गाजा पर इजरायली हमले में दो बंधकों की मौत: हमास
गाजा, 12 फरवरी (आईएएनएस)। हमास की सैन्य शाखा कसम ब्रिगेड ने एक बयान में कहा, पिछले 96 घंटों के दौरान गाजा पट्टी पर इजरायली हमलों में दो इजरायली बंधकों की मौत हो गई और आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
पाकिस्तान में राजनीतिक दलों के बीच झड़प में तीन की मौत, सात घायल
इस्लामाबाद, 12 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत में दो राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी दलों के बीच झड़प में तीन लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
कतर ने राफा से निकासी के इजरायल के आदेश की निंदा की, हमास ने...
वाशिंगटन, 12 फरवरी (आईएएनएस)। कतर ने हमास के खिलाफ बड़े हमले से पहले, मिस्र की सीमा पर दक्षिण गज़ान शहर राफा से 13 लाख फिलिस्तीनियों को निकालने के इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के आदेश की निंदा की है। यहां से बंधक अब तक सीमा पार कर चुके हैं।
टीडीपी नेता लोकेश ने ‘सुपर सिक्स’ गारंटी के साथ आंध्र प्रदेश के लिए नए...
विशाखापत्तनम, 11 फरवरी (आईएएनएस)। तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के राष्ट्रीय महासचिव नारा लोकेश ने रविवार को श्रीकाकुलम जिले के इच्छापुरम में 'शंखारावम' नाम से चुनाव अभियान शुरू किया, जिसमें 'सुपर सिक्स' की गारंटी के साथ आंध्र प्रदेश के लिए नए विजन का वादा किया गया।
गुजरात: सापूतारा, शिवराजपुर समुद्र तट, रुद्राणी बांध पर जल्द ही कारवां
गांधीनगर, 11 फरवरी (आईएएनएस)। कारवां पर्यटन की शुरुआत के साथ गुजरात का पर्यटन का परिदृश्य बड़े बदलाव के लिए तैयार हो रहा है। गुजरात पर्यटन विभाग ने इस नई प्रवृत्ति को शुरू करने के लिए तीन सुरम्य स्थलों - सापूतारा, देवभूमि द्वारका में शिवराजपुर समुद्र तट और कच्छ में रुद्राणी बांध - को प्रमुख स्थानों के रूप में चिह्नित किया है।
पाकिस्तान: आसिफ जरदारी ने गठबंधन वार्ता में बिलावल भुट्टो के लिए प्रधानमंत्री पद की...
इस्लामाबाद, 11 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने अपनी पार्टी के नेताओं से कहा कि पूर्व राष्ट्रपति आसिफ जरदारी ने अपने बेटे और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी के लिए प्रधानमंत्री पद, और प्रमुख मंत्रिस्तरीय विभागों की मांग की है।
यूपी में 19 फरवरी को 10 लाख करोड़ की 14 हजार परियोजनाएं शुरू होंगी
लखनऊ, 11 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) 4.0 के साथ राज्य में विकास के एक और चरण को शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसमें 14 हजार परियोजनाओं को शामिल करते हुए 10 लाख करोड़ के एमओयू (समझौता ज्ञापन) 19 फरवरी को लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में पेश किए जाएंगे।
नई ऊंचाइयों पर पहुंचा सीएमजी स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का विदेशी संचार
बीजिंग, 11 फरवरी (आईएएनएस)। 9 फरवरी को रात 8 बजे चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) का "2024 स्प्रिंग फेस्टिवल गाला" विश्व स्तर पर प्रसारित किया गया। सीएमजी ने मल्टी-मीडिया और बहुभाषी एकीकृत संचार का लाभ उठाकर दुनिया के सामने एक शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया।
शी चिनफिंग और फंग लीयुएं ने अमेरिकी हाई स्कूल के अध्यापकों व छात्रों को...
बीजिंग, 11 फरवरी (आईएएनएस)। 11 फ़रवरी को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और उनकी पत्नी फंग लीयुएं ने अमेरिकी लिनकोल्न हाई स्कूल के अध्यापकों और छात्रों को जवाब में नये वसंत का बधाई कार्ड भेजकर उनको चीनी कृषि पंचाग के ड्रैगन वर्ष के नये वसंत की शुभकामना दी।
करोड़ों परिवारों के सुखमय जीवन से ज़ाहिर होती है देश की समृद्धि:शी चिनफिंग
बीजिंग, 11 फरवरी (आईएएनएस)। चीनी परंपरागत वसंत त्योहार चीनी लोगों के लिए पारिवारिक मिलन का महत्वपूर्ण समय होता है। जनता को नये वसंत की बधाई देते हुए चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने परिवार निर्माण की चर्चा में कहा कि देश की समृद्धि और राष्ट्र का पुनरोत्थान करोड़ों परिवारों के सुखमय जीवन से ज़ाहिर होता है।











