएस)। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के दौरान अपनी कनाडाई समकक्ष मेलानी जोली से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की।

ब्लिंकन व चीन के विदेश मंत्री ने ताइवान व यूक्रेन युद्ध पर की चर्चा

वाशिंगटन, 17 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने शुक्रवार को जर्मनी में अपनी वार्ता के दौरान कोरियाई प्रायद्वीप, ताइवान और यूक्रेनयुद्ध सहित कई क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की।

ईरान व सऊदी अरब का सहयोग बढ़ाने का संकल्प, इजराइल की आलोचना

तेहरान, 17 फरवरी (आईएएनएस)। ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन और उनके सऊदी समकक्ष फैसल बिन फरहान अल सऊद ने फोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने का संकल्प लिया और गाजा पट्टी की स्थिति पर इजराइल की आलोचना की।

खरी बात